Headline
केंद्र सरकार विकास और सुशासन के लिए काम कर रही- अमित शाह
केंद्र सरकार विकास और सुशासन के लिए काम कर रही- अमित शाह
गिलगिट-बाल्टिस्तान के स्कार्दू में विरोध-प्रदर्शन के दौरान भड़की हिंसा, गोलीबारी में 38 लोगों की मौत
गिलगिट-बाल्टिस्तान के स्कार्दू में विरोध-प्रदर्शन के दौरान भड़की हिंसा, गोलीबारी में 38 लोगों की मौत
चारधाम यात्रा 2026- हेली शटल सेवा के टेंडर अंतिम दौर में, जल्द शुरू होंगी सुविधाएँ
चारधाम यात्रा 2026- हेली शटल सेवा के टेंडर अंतिम दौर में, जल्द शुरू होंगी सुविधाएँ
किडनी स्टोन को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी, समय पर इलाज जरूरी
किडनी स्टोन को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी, समय पर इलाज जरूरी
पार्टी कार्यकर्ताओं संग हरिद्वार रवाना हुए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी
पार्टी कार्यकर्ताओं संग हरिद्वार रवाना हुए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
‘चरक: फियर ऑफ फेथ’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने रुपये
‘चरक: फियर ऑफ फेथ’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने रुपये
नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन का निर्माण कार्य अंतिम चरण में, जल्द खुलेगा आम जनता के लिए
नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन का निर्माण कार्य अंतिम चरण में, जल्द खुलेगा आम जनता के लिए
सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई- बंशीधर तिवारी
सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई- बंशीधर तिवारी

कांग्रेस ने निरंतर संविधान की अवमानना की और इसके महत्व को कम किया – प्रधानमंत्री मोदी

कांग्रेस ने निरंतर संविधान की अवमानना की और इसके महत्व को कम किया – प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस और गांधी परिवार पर संविधान को कमजोर करने का लगाया आरोप  

इंदिरा गांधी ने अपनी कुर्सी बचाने के लिए आपातकाल लागू किया और संविधान का घोंट दिया गला – प्रधानमंत्री 

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार शाम को लोकसभा में संविधान पर चर्चा का जवाब देते हुए अपने भाषण में कांग्रेस और गांधी परिवार पर जमकर हमला बोला। अब प्रधानमंत्री के भाषण पर राजनीतिक प्रतिक्रियाएं आनी भी शुरू हो गई हैं। गौरतलब है कि पीएम मोदी ने लोकसभा में दिए अपने भाषण में गांधी परिवार पर संविधान को कमजोर करने और राजनीतिक हित के लिए बार-बार संविधान में संशोधन करने का आरोप लगाया।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पंडित नेहरू ने 1951 में मुख्यमंत्रियों को चिट्ठी लिखी थी, जिसमें उन्होंने कहा था कि अगर संविधान हमारे रास्ते में आ जाए तो उसे बदल दिया जाए। पीएम मोदी ने पंडित नेहरू पर अभिव्यक्ति की आजादी छीनने का आरोप लगाया और कहा कि “संविधान संशोधन का ऐसा खून कांग्रेस के मुंह पर गया कि वह बार-बार इसके शिकार होती रही।” उन्होंने यह भी कहा कि पंडित नेहरू ने जो बीज बोया था, उसे खाद पानी देने का काम इंदिरा गांधी ने किया। 1971 में सुप्रीम कोर्ट का एक फैसला आया और संविधान में संशोधन करके इसे पलट दिया गया था, जिससे अदालत के सारे अधिकारों को छीन लिया गया था।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि इंदिरा गांधी ने अपनी कुर्सी बचाने के लिए आपातकाल लागू किया और संविधान का गला घोंट दिया। उन्होंने संविधान के 39वें संशोधन को भी रेखांकित किया, जो संविधान में किए गए महत्वपूर्ण बदलावों में से एक था। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि राजीव गांधी ने संविधान को एक और गंभीर झटका दिया और समानता के भाव को नुकसान पहुंचाया। उन्होंने आरोप लगाया कि राजीव गांधी ने वोटबैंक की राजनीति के लिए संविधान की भावना को बलि चढ़ाया और कट्टरपंथियों के सामने झुक गए।

प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi) ने राहुल गांधी को ‘अहंकारी’ बताते हुए कहा, “एक अहंकारी व्यक्ति ने कैबिनेट के फैसले को फाड़ दिया और कैबिनेट ने अपना फैसला बदल दिया। यह कौन-सी व्यवस्था है?” उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने निरंतर संविधान की अवमानना की है और इसके महत्व को कम किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में कांग्रेस द्वारा संविधान के साथ किए गए अनेक संशोधनों और बदलावों को विस्तार से बताया और यह भी कहा कि कांग्रेस ने हमेशा संविधान की गरिमा को ठेस पहुंचाने का काम किया। उन्होंने संविधान की असल भावना और इसके महत्व को उजागर करते हुए देशवासियों को लोकतंत्र की ताकत का एहसास दिलाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top