Headline
देहरादून में स्वच्छता अभियान: 40 टन कूड़ा उठाया, डीएम ने खुद संभाली सफाई की कमान
देहरादून में स्वच्छता अभियान: 40 टन कूड़ा उठाया, डीएम ने खुद संभाली सफाई की कमान
विद्यालयों में हो स्थायी शिक्षक और सुदृढ़ शैक्षणिक व्यवस्थाः मुख्य सचिव
विद्यालयों में हो स्थायी शिक्षक और सुदृढ़ शैक्षणिक व्यवस्थाः मुख्य सचिव
आदि कैलाश अल्ट्रा मैराथन 2.0 की तैयारियों का डीएम ने लिया जायजा, धावकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता
आदि कैलाश अल्ट्रा मैराथन 2.0 की तैयारियों का डीएम ने लिया जायजा, धावकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता
ट्रंप की जेलेंस्की को दो टूक चेतावनी, बोले- समझौता नहीं किया तो भुगतने होंगे गंभीर परिणाम
ट्रंप की जेलेंस्की को दो टूक चेतावनी, बोले- समझौता नहीं किया तो भुगतने होंगे गंभीर परिणाम
उत्तराखंड की बेटी IPS तृप्ति भट्ट को CBI में SP की जिम्मेदारी, देवभूमि का बढ़ाया मान
उत्तराखंड की बेटी IPS तृप्ति भट्ट को CBI में SP की जिम्मेदारी, देवभूमि का बढ़ाया मान
ड्यूटी पर जाते समय सड़क हादसे में पुलिसकर्मी प्रमोद कुमार का निधन, तीन बेटियों के सिर से उठा पिता का साया
ड्यूटी पर जाते समय सड़क हादसे में पुलिसकर्मी प्रमोद कुमार का निधन, तीन बेटियों के सिर से उठा पिता का साया
सलमान खान की फिल्म ‘मातृभूमि’ का नया गाना ‘जय हिंद’ हुआ रिलीज
सलमान खान की फिल्म ‘मातृभूमि’ का नया गाना ‘जय हिंद’ हुआ रिलीज
चारधाम यात्रा में टूटा रिकॉर्ड, 60 लाख के पार पहुंची श्रद्धालुओं की संख्या
चारधाम यात्रा में टूटा रिकॉर्ड, 60 लाख के पार पहुंची श्रद्धालुओं की संख्या
22 से 26 अक्टूबर तक गढ़वाल और कुमाऊं मंडल में न्याय यात्रा निकाली कांग्रेस
22 से 26 अक्टूबर तक गढ़वाल और कुमाऊं मंडल में न्याय यात्रा निकाली कांग्रेस

धामी सरकार ने वित्तीय वर्ष 2024-25 का बजट विधानसभा में किया पेश

धामी सरकार ने वित्तीय वर्ष 2024-25 का बजट विधानसभा में किया पेश

वार्षिक बजट 2024-25 नवासी हजार दो सौ तीस करोड़

देखें, बजट में नया क्या है

बजट भाषण में यूसीसी विधेयक को महिला सशक्तिकरण की दिशा में अहम बताया

देहरादून। धामी सरकार में वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने वित्तीय वर्ष 2024-25 का बजट पेश किया। कुल नवासी हजार दो सौ तीस करोड़ सात लाख (892300697) का वार्षिक बजट पेश किया। वित्त मंत्री ने बजट को उन्नत,सुशासित व क्षमतावान नीति पर आधारित बताया।वित्त मंत्री ने मंगलवार को शून्यकाल के बाद दोपहर 12.30 बजट भाषण पढ़ना शुरू किया। 62 पेज के बजट भाषण की शुरुआत में राज्य आंदोलनकारियों को याद करने के बाद समान नागरिक संहिता विधेयक का विशेष तौर पर जिक्र किया गया।

वित्त मंत्री ने कहा कि यूसीसी विधेयक से महिला शक्ति का सम्मान किया गया है।यह महिला सशक्तिकरण की दिशा में अहम कदम साबित होगा। उन्होंने कहा कि जी 20 की बैठकों Siva अभूतपूर्व आयोजन किया गया। ग्लोबल निवेश सम्मेलन में पीस टू प्रोस्पेरिटी के मंत्र के साथ 3 लाख 50 हजार करोड़ के MOU किये गए। वित्त मंत्री ने सिलक्यारा सुरंग में बचाये गए मजदूरों को उल्लेखनीय सफलता करार देते हुए मोदी व धामी की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि दून में विश्व आपदा प्रबंधन सम्मेलन का आयोजन किया गया।इसके अलावा राज्य आंदोलनकारियों को 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण देने की कार्यवाही जारी है।

राज्य सरकार को केंद्र सरकार की ओर से विभिन्न सेक्टर में मिले कई पुरस्कारों का भी जिक्र किया गया। वित्त मंत्री ने सड़कों के जारी निर्माण कार्यों का खाका भी खींचा। प्रदेह के विभिन्न राजमार्गों पर हो रहे निर्माण कार्यों का जिक्र किया। उन्होंने सेवा,सौर,लॉजिस्टिक,पर्यटन, आयुष समेत अन्य नयी नीतियों का भी उल्लेख किया। प्रदेश में खेल को लेकर किये जा रहे कार्यों का भी जिक्र किया गया। बजट भाषण में नवाचार, मानसखण्ड, हाउस ऑफ हिमालयाज, आयुष वेलनेस के बाबत हो रहे कार्यों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि निराश्रित,विधवा परित्यक्ता से जुड़ी विभिन्न पेंशन का ब्यौरा पेश किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top