Headline
केंद्र सरकार विकास और सुशासन के लिए काम कर रही- अमित शाह
केंद्र सरकार विकास और सुशासन के लिए काम कर रही- अमित शाह
गिलगिट-बाल्टिस्तान के स्कार्दू में विरोध-प्रदर्शन के दौरान भड़की हिंसा, गोलीबारी में 38 लोगों की मौत
गिलगिट-बाल्टिस्तान के स्कार्दू में विरोध-प्रदर्शन के दौरान भड़की हिंसा, गोलीबारी में 38 लोगों की मौत
चारधाम यात्रा 2026- हेली शटल सेवा के टेंडर अंतिम दौर में, जल्द शुरू होंगी सुविधाएँ
चारधाम यात्रा 2026- हेली शटल सेवा के टेंडर अंतिम दौर में, जल्द शुरू होंगी सुविधाएँ
किडनी स्टोन को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी, समय पर इलाज जरूरी
किडनी स्टोन को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी, समय पर इलाज जरूरी
पार्टी कार्यकर्ताओं संग हरिद्वार रवाना हुए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी
पार्टी कार्यकर्ताओं संग हरिद्वार रवाना हुए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
‘चरक: फियर ऑफ फेथ’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने रुपये
‘चरक: फियर ऑफ फेथ’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने रुपये
नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन का निर्माण कार्य अंतिम चरण में, जल्द खुलेगा आम जनता के लिए
नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन का निर्माण कार्य अंतिम चरण में, जल्द खुलेगा आम जनता के लिए
सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई- बंशीधर तिवारी
सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई- बंशीधर तिवारी

स्पीकर ऋतु खंडूरी के भाजपा प्रचार पर कांग्रेस ने जतायी आपत्ति

स्पीकर ऋतु खंडूरी के भाजपा प्रचार पर कांग्रेस ने जतायी आपत्ति

लोस चुनाव- विधानसभा अध्यक्ष खंडूडी पीठ की मर्यादा का ख्याल करें- कांग्रेस

देहरादून। एआईसीसी सदस्य व उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी द्वारा गढ़वाल संसदीय सीट पर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याक्षी के चुनाव प्रचार में पार्टी की टोपी बिल्ला व झंडा लेकर चुनाव प्रचार करने पर आपत्ति दर्ज करते हुए कहा कि विधानसभा अध्यक्ष को पीठ की मर्यादा का ख्याल रखना चाहिए। अपने कैम्प कार्यालय में पत्रकारों से वार्ता करते हुए उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से श्रीमती ऋतु खंडूरी भाजपा के चुनाव प्रचार में रोड शो में कार्यालय उद्धघाटन में व पार्टी मंचों में भाजपा की टोपी बिल्ला लगा कर प्रचार कर रहीं हैं उससे विधानसभा अध्यक्ष के पद की गरिमा को चोट पहुंच रही है।

धस्माना ने कहा कि देश के सबसे बड़े प्रदेश उत्तरप्रदेश जिसके विभाजन के बाद उत्तराखंड अस्तित्व में आया चाहे वहां की विधानसभा हो या उत्तराखंड की पिछली चार विधानसभा इनकी पीठ पर बैठे अध्यक्षों ने जो निष्पक्षता की स्वस्थ परंपराएं स्थापित की उनका पालन वर्तमान अध्यक्ष को भी करना चाहिए। जिसमें वे कहीं न कहीं बड़ी चूक कर रही हैं। कांग्रेस नेता ने कहा कि पीठ पर बैठा व्यक्ति बेशक किसी न किसी दल के टिकट पर निर्वाचित हो कर आता है किंतु सदन के अध्यक्ष के रूप में निर्वाचित होने के बाद वो सभी के लिए और सब उसके लिए बराबर होते हैं व चुनाव के दौरान उससे यह अपेक्षा की जाती है कि वो एक मर्यादित तरीके से आचरण करे जिससे उसकी निष्पक्षता पर कोई प्रश्न चिन्ह न लगे। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में उनको अपेक्षा है कि विधानसभा अध्यक्ष अपनी भूल को सुधारेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top