Headline
चारधाम यात्रा 2026- हेली शटल सेवा के टेंडर अंतिम दौर में, जल्द शुरू होंगी सुविधाएँ
चारधाम यात्रा 2026- हेली शटल सेवा के टेंडर अंतिम दौर में, जल्द शुरू होंगी सुविधाएँ
किडनी स्टोन को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी, समय पर इलाज जरूरी
किडनी स्टोन को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी, समय पर इलाज जरूरी
पार्टी कार्यकर्ताओं संग हरिद्वार रवाना हुए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी
पार्टी कार्यकर्ताओं संग हरिद्वार रवाना हुए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
‘चरक: फियर ऑफ फेथ’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने रुपये
‘चरक: फियर ऑफ फेथ’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने रुपये
नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन का निर्माण कार्य अंतिम चरण में, जल्द खुलेगा आम जनता के लिए
नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन का निर्माण कार्य अंतिम चरण में, जल्द खुलेगा आम जनता के लिए
सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई- बंशीधर तिवारी
सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई- बंशीधर तिवारी
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई
गृहमंत्री के दौरे से पहले डीएम सविन बंसल ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया स्थलीय निरीक्षण
गृहमंत्री के दौरे से पहले डीएम सविन बंसल ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया स्थलीय निरीक्षण

हेमकुंड यात्रा मार्ग पर हादसा: शॉर्टकट रास्ते ने ली 18 वर्षीय श्रद्धालु की जान

हेमकुंड यात्रा मार्ग पर हादसा: शॉर्टकट रास्ते ने ली 18 वर्षीय श्रद्धालु की जान

जोशीमठ (चमोली): हेमकुंड साहिब यात्रा पर जा रहे श्रद्धालुओं के जत्थे में शामिल 18 वर्षीय गुरप्रीत सिंह की खाई में गिरने से मौत हो गई। यह हादसा जंगल चट्टी के समीप हुआ, जब उन्होंने मुख्य मार्ग छोड़कर पुराने और क्षतिग्रस्त शॉर्टकट रास्ते से गुजरने की कोशिश की।

गुरप्रीत सिंह, पुत्र हरदीप सिंह, निवासी ग्राम काले, थाना सिहरटा, जिला अमृतसर (पंजाब), रविवार को 90 श्रद्धालुओं के जत्थे के साथ हेमकुंड साहिब की यात्रा पर निकले थे। जंगल चट्टी से दो किमी आगे उन्होंने मुख्य पैदल मार्ग को छोड़कर रेलिंग पार कर उस शॉर्टकट रास्ते का चयन किया, जिसे सुरक्षा कारणों से बंद किया गया था।

सुरक्षा निर्देशों की अनदेखी पड़ी भारी

थाना प्रभारी गोविंदघाट विनोद रावत के अनुसार, वर्जित रास्ते पर फिसलने से गुरप्रीत गहरी खाई में गिर गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ और राहत दल घटनास्थल पर पहुंचे। खतरनाक ढलान और दुर्गम परिस्थितियों के बावजूद टीम ने कड़ी मशक्कत कर शव को बाहर निकाला और मुख्य मार्ग तक लाया।

अस्पताल लाने पर मृत घोषित

उसे तुरंत नजदीकी अस्पताल लाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मौके पर पंचायतनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए जोशीमठ मोर्चरी भेज दिया।

यात्रा में लापरवाही घातक

हर वर्ष हजारों श्रद्धालु हेमकुंड साहिब की कठिन यात्रा पर निकलते हैं, लेकिन सुरक्षा दिशानिर्देशों की अनदेखी कई बार जानलेवा साबित होती है। इस घटना ने यात्रा मार्ग पर सुरक्षा प्रबंधन की समीक्षा और श्रद्धालुओं को जागरूक करने की आवश्यकता को फिर से रेखांकित किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top