Headline
खेत बचाओ अभियान को जनांदोलन बनाने का आह्वान, किसानों ने लिया मिट्टी और कृषि संरक्षण का संकल्प
खेत बचाओ अभियान को जनांदोलन बनाने का आह्वान, किसानों ने लिया मिट्टी और कृषि संरक्षण का संकल्प
खाद्य सुरक्षा मानकों पर सख्ती, होटल संचालकों को किया जागरूक
खाद्य सुरक्षा मानकों पर सख्ती, होटल संचालकों को किया जागरूक
डोईवाला क्षेत्र में हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, मामा- भांजा ही निकले आरोपी
डोईवाला क्षेत्र में हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, मामा- भांजा ही निकले आरोपी
आयरलैंड-इंग्लैंड टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित, श्रेयस अय्यर को मिली कप्तानी
आयरलैंड-इंग्लैंड टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित, श्रेयस अय्यर को मिली कप्तानी
आपकी हर जानकारी पर साइबर ठगों की नजर, बढ़ रहे ऑनलाइन फ्रॉड के मामले, विशेषज्ञों ने किया अलर्ट
आपकी हर जानकारी पर साइबर ठगों की नजर, बढ़ रहे ऑनलाइन फ्रॉड के मामले, विशेषज्ञों ने किया अलर्ट
‘है जवानी तो इश्क होना है’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये
‘है जवानी तो इश्क होना है’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये
काशीपुर के विकास को नई गति दे रही धामी सरकार
काशीपुर के विकास को नई गति दे रही धामी सरकार
वीकेंड पर नैनीताल में उमड़ा पर्यटकों का सैलाब, पर्यटन स्थलों पर भीड़ और सड़कों पर यातायात व्यवस्था हुई प्रभावित
वीकेंड पर नैनीताल में उमड़ा पर्यटकों का सैलाब, पर्यटन स्थलों पर भीड़ और सड़कों पर यातायात व्यवस्था हुई प्रभावित
हल्द्वानी में अमेजन स्टोर में लगी भीषण आग, दो कर्मचारियों की दर्दनाक मौत
हल्द्वानी में अमेजन स्टोर में लगी भीषण आग, दो कर्मचारियों की दर्दनाक मौत

यूक्रेन अपने 10 लोगों को रूसी कैद से वापस लाने में रहा कामयाब, समझौते के बाद संभव हो पाई रिहाई 

यूक्रेन अपने 10 लोगों को रूसी कैद से वापस लाने में रहा कामयाब, समझौते के बाद संभव हो पाई रिहाई 

कीव। यूक्रेन अपने 10 लोगों को रूसी कैद से वापस लाने में कामयाब रहा है। वेटिकन की मध्यस्थता से हुए समझौते के बाद कैदियों की रिहाई संभव हो पाई। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कैदियों की रिहाई के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि रूस और बेलारूस में बंदी बनाए गए एक राजनेता और दो पुजारियों सहित 10 नागरिकों को रिहा कर दिया गया है। जेलेंस्की ने एक पोस्ट में कहा, हम अपने 10 और लोगों को रूसी कैद से वापस लाने में कामयाब रहे। हालांकि, जेलेंस्की ने यह नहीं बताया कि रिहाई यूक्रेन में बंद रूसी कैदियों से जुड़े समझौते का हिस्सा था या नहीं। जेलेंस्की ने बताया कि जिन लोगों को रिहा किया गया है, उनमें से कुछ 2017 से जेल में हैं। इन लोगों को पूर्वी यूक्रेन के रूसी नियंत्रित हिस्सों से गिरफ्तार किया गया था।

रूस ने 2014 से ही क्रीमिया प्रायद्वीप के साथ चार यूक्रेनी क्षेत्र- डोनेट्स्क, खेरसॉन, लुगांस्क और जापोरिजिया पर कब्जा किया हुआ है। रिहा किए गए पांच लोगों को बेलारूस से गिरफ्तार किया गया था। इन पर रूसी सैन्य गतिविधियों के बारे में जानकारी जुटाकर कीव की सेना की सहायता करने का आरोप था। मुक्त किए गए इन लोगों में एक वरिष्ठ क्रीमियन तातार राजनेता नरीमन जेलाल और यूक्रेनी ग्रीक कैथोलिक चर्च के दो पुजारी शामिल थे। यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कहा कि रूसी सेना द्वारा बंदी बनाए गए सभी लोग रिहा होकर यूक्रेन में अपने घर वापस आ गए हैं। मैं इन लोगों को घर लाने के वेटिकन के प्रयासों का भी आभार व्यक्त करता हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top