Headline
समर्पण और उद्देश्य की भावना के साथ अपने पेशेवर कर्तव्यों को निभाएं- उपराष्ट्रपति
समर्पण और उद्देश्य की भावना के साथ अपने पेशेवर कर्तव्यों को निभाएं- उपराष्ट्रपति
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, 8 की मौत
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, 8 की मौत
आईपीएल 2026- मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला आज
आईपीएल 2026- मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला आज
यात्रा व्यवस्था में लगे कर्मचारी, अधिकारी “अतिथि देवो भव:” की भावना से कार्य करें- महाराज
यात्रा व्यवस्था में लगे कर्मचारी, अधिकारी “अतिथि देवो भव:” की भावना से कार्य करें- महाराज
गुलदार के हमले में बुजुर्ग महिला की मौत, झाड़ियों में मिला शव
गुलदार के हमले में बुजुर्ग महिला की मौत, झाड़ियों में मिला शव
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम
मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत
मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत
‘पति पत्नी और वो दो’ का पहला गाना ‘रूप दी रानी’ हुआ रिलीज
‘पति पत्नी और वो दो’ का पहला गाना ‘रूप दी रानी’ हुआ रिलीज
विधि-विधान के साथ खुले बद्रीनाथ धाम के कपाट, हजारों श्रद्धालु रहे मौजूद
विधि-विधान के साथ खुले बद्रीनाथ धाम के कपाट, हजारों श्रद्धालु रहे मौजूद

गीले बालों को सुखाते वक्त न करें ये गलतियां, घने बाल भी हो जाएंगे पतले

गीले बालों को सुखाते वक्त न करें ये गलतियां, घने बाल भी हो जाएंगे पतले

घने, लंबे और लहराते बाल भला किसे पसंद नहीं होते हैं. लेकिन क्या आपको पता है आपती छोटी-छोटी गलतियां आपको बालों को नुकसान पहुंचाती हैं। बालों की केयर करने का सबसे पहला व बेसिक स्टेप होता है उन्हें वॉश करना। बालों को शैम्पू करने के बाद अक्सर लड़कियां उन्हें एयर ड्राई करती हैं. लेकिन क्या आपको पता है अगर आप गीले बालों को सुखाते वक्त कुछ गलतियां करते होंगे तो इससे आपको घने से घने बाल भी डैमेज और पतले हो जाएंगे। ये गलतियां इतनी छोटी होती हैं कि इन पर हमारा ध्यान ही नहीं जाता है, लेकिन इससे आपके बालों व उसकी हेल्थ पर काफी गहरा असर पड़ता है. आइए जानते हैं इसके बारे में।

लीव-इन कंडीशनर का यूज
कई बार लड़कियां हेयर वॉश करने के बाद लीव-इन कंडीशनर का इस्तेमाल करना जरूरी नहीं समझती हैं, लेकिन ये गलत है. अगर आप हवा में सुखाने से पहले लीव-इन कंडीशनर या डिटैंगलिंग स्प्रे का इस्तेमाल नहीं करते हैं तो इससे बालों को अतिरिक्त आवश्यक नमी नहीं मिल पाती है और इससे वे रूखेपन की वजह से टूटने लगते हैं. जिससे वे समय के साथ बाल पतले होते चले जाते हैं।

तौलिए से बालों को झटकना
कई लोगों की आदत होती है कि वो हेयर वॉश करने के बाद तौलिए से बालों को झटकते हैं. गीले बालों को सुखाते समय की जाने वाली यह एक कॉमन मिसटेक है. अमूमन यह देखने में आता है कि जब हम हेयर वॉश करते हैं तो उसके बाद बालों को सुखाने के लिए तौलिए की मदद से उसे जोर से झटकने लगते हैं. लेकिन इससे हेयर फॉल बहुत अधिक होता है।

गीले बालों में कॉम्ब करना
कई बार जल्दबाजी में लोग गीले बालों को ही कॉम्ब करना शुरू कर देते हैं. इससे बालों को नुकसान होता है. जब आप गीले बालों को कंघी करते हैं तो उस दौरान वे काफी नाजुक होते हैं. ऐसे में कंघी करने से वे टूटने लगते हैं. इसलिए, आपको गीले बालों में कंघी करने से बचना चाहिए।

टाइट पोनीटेल बनाना
जो लोग गीले बालों में अक्सर हेयर स्टाइल बनाते हैं उनके बाल भी कमजोर हो जाते हैं. हम जब गीले बालों को सुखाते हैं तो उस समय टाइट पोनीटेल, बन या ब्रेड बनाते हैं. जिससे बाल बहुत अधिक टूटने लगते हैं. दरअसल, जब बाल गीले होते हैं और जब हेयर स्टाइल बनाया जाता है तो उस दौरान बालों को तेजी से खींचा जाता है, जिससे वे टूटते हैं और पतले होने लगते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top