TEJAS BUZZ https://tejasbuzz.com National News Portal Fri, 06 Mar 2026 12:16:54 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.1 https://tejasbuzz.com/wp-content/uploads/2022/12/fav.png TEJAS BUZZ https://tejasbuzz.com 32 32 गृहमंत्री के दौरे से पहले डीएम सविन बंसल ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया स्थलीय निरीक्षण https://tejasbuzz.com/before-the-home-ministers-visit-dm-savin-bansal-along-with-ssp-conducted-a-site-inspection-of-the-arrangements/ Fri, 06 Mar 2026 12:16:54 +0000 https://tejasbuzz.com/?p=23221

कार्यक्रम को लेकर तैयारियां पूरी, डीएम ने विभागों को समन्वय और सुरक्षा चाक-चौबंद रखने के दिए निर्देश

होटल गॉडविन में प्रशासनिक टीम मुस्तैद, डीएम ने परखी सुरक्षा एवं लॉजिस्टिक व्यवस्थाएं, मांगे सेफ्टी सर्टीफिकेट

होटल गॉडविन के संपर्क मार्ग पर सुरक्षा, यातायात और स्वच्छता सुनिश्चित करने के दिए कड़े निर्देश

देहरादून। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के 07 मार्च को प्रस्तावित उत्तराखंड दौरे को लेकर प्रशासन ने सभी तैयारियां तेज कर दी हैं। दौरे से एक दिन पूर्व देहरादून के जिलाधिकारी सविन बंसल एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र सिंह डोभाल ने जौलीग्रांट एयरपोर्ट से लेकर हरिद्वार जनपद की सीमा तक सुरक्षा और व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। अधिकारियों ने संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ सभी तैयारियां समयबद्ध ढंग से पूर्ण करने तथा सुरक्षा व्यवस्था को पूरी तरह चाक-चौबंद रखने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने रायवाला स्थित होटल गॉडविन का भी दौरा किया, जहां केंद्रीय गृहमंत्री अल्प विश्राम करने के साथ पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। जिलाधिकारी ने एसएसपी के साथ होटल तक जाने वाले संपर्क मार्ग और होटल परिसर की आंतरिक व्यवस्थाओं का गहन जायजा लिया।

जिलाधिकारी ने होटल में विद्युत व्यवस्था, एयर कंडीशनिंग, फायर सेफ्टी, लिफ्ट, ग्रीन रूम, रेस्ट रूम, मीटिंग हॉल और पार्किंग सहित सभी व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने होटल प्रबंधन को तत्काल फायर सेफ्टी ऑडिट कराने के निर्देश दिए। साथ ही विद्युत विभाग के अधिकारियों को जेनसेट के साथ वैकल्पिक बिजली व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा, ताकि किसी भी स्थिति में कार्यक्रम प्रभावित न हो। उन्होंने स्पष्ट किया कि लॉजिस्टिक व्यवस्थाओं में किसी भी प्रकार की कमी नहीं रहनी चाहिए।

जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों को आज शाम तक व्यवस्थाएं पूर्ण करने के निर्देश देते हुए लोक निर्माण विभाग, विद्युत विभाग एवं अन्य संबंधित अधिकारियों से सेफ्टी सर्टिफिकेट प्रस्तुत करने को भी कहा। उन्होंने कहा कि सभी व्यवस्थाएं पूरी सतर्कता और जिम्मेदारी के साथ सुनिश्चित की जाए, ताकि कार्यक्रम के दौरान किसी प्रकार की चूक न हो।

इसके अलावा जिलाधिकारी ने होटल गॉडविन तक जाने वाले संपर्क मार्ग की स्थिति का भी निरीक्षण किया। उन्होंने मार्ग पर सुरक्षा, यातायात नियंत्रण, पार्किंग व्यवस्था तथा स्वच्छता बनाए रखने के निर्देश दिए। साथ ही संबंधित अधिकारियों को संपर्क मार्ग पर विशेष सफाई और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा।

उल्लेखनीय है कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह शनिवार को हरिद्वार पहुंचकर उत्तराखंड में पिछले चार वर्षों में किए गए विकास कार्यों, संचालित तथा प्रस्तावित योजनाओं की समीक्षा करेंगे। कार्यक्रम स्थल पर राज्य सरकार की उपलब्धियों और विकास कार्यों को प्रदर्शित करने के लिए एक विशेष प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी।

