Headline
आदि कैलाश अल्ट्रा मैराथन 2.0 की तैयारियों का डीएम ने लिया जायजा, धावकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता

ट्रंप की जेलेंस्की को दो टूक चेतावनी, बोले- समझौता नहीं किया तो भुगतने होंगे गंभीर परिणाम

उत्तराखंड की बेटी IPS तृप्ति भट्ट को CBI में SP की जिम्मेदारी, देवभूमि का बढ़ाया मान

ड्यूटी पर जाते समय सड़क हादसे में पुलिसकर्मी प्रमोद कुमार का निधन, तीन बेटियों के सिर से उठा पिता का साया

सलमान खान की फिल्म ‘मातृभूमि’ का नया गाना ‘जय हिंद’ हुआ रिलीज

चारधाम यात्रा में टूटा रिकॉर्ड, 60 लाख के पार पहुंची श्रद्धालुओं की संख्या

22 से 26 अक्टूबर तक गढ़वाल और कुमाऊं मंडल में न्याय यात्रा निकाली कांग्रेस

नौ स्थानों पर 4G मोबाइल सेवा शुरू कराने की पहल, सांसद अजय भट्ट ने केंद्रीय मंत्री को लिखा पत्र

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को दी विजयदशमी एवं दशहरा पर्व की शुभकामनाएं

हवलदार मनीष थापा के निधन पर सैनिक कल्याण मंत्री ने दी श्रद्धांजलि

देहरादून। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून के राजपुर रोड कंडोली निवासी 36 वर्षीय 1/5 जीआर (एफएफ) के सैनिक मनीष थापा के निधन पर अपनी व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की तरफ से श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने परिवारजनों को ढांढस भी बंधाया और परिवार जनों को हरसंभव मदद का भरोसा भी दिलाया।

ज्ञात हो कि, सैनिक मनीष थापा 1/5 जीआर (एफएफ) गोरखा राइफल्स में हवलदार थे और वर्तमान में उनकी तैनाती राष्ट्रपति भवन में थी। बुधवार सुबह उनकी तबीयत बिगड़ी और दिल्ली में उनका निधन हो गया था। आज हरिद्वार में सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी जायेगी।

इस दौरान सैनिक का भाई अरुण थापा, पत्नी अंजली थापा, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल वीरेंद्र भट्ट, सुरेंद्र राणा, अजय कार्की, आशीष थापा सहित कई संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top