Headline
मोहनलाल की नई फिल्म के टाइटल का हुआ एलान, पोस्टर भी किया जारी
मोहनलाल की नई फिल्म के टाइटल का हुआ एलान, पोस्टर भी किया जारी
एमडीडीए का अवैध निर्माण पर शिकंजा, तीन निर्माण स्थल सील
एमडीडीए का अवैध निर्माण पर शिकंजा, तीन निर्माण स्थल सील
डीएम ने ईवीएम-वीवीपैट की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, निर्धारित प्रोटोकॉल के पालन के निर्देश
डीएम ने ईवीएम-वीवीपैट की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, निर्धारित प्रोटोकॉल के पालन के निर्देश
10 सितंबर को आईटीआई श्रीनगर में आयोजित होगा लघु रोजगार मेला
10 सितंबर को आईटीआई श्रीनगर में आयोजित होगा लघु रोजगार मेला
महानिदेशक ने स्वास्थ्य महानिदेशालय की समीक्षा बैठक में समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए कड़े निर्देश
महानिदेशक ने स्वास्थ्य महानिदेशालय की समीक्षा बैठक में समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए कड़े निर्देश
नैनीडांडा विकासखंड के शिक्षक गबर सिंह बिष्ट राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2026 से सम्मानित
नैनीडांडा विकासखंड के शिक्षक गबर सिंह बिष्ट राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2026 से सम्मानित
आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा
आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा
देश में बढ़ रहा स्वाइन फ्लू का खतरा, बुखार नहीं तो भी इन संकेतों पर रहें अलर्ट
देश में बढ़ रहा स्वाइन फ्लू का खतरा, बुखार नहीं तो भी इन संकेतों पर रहें अलर्ट
‘मिर्जापुर द मूवी’ ने सिनेमाघरों में मचाई धूम, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये
‘मिर्जापुर द मूवी’ ने सिनेमाघरों में मचाई धूम, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये

‘राष्ट्रीय आपदा’ टैग की मांग के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने भूस्खलन प्रभावित इलाके का किया दौरा

‘राष्ट्रीय आपदा’ टैग की मांग के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने भूस्खलन प्रभावित इलाके का किया दौरा

वायनाड। पिछले महीने 30 जुलाई को वायनाड में बड़े पैमाने पर हुई भूस्खलन की घटनाओं में 300 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केरल के भूस्खलन प्रभावित वायनाड जिले का दौरा किया। प्रधानमंत्री मोदी वायनाड पहुंचे, जहां उन्होंने पैदल चलकर और हवाई सर्वेक्षण के जरिए आपदा से हुए नुकसान का आकलन किया। इस दौरान केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन भी उनके साथ मौजूद थे। पीएम मोदी ने चल रहे निकासी कार्यों की भी जानकारी ली।

हवाई सर्वेक्षण के दौरान प्रधानमंत्री ने इरुवाझिंजी पुझा नदी के उद्गम स्थल पर भूस्खलन वाले स्थान और त्रासदी से सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया। वायनाड में आपदा के बाद सेना ने राहत एवं बचाव कार्यों में मदद के लिए 190 फुट लंबा बेली ब्रिज बनाया है, जिससे पीएम मोदी भी पैदल होकर गुजरे। इस पुल के निर्माण से भारी वाहनों और मशीनरी को बचाव कार्य में काफी मदद मिली है और इसी पुल की मदद से करीब 200 लोगों को बचाया जा सका है। प्रधानमंत्री ने पुंचिरीमट्टम, मुंडक्कई, और चूरलमाला के सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्रों का भी जायजा लिया। प्रधानमंत्री मोदी ने भूस्खलन में मरने वालों के परिवारों को दो-दो लाख और घायलों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया है।

राज्य सरकार पीड़ितों को आश्रय, भोजन और चिकित्सा सुविधाएं प्रदान कर रही है, और केंद्र सरकार ने प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने के लिए एक समिति का गठन किया है, जो वर्तमान में वायनाड में ही है और भूस्खलन से प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top