Headline
देहरादून में स्वच्छता अभियान: 40 टन कूड़ा उठाया, डीएम ने खुद संभाली सफाई की कमान
देहरादून में स्वच्छता अभियान: 40 टन कूड़ा उठाया, डीएम ने खुद संभाली सफाई की कमान
विद्यालयों में हो स्थायी शिक्षक और सुदृढ़ शैक्षणिक व्यवस्थाः मुख्य सचिव
विद्यालयों में हो स्थायी शिक्षक और सुदृढ़ शैक्षणिक व्यवस्थाः मुख्य सचिव
आदि कैलाश अल्ट्रा मैराथन 2.0 की तैयारियों का डीएम ने लिया जायजा, धावकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता
आदि कैलाश अल्ट्रा मैराथन 2.0 की तैयारियों का डीएम ने लिया जायजा, धावकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता
ट्रंप की जेलेंस्की को दो टूक चेतावनी, बोले- समझौता नहीं किया तो भुगतने होंगे गंभीर परिणाम
ट्रंप की जेलेंस्की को दो टूक चेतावनी, बोले- समझौता नहीं किया तो भुगतने होंगे गंभीर परिणाम
उत्तराखंड की बेटी IPS तृप्ति भट्ट को CBI में SP की जिम्मेदारी, देवभूमि का बढ़ाया मान
उत्तराखंड की बेटी IPS तृप्ति भट्ट को CBI में SP की जिम्मेदारी, देवभूमि का बढ़ाया मान
ड्यूटी पर जाते समय सड़क हादसे में पुलिसकर्मी प्रमोद कुमार का निधन, तीन बेटियों के सिर से उठा पिता का साया
ड्यूटी पर जाते समय सड़क हादसे में पुलिसकर्मी प्रमोद कुमार का निधन, तीन बेटियों के सिर से उठा पिता का साया
सलमान खान की फिल्म ‘मातृभूमि’ का नया गाना ‘जय हिंद’ हुआ रिलीज
सलमान खान की फिल्म ‘मातृभूमि’ का नया गाना ‘जय हिंद’ हुआ रिलीज
चारधाम यात्रा में टूटा रिकॉर्ड, 60 लाख के पार पहुंची श्रद्धालुओं की संख्या
चारधाम यात्रा में टूटा रिकॉर्ड, 60 लाख के पार पहुंची श्रद्धालुओं की संख्या
22 से 26 अक्टूबर तक गढ़वाल और कुमाऊं मंडल में न्याय यात्रा निकाली कांग्रेस
22 से 26 अक्टूबर तक गढ़वाल और कुमाऊं मंडल में न्याय यात्रा निकाली कांग्रेस

बहादुरगढ़ पहुंचे कांग्रेस नेता राहुल गांधी, स्थानीय लोगों ने गर्मजोशी के साथ किया स्वागत

बहादुरगढ़ पहुंचे कांग्रेस नेता राहुल गांधी, स्थानीय लोगों ने गर्मजोशी के साथ किया स्वागत

बहादुरगढ़।  कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज बहादुरगढ़ पहुंचे, जहां उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। दौरे के दौरान राहुल गांधी ने बहादुरगढ़ के मशहूर पकोड़ों का स्वाद चखा, जिससे स्थानीय लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई। राहुल गांधी का यह दौरा आगामी विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए काफी अहम माना जा रहा है।

राहुल गांधी के इस दौरे का मुख्य उद्देश्य हरियाणा के बहादुरगढ़ समेत अन्य विधानसभा क्षेत्रों में कांग्रेस की पकड़ को मजबूत करना और मतदाताओं से सीधे संवाद करना है। कांग्रेस के दिग्गज नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा आज हरियाणा के महत्वपूर्ण दौरे पर हैं। वे बहादुरगढ़, सोनीपत, गन्नौर, गोहाना समेत कुल 5 विधानसभा क्षेत्रों में जनसभाओं को संबोधित करेंगे। इस दौरे को हरियाणा की राजनीति में कांग्रेस के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि यह इलाका पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा का गढ़ समझा जाता है।

हालांकि, इन इलाकों में कांग्रेस की कुछ सीटें फंसी हुई हैं और राजनीतिक समीकरण उलझे हुए हैं। कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने इन सीटों पर जीत सुनिश्चित करने के लिए राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को यहां बुलाया है। पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय नेताओं को उम्मीद है कि गांधी परिवार की मौजूदगी से इन सीटों पर पार्टी को बढ़त मिलेगी और विधानसभा चुनावों में कांग्रेस के पक्ष में माहौल बनेगा। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की रैलियों के दौरान कांग्रेस समर्थकों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top