Headline
देहरादून में स्वच्छता अभियान: 40 टन कूड़ा उठाया, डीएम ने खुद संभाली सफाई की कमान
देहरादून में स्वच्छता अभियान: 40 टन कूड़ा उठाया, डीएम ने खुद संभाली सफाई की कमान
विद्यालयों में हो स्थायी शिक्षक और सुदृढ़ शैक्षणिक व्यवस्थाः मुख्य सचिव
विद्यालयों में हो स्थायी शिक्षक और सुदृढ़ शैक्षणिक व्यवस्थाः मुख्य सचिव
आदि कैलाश अल्ट्रा मैराथन 2.0 की तैयारियों का डीएम ने लिया जायजा, धावकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता
आदि कैलाश अल्ट्रा मैराथन 2.0 की तैयारियों का डीएम ने लिया जायजा, धावकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता
ट्रंप की जेलेंस्की को दो टूक चेतावनी, बोले- समझौता नहीं किया तो भुगतने होंगे गंभीर परिणाम
ट्रंप की जेलेंस्की को दो टूक चेतावनी, बोले- समझौता नहीं किया तो भुगतने होंगे गंभीर परिणाम
उत्तराखंड की बेटी IPS तृप्ति भट्ट को CBI में SP की जिम्मेदारी, देवभूमि का बढ़ाया मान
उत्तराखंड की बेटी IPS तृप्ति भट्ट को CBI में SP की जिम्मेदारी, देवभूमि का बढ़ाया मान
ड्यूटी पर जाते समय सड़क हादसे में पुलिसकर्मी प्रमोद कुमार का निधन, तीन बेटियों के सिर से उठा पिता का साया
ड्यूटी पर जाते समय सड़क हादसे में पुलिसकर्मी प्रमोद कुमार का निधन, तीन बेटियों के सिर से उठा पिता का साया
सलमान खान की फिल्म ‘मातृभूमि’ का नया गाना ‘जय हिंद’ हुआ रिलीज
सलमान खान की फिल्म ‘मातृभूमि’ का नया गाना ‘जय हिंद’ हुआ रिलीज
चारधाम यात्रा में टूटा रिकॉर्ड, 60 लाख के पार पहुंची श्रद्धालुओं की संख्या
चारधाम यात्रा में टूटा रिकॉर्ड, 60 लाख के पार पहुंची श्रद्धालुओं की संख्या
22 से 26 अक्टूबर तक गढ़वाल और कुमाऊं मंडल में न्याय यात्रा निकाली कांग्रेस
22 से 26 अक्टूबर तक गढ़वाल और कुमाऊं मंडल में न्याय यात्रा निकाली कांग्रेस

त्वचा की देखभाल के लिए महिलायें चेहरे पर लगाती है बर्फ, जानिए इससे मिलने वाले लाभ

त्वचा की देखभाल के लिए महिलायें चेहरे पर लगाती है बर्फ, जानिए इससे मिलने वाले लाभ

चेहरे पर बर्फ लगाना त्वचा की देखभाल करने का एक बढिय़ा तरीका है, जिसे कई सालों से इस्तेमाल किया जाता आया है।इस भीषण गर्मी और पसीने के कारण त्वचा चिपचिपी और अस्वस्थ हो जाती है। ऐसे में चेहरे पर बर्फ का इस्तेमाल करना बेहद लाभदायक साबित हो सकता है।बर्फ लगाने से आपको ठंडक का एहसास होता है, जिससे मुंहासे भी ठीक किए जा सकते हैं।गर्मी में चेहरे पर बर्फ लगाने से आपको ये 5 मुख्य लाभ मिलेंगे।

मुंहासों से मिलता है छुटकारा
बर्फ में सूजनरोधी यानि एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। ये मुंहासों को कम करने और उन्हें जड़ से खत्म करने में मदद कर सकते हैं।बर्फ लगाने से चेहरे पर होने वाले दाने ठीक हो जाते हैं और उनका लालपन भी कम हो जाता है। यह अतिरिक्त सीबम उत्पादन को भी कम करती है, जो मुंहासे पैदा करने का एक प्रमुख कारण है।आप गर्मियों में मुंहासों से बचने के लिए ये असरदार टिप्स अपना सकती हैं।

त्वचा में आता है निखार
महिलायें अपनी त्वचा को निखरा हुआ बनाने के लिए कई तरह के महंगे उत्पादों का इस्तेमाल करती हैं। हालांकि, इसके घरेलु नुस्खे के तौर पर आप चेहरे पर बर्फ लगा सकती हैं।चेहरे पर बर्फ लगाने से आपकी त्वचा में रक्त संचार बेहतर होता है और त्वचा चमकदार दिखती है।यह त्वचा में ऑक्सीजन के स्तर में भी सुधार करती है और आवश्यक पोषक तत्वों व विटामिन की मात्रा को बढ़ाती है।

आखों की सूजन होती है कम
आंखों के सूजने के कई कारण हो सकते हैं, जिनमें नींद की कमी और आखों पर पडऩे वाला तनाव शामिल हैं।बर्फ में सूजन को कम करने वाले गुण होते हैं, जो आखों में होने वाली सूजन को प्राकृतिक रूप से कम कर सकते हैं।अपनी आखों पर बर्फ लगाएं और उसे कुछ देर तक घुमाते रहें। बेहतर और जल्द परिणाम पाने के लिए आप अपने आइस क्यूब में थोड़ी सी ब्लैक कॉफी मिला सकती हैं।

काले घेरों से मिलता है निजात
अधिक समय तक जागने और मोबाईल या लैपटॉप पर काम करने से आखों के नीचे काले घेरे हो जाते हैं। आंखों के नीचे बर्फ के टुकड़े लगाना इन्हें दूर करने का सबसे अच्छा उपाय हो सकता है।आप थोड़ा सा गुलाब जल उबालकर उसमें खीरे का रस मिला सकते हैं। इस मिश्रण को जमा दें और फिर बर्फ के टुकड़े को अपनी आंखों पर लगाएं।हालांकि, इस नुस्खे के परिणाम दिखने में कुछ समय लग सकता है।

बुढ़ापे के लक्षण होते हैं दूर
बढ़ती उम्र और त्वचा में होने वाली परेशानियों के कारण हमारी त्वचा पर झुर्रियां और झाइयां पडऩे लगती हैं।आप अपनी बढ़ती उम्र को उलट तो नहीं सकतीं, लेकिन आप इसे नियंत्रित कर सकती हैं।त्वचा पर नियमित रूप से बर्फ के टुकड़े रगडऩा बढ़ती उम्र के लक्षणों को कम करने का एक शानदार तरीका है।यह रक्त परिसंचरण में सुधार करती है और आपकी त्वचा के छिद्रों को कसने में मदद करती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top