Headline
समर्पण और उद्देश्य की भावना के साथ अपने पेशेवर कर्तव्यों को निभाएं- उपराष्ट्रपति
समर्पण और उद्देश्य की भावना के साथ अपने पेशेवर कर्तव्यों को निभाएं- उपराष्ट्रपति
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, 8 की मौत
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, 8 की मौत
आईपीएल 2026- मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला आज
आईपीएल 2026- मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला आज
यात्रा व्यवस्था में लगे कर्मचारी, अधिकारी “अतिथि देवो भव:” की भावना से कार्य करें- महाराज
यात्रा व्यवस्था में लगे कर्मचारी, अधिकारी “अतिथि देवो भव:” की भावना से कार्य करें- महाराज
गुलदार के हमले में बुजुर्ग महिला की मौत, झाड़ियों में मिला शव
गुलदार के हमले में बुजुर्ग महिला की मौत, झाड़ियों में मिला शव
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम
मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत
मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत
‘पति पत्नी और वो दो’ का पहला गाना ‘रूप दी रानी’ हुआ रिलीज
‘पति पत्नी और वो दो’ का पहला गाना ‘रूप दी रानी’ हुआ रिलीज
विधि-विधान के साथ खुले बद्रीनाथ धाम के कपाट, हजारों श्रद्धालु रहे मौजूद
विधि-विधान के साथ खुले बद्रीनाथ धाम के कपाट, हजारों श्रद्धालु रहे मौजूद

दिल्ली की जनता का प्यार और विश्वास ही मेरी ईमानदारी का प्रमाण बनेगा- अरविंद केजरीवाल

दिल्ली की जनता का प्यार और विश्वास ही मेरी ईमानदारी का प्रमाण बनेगा- अरविंद केजरीवाल

डबल इंजन सरकार का मतलब डबल लूट – अरविंद केजरीवाल

भाजपा एक गरीब विरोधी पार्टी है और गरीबों को परेशान करती है- मुख्यमंत्री आतिशी

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी की तरफ से दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम में ‘जनता की अदालत’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जनता को संबोधित करते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली की जनता का प्यार, समर्थन और विश्वास ही मेरी ईमानदारी का प्रमाण बनेगा। दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि डबल इंजन सरकार का मतलब डबल लूट है। यूपी में पिछले सात साल से डबल इंजन की सरकार है, लेकिन फेल है। अरविंद केजरीवाल ने कहा, ‘इनकी (भाजपा) 22 राज्यों में सरकारें हैं। आप इनसे पूछना कि वे एक राज्य बता दें, जहां उन्होंने बिजली फ्री की हो…गुजरात में इनके 30 साल से सरकार है। उन्होंने एक भी स्कूल ठीक नहीं कराया…22 राज्यों में इनकी सरकारें हैं, एक काम ये बता दें जो इन्होंने अच्छा काम किया हो।

अगली साल 17 सितंबर को पीएम मोदी रिटायर हो जाएंगे। मैं आपको चुनौती देता हूं कि आप इन एक साल में 22 राज्यों में कोई ऐसा काम करके दिखा दीजिए जो दिल्ली में हुए हैं…10 साल में इन्होंने कुछ नहीं करा।’ केजरीवाल ने कहा, ‘जब आप रिटायर होंगे तो सब ये तो सोचेंगे कि आपने 10 साल तो कुछ नहीं किया, लेकिन 11वें साल में तो कुछ किया। आज मैं पीएम मोदी को कहता हूं कि फरवरी में दिल्ली के चुनाव हैं। फरवरी के पहले इन 22 राज्यों में बिजली फ्री कर दीजिए, मैं दिल्ली की चुनाव में मोदी का प्रचार करूंगा।’

जनता की अदालत कार्यक्रम के दौरान दिल्ली की सीएम और मुख्यमंत्री आतिशी ने कहा, ”दिल्ली ही एक ऐसी जगह है, जहां भीषण गर्मी में भी 24 घंटे बिजली मिलती है और फिर भी बिल जीरो आता है, ये अरविंद केजरीवाल की दिल्ली है। भाजपा एक गरीब विरोधी पार्टी है और गरीबों को परेशान करती है। पिछले कुछ वर्षों से भाजपा की केंद्र सरकार दिल्ली भर में झुग्गियों को एक-एक करके ध्वस्त कर रही है, भाजपा ने छह महीने पहले वृद्धावस्था पेंशन बंद कर दी थी।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top