Headline
मोहनलाल की नई फिल्म के टाइटल का हुआ एलान, पोस्टर भी किया जारी
मोहनलाल की नई फिल्म के टाइटल का हुआ एलान, पोस्टर भी किया जारी
एमडीडीए का अवैध निर्माण पर शिकंजा, तीन निर्माण स्थल सील
एमडीडीए का अवैध निर्माण पर शिकंजा, तीन निर्माण स्थल सील
डीएम ने ईवीएम-वीवीपैट की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, निर्धारित प्रोटोकॉल के पालन के निर्देश
डीएम ने ईवीएम-वीवीपैट की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, निर्धारित प्रोटोकॉल के पालन के निर्देश
10 सितंबर को आईटीआई श्रीनगर में आयोजित होगा लघु रोजगार मेला
10 सितंबर को आईटीआई श्रीनगर में आयोजित होगा लघु रोजगार मेला
महानिदेशक ने स्वास्थ्य महानिदेशालय की समीक्षा बैठक में समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए कड़े निर्देश
महानिदेशक ने स्वास्थ्य महानिदेशालय की समीक्षा बैठक में समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए कड़े निर्देश
नैनीडांडा विकासखंड के शिक्षक गबर सिंह बिष्ट राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2026 से सम्मानित
नैनीडांडा विकासखंड के शिक्षक गबर सिंह बिष्ट राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2026 से सम्मानित
आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा
आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा
देश में बढ़ रहा स्वाइन फ्लू का खतरा, बुखार नहीं तो भी इन संकेतों पर रहें अलर्ट
देश में बढ़ रहा स्वाइन फ्लू का खतरा, बुखार नहीं तो भी इन संकेतों पर रहें अलर्ट
‘मिर्जापुर द मूवी’ ने सिनेमाघरों में मचाई धूम, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये
‘मिर्जापुर द मूवी’ ने सिनेमाघरों में मचाई धूम, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये

सेब के छिलके के फायदे कर देंगे आपको हैरान, ऐसे करें इसका इस्तेमाल

सेब के छिलके के फायदे कर देंगे आपको हैरान, ऐसे करें इसका इस्तेमाल

चेहरे पर होने वाले पिंपल से अधिकतर लोग परेशान रहते हैं. इससे छुटकारा पाने के लिए लोग बाजार के कई महंगे प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं. यही नहीं कुछ लोग तो मेडिकल ट्रीटमेंट की भी सहायता लेते हैं, लेकिन अब आप एक घरेलू नुस्खा आजमा कर अपने चेहरे को चमकदार और खूबसूरत बना सकते हैं. हम बात कर रहे हैं सेब की. यह सेहत के लिए फायदेमंद  होने के साथ साथ त्वचा के लिए भी काफी लाभकारी माना गया है. सेब के छिलके का इस्तेमाल कर आप अपनी त्वचा को निखार सकते हैं. आइए जानते हैं सेब के छिलके का इस्तेमाल कैसे करें।

सेब के छिलके का फेस पैक
आप सेब के छिलके का फेस पैक बना सकते हैं. इसका फेस पैक बनाने के लिए सेब के छिलके को कुछ दिनों तक धूप में सुखाएं, फिर इसका पाउडर बना ले. अब दो चम्मच सेब का पाउडर, एक चम्मच बारीक पिसा हुआ दलिया पाउडर और एक चम्मच शहद, इन तीनों को अच्छी तरह मिलाकर पेस्ट तैयार कर ले. इस पेस्ट को 15 से 20 मिनट के लिए अपने चेहरे पर लगाएं और हल्के हाथों से मसाज करें।

इसके बाद साफ पानी से अपना चेहरा धो लें. इसके अलावा आप सेब के छिलके से एक और फेस पैक बना सकते हैं. इसके लिए आपको एक कटोरी में दो चम्मच सेब के छिलके का पाउडर लेना है और इसमें जरूरत के हिसाब से थोड़ा दूध मिलाकर पेस्ट तैयार करना है।
इस पेस्ट को आप अपने चेहरे और गर्दन पर 15 से 20 मिनट के लिए लगाएं. उसके बाद साफ पानी से अपना चेहरा धो ले. आप इस फेस पैक में दो चम्मच बटर मिल्क भी मिल सकते हैं. यह भी त्वचा के लिए काफी फायदेमंद माना गया है।

सेब के छिलके के फायदे
अगर आप सेब के छिलके से बने फेस पैक का इस्तेमाल करते हैं, तो इससे चेहरा सॉफ्ट और चमकदार बनता है. सेब के छिलके में मौजूद विटामिन ए, सी, ई और के भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो स्किन को मॉइस्चराइज करने में काफी मदद करता है, साथ ही दाग धब्बे और पिंपल्स से छुटकारा दिलाता है. यही नहीं सेब के छिलके का इस्तेमाल कर आप आंखों के नीचे होने वाले काले घेरे से भी छुटकारा पा सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top