Headline
केंद्र सरकार विकास और सुशासन के लिए काम कर रही- अमित शाह
केंद्र सरकार विकास और सुशासन के लिए काम कर रही- अमित शाह
गिलगिट-बाल्टिस्तान के स्कार्दू में विरोध-प्रदर्शन के दौरान भड़की हिंसा, गोलीबारी में 38 लोगों की मौत
गिलगिट-बाल्टिस्तान के स्कार्दू में विरोध-प्रदर्शन के दौरान भड़की हिंसा, गोलीबारी में 38 लोगों की मौत
चारधाम यात्रा 2026- हेली शटल सेवा के टेंडर अंतिम दौर में, जल्द शुरू होंगी सुविधाएँ
चारधाम यात्रा 2026- हेली शटल सेवा के टेंडर अंतिम दौर में, जल्द शुरू होंगी सुविधाएँ
किडनी स्टोन को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी, समय पर इलाज जरूरी
किडनी स्टोन को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी, समय पर इलाज जरूरी
पार्टी कार्यकर्ताओं संग हरिद्वार रवाना हुए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी
पार्टी कार्यकर्ताओं संग हरिद्वार रवाना हुए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
‘चरक: फियर ऑफ फेथ’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने रुपये
‘चरक: फियर ऑफ फेथ’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने रुपये
नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन का निर्माण कार्य अंतिम चरण में, जल्द खुलेगा आम जनता के लिए
नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन का निर्माण कार्य अंतिम चरण में, जल्द खुलेगा आम जनता के लिए
सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई- बंशीधर तिवारी
सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई- बंशीधर तिवारी

कैबिनेट की यूसीसी की नियमावली को मंजूरी पर बिफरी कांग्रेस

कैबिनेट की यूसीसी की नियमावली को मंजूरी पर बिफरी कांग्रेस

कांग्रेस ने कहा, निकाय चुनाव आचार संहिता का खुला उल्लंघन

हार के डर से बौखलाई भाजपा अब अपने ध्रुवीकरण के ब्रह्मास्त्र का उपयोग करने की जुगत में- सूर्यकांत धस्माना

देहरादून।  धामी कैबिनेट द्वारा यूसीसी की नियमावली को मंजूरी देना भारतीय जनता पार्टी सरकार द्वारा राज्य में निकाय चुनावों को लेकर जारी चुनाव आचार संहिता का खुला उल्लंघन है, और प्रदेश के राज्य निर्वाचन आयोग को इसका संगठन लेकर भाजपा के खिलाफ आचार संहिता के उल्लंघन पर कार्यवाही करनी चाहिए । यह बात देर शाम अपने कैंप कार्यालय में पत्रकारों से औपचारिक बातचीत करते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने कही। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इसकी औपचारिक लिखित शिकायत भी दर्ज करेगी।

धस्माना ने कहा कि अब प्रदेश के निकाय चुनावों में हार के डर से बौखलाई भाजपा अपने ध्रुवीकरण का ब्रह्मास्त्र चला रही है और पिछले एक सप्ताह में प्रदेश के मुख्यमंत्री व भाजपा के अन्य नेताओं द्वारा अपनी जन सभाओं में यूसीसी , लैंड जेहाद लव जिहाद व थूक जेहाद का राग अलापना इसका प्रमाण है कि भाजपा के पास निकाय संबंधी अव्यवस्थाओं, चरमराई सफाई व्यवस्था,ध्वस्त पड़ी ट्रैफिक सिस्टम और नागरिक सुविधाओं के संबंध में जनता के सवालों के जवाब नहीं हैं इसलिए अब वे जनता के इन मुद्दों पर अपनी उपलब्धि बताने की जगह ध्रुवीकरण कराने का प्रयास कर रहे हैं और यूसीसी की नियमावली को कैबिनेट की मंजूरी ठीक चुनाव के बीच में किया जाना इसका प्रत्यक्ष प्रमाण है।

धस्माना ने कहा कि पिछले दो तीन दिनों में संवर्धित पशुओं की हत्या का मामला भी इसी कड़ी का हिस्सा प्रतीत होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top