Headline
‘राइज एंड फॉल 2’ के विनर बने शहजाद पूनावाला, जीती ट्रॉफी और 35 लाख रुपये
‘राइज एंड फॉल 2’ के विनर बने शहजाद पूनावाला, जीती ट्रॉफी और 35 लाख रुपये
लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी और अभिनेता हेमंत पांडे लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित
लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी और अभिनेता हेमंत पांडे लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एवं मुख्यमंत्री धामी ने किया 62 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एवं मुख्यमंत्री धामी ने किया 62 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास
अब बुजुर्गों तक सीमित नहीं घुटनों का दर्द, कम उम्र के लोग भी हो रहे प्रभावित; जानें इसके कारण और बचाव के तरीके
अब बुजुर्गों तक सीमित नहीं घुटनों का दर्द, कम उम्र के लोग भी हो रहे प्रभावित; जानें इसके कारण और बचाव के तरीके
दुर्गम हिमालयी क्षेत्र में SDRF का सर्च एवं रेस्क्यू अभियान जारी, अब तक 07 शव बरामद
दुर्गम हिमालयी क्षेत्र में SDRF का सर्च एवं रेस्क्यू अभियान जारी, अब तक 07 शव बरामद
जयपाल मालवीय ने रचा इतिहास, विश्व चैंपियनशिप में जीता रजत पदक
जयपाल मालवीय ने रचा इतिहास, विश्व चैंपियनशिप में जीता रजत पदक
मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी धनतेरस की शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी धनतेरस की शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखण्ड फिल्म पुरस्कारों को दी मंजूरी
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखण्ड फिल्म पुरस्कारों को दी मंजूरी
बॉक्स ऑफिस पर ‘रामायण’ का धमाका, पहले दिन ही पार किया 60 करोड़ का आंकडा
बॉक्स ऑफिस पर ‘रामायण’ का धमाका, पहले दिन ही पार किया 60 करोड़ का आंकडा

आंखों के काले घेरों से छुटकारा चाहते हैं? आजमाएं ये प्रभावी घरेलू नुस्खे

आंखों के काले घेरों से छुटकारा चाहते हैं? आजमाएं ये प्रभावी घरेलू नुस्खे

आंखों के नीचे होने वाले काले घेरों के कारण व्यक्ति रोगी लगने लगता है।यह एक आम समस्या है, जिसके लिए नींद में कमी, आनुवंशिकी, तनाव और आहार जैसे कारक जिम्मेदार हो सकते हैं।खैर कारण चाहें जो हो, आंखों के काले घेरों से छुटकारा पाने के लिए आपको महंगी क्रीम और अन्य उपचारों पर निर्भर रहने की जरूरत नहीं है।आइए आज इसके लिए प्रभावी घरेलू नुस्खे जानते हैं।

खीरे के टुकड़ों का करें इस्तेमाल
खीरा अपने ठंडक और त्वचा को हाइड्रेशन देने वाले गुणों से भरपूर होता है।लाभ के लिए ताजे खीरे के 2 मोटे टुकड़े काट सें, फिर उन्हें 20 से 30 मिनट के लिए फ्रीजर में रख दें। समय पूरा होने के बाद ठंडे खीरे के टुकड़ों को बंद आंखों पर रखकर 10-15 मिनट के लिए छोड़ दें।आखिर में ठंडे पानी से अपना चेहरा धो लें।यहां जानिए खीरे के फायदे।

ठंडे चायपत्ती के बैग्स लगाएं
ग्रीन टी बैग्स एंटी-ऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं, जो आंखों के नीचे की संवेदनशील त्वचा में ब्लड सर्कुलेशन को सुधारकर काले घेरे को कम करने में मदद कर सकते हैं।लाभ के लिए 2 ग्रीन टी बैग्स को हल्के गर्म पानी में कुछ मिनट तक भिगोने के बाद 5 मिनट के लिए फ्रीजर में रख दें, फिर इन्हें अपनी बंद आंखों पर रखकर 10 से 15 मिनट के लिए छोड़ दें।इसके बाद चेहरे को ठंडे पानी से धोएं।

आलू आएगा काम
आलू में प्राकृतिक ब्लीचिंग एजेंट और विटामिन्स होते हैं, जो काले घेरों को हल्का करने में सहयोग प्रदान कर सकता है।लाभ के लिए कच्चे आलू को कदूकस करके उसका रस निकालें, फिर आलू के रस में 2 रूई भिगोकर अपनी बंद आंखों पर रखें। 10 से 15 मिनट के बाद चेहरे को ठंडे पानी से धो लें।आप चाहें तो आलू के पतले टुकड़ों को भी बंद आंखों पर रख सकते हैं। इससे भी उतना ही फायदा होगा।

ठंडा दूध भी है प्रभावी
सबसे पहले एक सूती कपड़े या रुमाल में बर्फ रखें और हल्के हाथों से इसे अपनी आंख पर रगड़ें।इसके अलावा अगर आप कुछ सेकंड तक बर्फ को बंद आंखों पर रखकर बर्दाश्त कर सकते हैं तो ऐसा जरुर करें क्योंकि इससे आंखों को आराम मिलेगा।इसके बाद ठंडे दूध में रुई को डुबोकर 5-10 मिनट तक अपनी आंखों पर रखें। इससे चेहरा तरोताजा नजर आता है और आंखों की सूजन भी दूर हो जाती है।

बादाम के तेल और शहद का मिश्रण बनाकर लगाएं
बादाम का तेल विटामिन-ई से भरपूर होता है, जो त्वचा को फिर से जीवंत बनाने में मदद कर सकता है, जबकि शहद में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं।लाभ के लिए आधा चम्मच शहद में बादाम के तेल की कुछ बूंदें मिलाएं, फिर बिस्तर पर जाने से पहले मिश्रण को आंखों के आसपास लगाकर हल्के हाथों से मालिश करें।इसे रातभर आंखों पर लगा रहने दें और अगली सुबह चेहरे को ठंडे पानी से धो लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top