Headline
मोहनलाल की नई फिल्म के टाइटल का हुआ एलान, पोस्टर भी किया जारी
मोहनलाल की नई फिल्म के टाइटल का हुआ एलान, पोस्टर भी किया जारी
एमडीडीए का अवैध निर्माण पर शिकंजा, तीन निर्माण स्थल सील
एमडीडीए का अवैध निर्माण पर शिकंजा, तीन निर्माण स्थल सील
डीएम ने ईवीएम-वीवीपैट की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, निर्धारित प्रोटोकॉल के पालन के निर्देश
डीएम ने ईवीएम-वीवीपैट की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, निर्धारित प्रोटोकॉल के पालन के निर्देश
10 सितंबर को आईटीआई श्रीनगर में आयोजित होगा लघु रोजगार मेला
10 सितंबर को आईटीआई श्रीनगर में आयोजित होगा लघु रोजगार मेला
महानिदेशक ने स्वास्थ्य महानिदेशालय की समीक्षा बैठक में समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए कड़े निर्देश
महानिदेशक ने स्वास्थ्य महानिदेशालय की समीक्षा बैठक में समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए कड़े निर्देश
नैनीडांडा विकासखंड के शिक्षक गबर सिंह बिष्ट राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2026 से सम्मानित
नैनीडांडा विकासखंड के शिक्षक गबर सिंह बिष्ट राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2026 से सम्मानित
आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा
आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा
देश में बढ़ रहा स्वाइन फ्लू का खतरा, बुखार नहीं तो भी इन संकेतों पर रहें अलर्ट
देश में बढ़ रहा स्वाइन फ्लू का खतरा, बुखार नहीं तो भी इन संकेतों पर रहें अलर्ट
‘मिर्जापुर द मूवी’ ने सिनेमाघरों में मचाई धूम, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये
‘मिर्जापुर द मूवी’ ने सिनेमाघरों में मचाई धूम, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये

उत्तराखंड शासन ने केदारनाथ आपदा कार्यों हेतु बीकेटीसी सहित जिला प्रशासन की प्रशंसा की

उत्तराखंड शासन ने केदारनाथ आपदा कार्यों हेतु बीकेटीसी सहित जिला प्रशासन की प्रशंसा की

देहरादून। उत्तराखंड शासन ने विगत दिनों केदारनाथ धाम में तीर्थयात्रियों के अतिवृष्टि रैस्क्यू कार्य के सफल समापन के लिए श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति, जिला प्रशासन सहित भारतीय वायुसेना, विंग कमांडर शैलेश कुमार एवं एनडीआरएफ,एसडीआरएफ टीम को उनकी बहुमूल्य सेवाओं और बचाव अभियान के लिए आभार जताया हैं।

साथ ही जिलाधिकारी रूद्रप्रयाग सौरभ गहरवार सहित एसपी विशाखा अशोक भदाणे, केदारनाथ विकास प्राधिकरण अपर मुख्य कार्याधिकारी योगेन्द्र सिंह सहित आपदा के दोरान कार्य करने वाले सभी विभागों के अथक योगदान की प्रशंसा की है।

शासन की ओर से जारी संदेश में आपदा प्रबंधन सचिव विनोद कुमार सुमन ने कहा कि यह हमारे लिए बहुत कठिन समय था, लेकिन आनंद स्वरूप और राज कुमार नेगी एसीईओ, यूएसडीएमए और टीम आपदा प्रबंधन सहित , जिलाधिकारी रूद्रप्रयाग सौरभ गहरवार और उनकी टीम, एसपी विशाखा अशोक भदाणे और उनकी टीम, विंग कमांडर शैलेश कुमार और उनकी टीम केडीए अपर मुख्य कार्याधिकारी/ तत्कालीन समय बीकेटीसी पूर्व मुख्य कार्याधिकारी रह चुके योगेन्द्र सिंह और बीकेटीसी टीम एवं एसडीएम आशीष शुक्ला और अन्य एनडीआरएफ, एसडीआरएफ सहित सभी संबंधित विभागों के समन्वय से केदारनाथ धाम में रेस्क्यू ऑपरेशन को सफलतापूर्वक पूरा किया जा सका है।

बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि सचिव आपदा प्रबंधन ने श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति सहित सभी संबंधित विभागों के सभी अधिकारियों- कर्मचारियों को केदारनाथ अतिवृष्टि रैस्क्यू कार्यों में योगदान हेतु आभार जताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top