Headline
केंद्र सरकार विकास और सुशासन के लिए काम कर रही- अमित शाह
केंद्र सरकार विकास और सुशासन के लिए काम कर रही- अमित शाह
गिलगिट-बाल्टिस्तान के स्कार्दू में विरोध-प्रदर्शन के दौरान भड़की हिंसा, गोलीबारी में 38 लोगों की मौत
गिलगिट-बाल्टिस्तान के स्कार्दू में विरोध-प्रदर्शन के दौरान भड़की हिंसा, गोलीबारी में 38 लोगों की मौत
चारधाम यात्रा 2026- हेली शटल सेवा के टेंडर अंतिम दौर में, जल्द शुरू होंगी सुविधाएँ
चारधाम यात्रा 2026- हेली शटल सेवा के टेंडर अंतिम दौर में, जल्द शुरू होंगी सुविधाएँ
किडनी स्टोन को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी, समय पर इलाज जरूरी
किडनी स्टोन को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी, समय पर इलाज जरूरी
पार्टी कार्यकर्ताओं संग हरिद्वार रवाना हुए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी
पार्टी कार्यकर्ताओं संग हरिद्वार रवाना हुए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
‘चरक: फियर ऑफ फेथ’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने रुपये
‘चरक: फियर ऑफ फेथ’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने रुपये
नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन का निर्माण कार्य अंतिम चरण में, जल्द खुलेगा आम जनता के लिए
नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन का निर्माण कार्य अंतिम चरण में, जल्द खुलेगा आम जनता के लिए
सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई- बंशीधर तिवारी
सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई- बंशीधर तिवारी

रुद्रप्रयाग में बड़ा हादसा टला, हेलीकॉप्टर में आई तकनीकी खराबी, सड़क पर करवाई इमरजेंसी लैंडिंग

रुद्रप्रयाग में बड़ा हादसा टला, हेलीकॉप्टर में आई तकनीकी खराबी, सड़क पर करवाई इमरजेंसी लैंडिंग

पायलट की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा, सभी यात्री सुरक्षित

रुद्रप्रयाग। रुद्रप्रयाग जिले के बडासू इलाके में उस समय हड़कंप मच गया जब केदारनाथ जा रहा एक हेलिकॉप्टर तकनीकी समस्या के चलते बीच सड़क पर आपातकालीन लैंडिंग करने को मजबूर हुआ। यह हेलिकॉप्टर श्रद्धालुओं को लेकर धाम की ओर जा रहा था, लेकिन उड़ान के कुछ ही समय बाद पायलट ने सतर्कता दिखाते हुए सुरक्षित लैंडिंग कर दी।

हेलिकॉप्टर में कुल सात लोग सवार थे, जिनमें पांच यात्री, एक पायलट और सह-पायलट शामिल थे। सह-पायलट को मामूली चोट आई है, जबकि अन्य सभी सुरक्षित हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और यात्रियों को सुरक्षित स्थान पर भेजा गया।

क्रिस्टल एविएशन का यह हेलिकॉप्टर सिरसी से उड़ान भरने के बाद किसी तकनीकी खराबी के कारण सड़क पर उतारा गया। CEO यूकाडा सोनिका ने बताया कि हेलीपैड से थोड़ी ही दूरी पर पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए सतर्कता से लैंडिंग की। मामले की जानकारी DGCA को दे दी गई है और अन्य हेली सेवाएं पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सुचारु रूप से जारी हैं।

गौरतलब है कि यह पहला मामला नहीं है। पिछले महीने केदारनाथ में लैंडिंग के दौरान एम्स ऋषिकेश की हेली एंबुलेंस दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। वहीं 8 मई को गंगोत्री के पास गंगनानी क्षेत्र में एक हेलिकॉप्टर क्रैश में छह लोगों की जान चली गई थी, जिसमें पांच महिलाएं भी शामिल थीं। यह हादसा इतना गंभीर था कि हेलिकॉप्टर के दो टुकड़े हो गए थे और दो शव अंदर ही फंसे रह गए थे जिन्हें काटकर निकाला गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top