Headline
केंद्र सरकार विकास और सुशासन के लिए काम कर रही- अमित शाह
केंद्र सरकार विकास और सुशासन के लिए काम कर रही- अमित शाह
गिलगिट-बाल्टिस्तान के स्कार्दू में विरोध-प्रदर्शन के दौरान भड़की हिंसा, गोलीबारी में 38 लोगों की मौत
गिलगिट-बाल्टिस्तान के स्कार्दू में विरोध-प्रदर्शन के दौरान भड़की हिंसा, गोलीबारी में 38 लोगों की मौत
चारधाम यात्रा 2026- हेली शटल सेवा के टेंडर अंतिम दौर में, जल्द शुरू होंगी सुविधाएँ
चारधाम यात्रा 2026- हेली शटल सेवा के टेंडर अंतिम दौर में, जल्द शुरू होंगी सुविधाएँ
किडनी स्टोन को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी, समय पर इलाज जरूरी
किडनी स्टोन को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी, समय पर इलाज जरूरी
पार्टी कार्यकर्ताओं संग हरिद्वार रवाना हुए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी
पार्टी कार्यकर्ताओं संग हरिद्वार रवाना हुए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
‘चरक: फियर ऑफ फेथ’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने रुपये
‘चरक: फियर ऑफ फेथ’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने रुपये
नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन का निर्माण कार्य अंतिम चरण में, जल्द खुलेगा आम जनता के लिए
नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन का निर्माण कार्य अंतिम चरण में, जल्द खुलेगा आम जनता के लिए
सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई- बंशीधर तिवारी
सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई- बंशीधर तिवारी

बैड न्यूज का नया गाना मेरे महबूब मेरे सनम गाना रिलीज, विक्की-तृप्ति-एमी ने जमाया रंग

बैड न्यूज का नया गाना मेरे महबूब मेरे सनम गाना रिलीज, विक्की-तृप्ति-एमी ने जमाया रंग

फिल्म बैड न्यूज का ट्रेलर और पिछले रिलीज हुए गानों को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है. अब मेकर्स ने फिल्म का अगला गाना मेरे महबूब मेरे सनम रिलीज कर दिया गया है. इस गाने को सुनकर फैंस 90 का दशक के दौर में जा सकते हैं और इस गाने को रीमेक कर दिया गया है. जिसे शाहरुख खान, जूही चावला और सोनाली बेंद्रे पर फिल्माया गया था. फिल्म बैड न्यूज के इस गाने को रीमेक किया गया है लेकिन इसे गाया उदित नारायण और अल्का यागनिक ने ही है।

फिल्म बैड न्यूज का ये रोमांटिक गाना सिनेमाघरों में सुना जाएगा तो काफी मजा आने वाला है. विक्की कौशल, तृप्ति डिमरी और एमी विर्क की इस फिल्म का इंतजार मूवी लवर्स को काफी समय से है और अब ये इंतजार बस कुछ दिनों में खत्म ही होने वाला है. विक्की कौशल ने फिल्म बैड न्यूज के नया गाना मेरे महबूब मेरे सनम की झलक शेयर की है. इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, महबूब वर्सेज सनम जस्ट गॉट रील. मेरे महबूब मेरे सनम गाना रिलीज हो गया. फिल्म इस शुक्रवार को सिनेमा में आ रही है।

फिल्म बैड न्यूज का गाना मेरे महबूब मेरे सनम 90 का दशक के गाने का रीमेक है. इस गाने को ज्यादातर म्यूजिक पुराने गाने से रखा गया है जिसके म्यूजिक डायरेक्टर अनु मलिक ही थे. गाने का रीमेक म्यूजिक लिजो जॉर्ज-डीजे चेतस ने रखा है. गाने में जो शब्द जोड़े गए हैं उसे लिजो जॉर्ज ने लिखे हैं. आनंद तिवारी के निर्देशन में बनी फिल्म बैड न्यूज का निर्माण करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन हाउस में किया गया है. फिल्म में विक्की कौशल, तृप्ति डिमरी, एमी विर्क, नेहा धूपिया और सान्या मल्होत्रा जैसे कलाकार नजर आएंगे. फिल्म बैड न्यूज 19 जुलाई यानी इसी आने वाले फ्राइडे को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

साल 1998 में आई महेश भट्ट के निर्देशन में बनी फिल्म डुप्लीकेट में शाहरुख खान का डबल रोल होता है. एक गैंगस्टर का रोल प्ले करता है जो काफी खूंखार है तो दूसरा बबलू बावर्ची का रोल प्ले करता है जो काफी स्वीट है. फिल्म में शाहरुख खान के साथ जूही चावला और सोनाली बेंद्रे जैसी कलाकार नजर आई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top