Headline
केंद्र सरकार विकास और सुशासन के लिए काम कर रही- अमित शाह
केंद्र सरकार विकास और सुशासन के लिए काम कर रही- अमित शाह
गिलगिट-बाल्टिस्तान के स्कार्दू में विरोध-प्रदर्शन के दौरान भड़की हिंसा, गोलीबारी में 38 लोगों की मौत
गिलगिट-बाल्टिस्तान के स्कार्दू में विरोध-प्रदर्शन के दौरान भड़की हिंसा, गोलीबारी में 38 लोगों की मौत
चारधाम यात्रा 2026- हेली शटल सेवा के टेंडर अंतिम दौर में, जल्द शुरू होंगी सुविधाएँ
चारधाम यात्रा 2026- हेली शटल सेवा के टेंडर अंतिम दौर में, जल्द शुरू होंगी सुविधाएँ
किडनी स्टोन को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी, समय पर इलाज जरूरी
किडनी स्टोन को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी, समय पर इलाज जरूरी
पार्टी कार्यकर्ताओं संग हरिद्वार रवाना हुए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी
पार्टी कार्यकर्ताओं संग हरिद्वार रवाना हुए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
‘चरक: फियर ऑफ फेथ’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने रुपये
‘चरक: फियर ऑफ फेथ’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने रुपये
नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन का निर्माण कार्य अंतिम चरण में, जल्द खुलेगा आम जनता के लिए
नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन का निर्माण कार्य अंतिम चरण में, जल्द खुलेगा आम जनता के लिए
सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई- बंशीधर तिवारी
सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई- बंशीधर तिवारी

कपड़ों में लगी इंक छुड़ाने में छूट रहे पसीने, इन तरीकों से कर सकती हैं छुट्टी

कपड़ों में लगी इंक छुड़ाने में छूट रहे पसीने, इन तरीकों से कर सकती हैं छुट्टी

कभी बच्चों की स्कूल ड्रेस पर तो कभी पति के कपड़ों पर आपने इंक के निशान तो देखे ही होंगे। अगर कपड़े हल्के रंग के हो तो उनका खराब होना तय है। इंक के इन निशानों को साफ करने में इतनी मशक्कत करनी पड़ती है कि कपड़े फटने को तैयार हो जाते हैं, लेकिन इंक के निशान नहीं जाते. आज हम आपको ऐसे टिप्स बता रहे हैं, जिनकी मदद से इंक के निशान चुटकियों में साफ हो जाएंगे।

भूलकर भी न करें यह गलती
कपड़ों पर इंक लगने से उनकी खूबसूरती खत्म हो जाती है। अगर आपके भी किसी कपड़े पर इंक लग गई है तो आपको भूलकर भी इन गलतियों को नहीं करना चाहिए। दरअसल, इंक लगने के बाद महिलाएं अक्सर कपड़े को रगडक़र साफ करने की कोशिश करती हैं या फिर बार-बार साफ करने की कोशिश करती हैं. इससे कपड़ों के फटने का खतरा रहता है. कई बार इंक तो साफ हो जाती है, लेकिन कपड़ा उस जगह से फेड हो जाता है।

टूथपेस्ट की मदद से साफ कर सकती हैं कपड़ा
अगर आपके किसी कपड़े पर इंक लग गई है तो टूथपेस्ट की मदद से उसे साफ कर सकती हैं। गौर करने वाली बात यह है कि इस काम के लिए जेल टूथपेस्ट कभी भी इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। दाग को साफ करने के लिए उस जगह पर थोड़ा-सा टूथपेस्ट लगा दीजिए. अब कपड़े को साइड में रखकर टूथपेस्ट सूखने का इंतजार कीजिए. जब टूथपेस्ट पूरी तरह सूख जाए तो कपड़े को डिटर्जेंट से धो दीजिए. यह प्रोसेस दो-तीन बार करने से कपड़ा पूरी तरह साफ हो जाएगा।

दूध से भी साफ कर सकती हैं दाग
एनर्जी की जरूरत होती है तो हर कोई दूध पीने की सलाह देता है, लेकिन इंक के दाग भी दूध की मदद से साफ किए जा सकते हैं। आपको बस दाग लगे हिस्से को रातभर के लिए दूध में डुबोकर रखना होगा. इसके बाद कपड़ा धो लीजिए. आप देखेंगी कि इंक का निशान हल्का पड़ जाएगा. यह प्रक्रिया दो-तीन बार अपनाने पर इंक पूरी तरह खत्म हो जाएगी।

अल्कोहल भी उड़ा सकता है इंक के होश
अल्कोहल का नाम लिया जाए तो हर कोई जाम के दरवाजे तक पहुंच जाता है, लेकिन यही अल्कोहल आपके कपड़ों पर लगे इंक के होश उड़ा सकता है. इसके लिए आप एक कॉटन को अल्कोहल में डुबो लीजिए और उसे इंक के दाग पर धीरे-धीरे रगड़ दीजिए. इससे दाग साफ हो जाता है. अगर दाग ज्यादा बड़ा है तो इंक लगे हिस्से को करीब 15 मिनट के लिए अल्कोहल में डुबो दीजिए. इस प्रोसेस से भी दाग एकदम हल्का पड़ जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top