Headline
देहरादून में स्वच्छता अभियान: 40 टन कूड़ा उठाया, डीएम ने खुद संभाली सफाई की कमान
देहरादून में स्वच्छता अभियान: 40 टन कूड़ा उठाया, डीएम ने खुद संभाली सफाई की कमान
विद्यालयों में हो स्थायी शिक्षक और सुदृढ़ शैक्षणिक व्यवस्थाः मुख्य सचिव
विद्यालयों में हो स्थायी शिक्षक और सुदृढ़ शैक्षणिक व्यवस्थाः मुख्य सचिव
आदि कैलाश अल्ट्रा मैराथन 2.0 की तैयारियों का डीएम ने लिया जायजा, धावकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता
आदि कैलाश अल्ट्रा मैराथन 2.0 की तैयारियों का डीएम ने लिया जायजा, धावकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता
ट्रंप की जेलेंस्की को दो टूक चेतावनी, बोले- समझौता नहीं किया तो भुगतने होंगे गंभीर परिणाम
ट्रंप की जेलेंस्की को दो टूक चेतावनी, बोले- समझौता नहीं किया तो भुगतने होंगे गंभीर परिणाम
उत्तराखंड की बेटी IPS तृप्ति भट्ट को CBI में SP की जिम्मेदारी, देवभूमि का बढ़ाया मान
उत्तराखंड की बेटी IPS तृप्ति भट्ट को CBI में SP की जिम्मेदारी, देवभूमि का बढ़ाया मान
ड्यूटी पर जाते समय सड़क हादसे में पुलिसकर्मी प्रमोद कुमार का निधन, तीन बेटियों के सिर से उठा पिता का साया
ड्यूटी पर जाते समय सड़क हादसे में पुलिसकर्मी प्रमोद कुमार का निधन, तीन बेटियों के सिर से उठा पिता का साया
सलमान खान की फिल्म ‘मातृभूमि’ का नया गाना ‘जय हिंद’ हुआ रिलीज
सलमान खान की फिल्म ‘मातृभूमि’ का नया गाना ‘जय हिंद’ हुआ रिलीज
चारधाम यात्रा में टूटा रिकॉर्ड, 60 लाख के पार पहुंची श्रद्धालुओं की संख्या
चारधाम यात्रा में टूटा रिकॉर्ड, 60 लाख के पार पहुंची श्रद्धालुओं की संख्या
22 से 26 अक्टूबर तक गढ़वाल और कुमाऊं मंडल में न्याय यात्रा निकाली कांग्रेस
22 से 26 अक्टूबर तक गढ़वाल और कुमाऊं मंडल में न्याय यात्रा निकाली कांग्रेस

रजनीकांत की ‘वेट्टैयन’ का प्रीव्यू आउट, स्वैग में नजर आए थलाइवर

रजनीकांत की ‘वेट्टैयन’ का प्रीव्यू आउट, स्वैग में नजर आए थलाइवर

सुपरस्टार रजनीकांत और अमिताभ बच्चन की आने वाली फिल्म वेट्टैयन का ग्रैंड ऑडियो लॉन्च और प्रीव्यू इवेंट 20 सितंबर को चेन्नई के के नेहरू इंडोर स्टेडियम में हुआ जिसमें फिल्म का प्रीव्यू लॉन्च किया गया. हाल ही में फिल्म के मेकर्स ने इवेंट की डेट अनाउंस की थी. लाइका प्रोडक्शंस ने घोषणा की थी कि यह इवेंट 20 सितंबर को आयोजित किया जाएगा. जिसमें फिल्म की पूरी स्टारकास्ट मौजूद होगी. टीजे ज्ञानवेल द्वारा निर्देशित, एक सोशल मैसेज वाली फिल्म 10 अक्टूबर को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।

मेकर्स ने वेट्टैयन का प्रीव्यू लॉन्च कर दिया है जिसमें रजनीकांत स्वैग में नजर आ रहे हैं उन्हें फुल एक्शन मोड़ में देखा जा सकता है. वहीं बिग बी का स्क्रीन प्रेजेंस भी कमाल का है. प्रीव्यू में बिग बी पुलिस की ओर से है वहीं रजनीकांत को आखिरी में पुलिस की वर्दी में देखा जा सकता है लेकिन अभी अंदाजा लगाना मुश्किल है कि रजनीकांत का रोल क्या है. हालांकि बिग बी की रजनीकांत से टक्कर तो तय है. वहीं फहद फासिल, राणा दग्गूबाती, मंजू वॉरियर की झलक भी प्रीव्यू में देखी गई।

वेट्टैयन एक एक्शन ड्रामा है, जिसे कूटाथिल ओरुथन और जय भीम फेम टीजे ग्नानवेल द्वारा लिखित और निर्देशित किया गया है. फिल्म की कहानी बी किरुथिका ने लिखी है. वेट्टैयन फिल्म में रजनीकांत, अमिताभ बच्चन, फहद फासिल, राणा दग्गुबाती, मंजू वारियर, रितिका सिंह, दुशरा विजयन, रोहिणी, राव रमेश और रमेश थिलक जैसे कलाकार खास रोल में हैं. लाइका प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित, फिल्म का संगीत अनिरुद्ध रविचंदर द्वारा तैयार किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top