Headline
समर्पण और उद्देश्य की भावना के साथ अपने पेशेवर कर्तव्यों को निभाएं- उपराष्ट्रपति
समर्पण और उद्देश्य की भावना के साथ अपने पेशेवर कर्तव्यों को निभाएं- उपराष्ट्रपति
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, 8 की मौत
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, 8 की मौत
आईपीएल 2026- मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला आज
आईपीएल 2026- मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला आज
यात्रा व्यवस्था में लगे कर्मचारी, अधिकारी “अतिथि देवो भव:” की भावना से कार्य करें- महाराज
यात्रा व्यवस्था में लगे कर्मचारी, अधिकारी “अतिथि देवो भव:” की भावना से कार्य करें- महाराज
गुलदार के हमले में बुजुर्ग महिला की मौत, झाड़ियों में मिला शव
गुलदार के हमले में बुजुर्ग महिला की मौत, झाड़ियों में मिला शव
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम
मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत
मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत
‘पति पत्नी और वो दो’ का पहला गाना ‘रूप दी रानी’ हुआ रिलीज
‘पति पत्नी और वो दो’ का पहला गाना ‘रूप दी रानी’ हुआ रिलीज
विधि-विधान के साथ खुले बद्रीनाथ धाम के कपाट, हजारों श्रद्धालु रहे मौजूद
विधि-विधान के साथ खुले बद्रीनाथ धाम के कपाट, हजारों श्रद्धालु रहे मौजूद

मणिपुर में सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी, जिरीबाम में मुठभेड़ के दौरान 11 उग्रवादी ढेर

मणिपुर में सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी, जिरीबाम में मुठभेड़ के दौरान 11 उग्रवादी ढेर

मणिपुर।  जिरीबाम जिले में सुरक्षा बलों को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवानों ने एक मुठभेड़ में 11 उग्रवादियों को मार गिराया। इस मुठभेड़ में सीआरपीएफ के दो जवान गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। उग्रवादियों ने जिरीबाम के बोरोबेकरा स्थित सीआरपीएफ कैंप पर हमला किया था, जिसके जवाब में सुरक्षाबलों ने भी कार्रवाई की और मुठभेड़ में 11 उग्रवादियों को ढेर कर दिया गया।

राहत शिविर पर हमला करने की फिराक में थे उग्रवादी

बोरोबेकरा में सीआरपीएफ कैंप के पास विस्थापितों के लिए एक राहत शिविर भी स्थित है। सूत्रों के मुताबिक, उग्रवादी शिविर को भी निशाना बनाने की योजना बना रहे थे। उन्होंने पहले सीआरपीएफ कैंप पर हमला किया और इसके बाद राहत शिविर पर हमला करने की तैयारी कर रहे थे। लेकिन, सुरक्षाबलों की तत्परता से मुठभेड़ में इन हमलावरों को रोका गया और 11 उग्रवादी मारे गए।

उग्रवादियों ने कई घरों में लगाई आग

सूत्रों का कहना है कि उग्रवादियों ने बोरोबेकरा पुलिस स्टेशन के अंतर्गत जकुराधोर इलाके में तीन से चार घरों को भी आग के हवाले कर दिया था। घटना के बाद से इस पुलिस स्टेशन पर सीआरपीएफ, असम राइफल्स और राज्य बलों की अतिरिक्त तैनाती की गई है।

इंफाल में गोलीबारी और बम हमले का दौर जारी

इससे पहले रविवार को इंफाल पूर्व जिले के लामलई विधानसभा क्षेत्र में हथियारबंद लोगों ने गोलीबारी और बम से हमले किए। सुरक्षा बलों द्वारा जवाबी कार्रवाई में इलाके में भीषण गोलीबारी हुई। इन घटनाओं के कारण किसानों में डर का माहौल है और वे अपने खेतों की देखभाल नहीं कर पा रहे हैं। इस घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top