जिला प्रशासन के निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र सिंह डोबाल, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण जया बलूनी, अपर जिलाधिकारी (वि.रा) केके मिश्रा, उप जिलाधिकारी ऋषिकेश योगश मेहरा सहित सड़क, विद्युत, पेयजल, फायर सेफ्टी आदि विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

]]>
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयार- महाराज https://tejasbuzz.com/the-government-is-fully-prepared-for-the-chardham-yatra-maharaj/ Fri, 06 Mar 2026 11:55:44 +0000 https://tejasbuzz.com/?p=23218

कहा इस बार भी रिकॉर्ड श्रृद्धांलुओं के आने की संभावना

देहरादून। बहुप्रतीक्षित चारधाम यात्रा 19 अप्रैल 2026 को अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर शुरू होने वाली है। 06 मार्च से यात्रियों के पंजिकरण की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। इस बार भी चारधाम यात्रा में रिकॉर्ड श्रृद्धांलुओं के आने की संभावना को देखते हुए प्रदेश सरकार ने चारधाम यात्रा से जुड़ी सभी तैयारियां पूर्ण कर ली हैं।

उक्त जानकारी देते हुए प्रदेश के पर्यटन धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने बताया कि चारधाम की तीर्थ यात्रा हिंदुओं के लिए काफी महत्व रखती है। लाखों की संख्या में भक्त हर साल आध्यात्मिक ज्ञान की प्राप्ति के उद्देश्य से गंगोत्री, यमुनोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ की यात्रा पर जाते हैं। सुरक्षित और सुगम चारधाम यात्रा के कुशल प्रबंधन के कारण वर्ष 2025 में छप्पन लाख इकतीस हजार श्रद्धालुओं ने चार धाम के दर्शन किए थे। इस वर्ष भी सरकार ने चारधाम यात्रा को व्यवस्थित रूप से संचालित करने के लिए विशेष प्रबंध किये हैं।

पर्यटन धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने बताया कि चारधाम यात्रा में पंजीकरण का कार्य छह मार्च से प्रारंभ हो गया है। चारधाम यात्रा के तहत केदारनाथ धाम के 22 अप्रैल और बदरीनाथ धाम के कपाट 23 अप्रैल को खुलेंगे। जबकि गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट परंपरागत तौर पर अक्षय तृतीय के दिन 19 अप्रैल को श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए जाएंगे। चारधाम यात्रा के दृष्टिगत सभी सरकारी विभागों की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। उन्होंने बताया सरकार ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के साथ-साथ ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए भी पूरी व्यवस्था की है। ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए कुल 50 काउंटर बनाने बनाये गये हैं। इनमें 30 काउंटर ऋषिकेश में और 20 काउंटर विकासनगर में स्थापित किए गए हैं। यह सभी काउंटर दिन-रात यानी पूरे 24 घंटे काम करेंगे, ताकि किसी भी यात्री को पंजीकरण में कोई परेशानी न हो। श्रद्धालु अपना पंजीकरण वेबलिंक-Weblink-registrationandtouristcare.uk.gov.in और Mobile App- Tourist Care Uttarakhand Mobile App- Tourist Care Uttarakhand के माध्यम से कर सकते हैं। इसके अलावा श्रद्धालू अपना पंजीकरण आधार कार्ड के माध्यम से भी कर सकेंगे जबकि विदेशी श्रद्धालुओं के लिए ई-मेल आईडी की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। जिन श्रद्धालुओं के पास आधार कार्ड उपलब्ध नहीं है, उनके लिए पिछले वर्ष की भाँति इस वर्ष भी यात्रा पंजीकरण केन्द्र एवं ट्रॉजिट कैम्प ऋषिकेश, पंजीकरण केन्द्र ऋषिकुल ग्राउंड हरिद्वार और पंजीकरण केन्द्र विकास नगर देहरादून में पंजीकरण केंद्रों की व्यवस्था की गई है। इन भौतिक काउंटरों पर पंजीकरण सेवा कपाट खुलने से दो दिन पूर्व 17 अप्रैल 2026 से प्रारम्भ की जाएगी। रजिस्ट्रेशन स्थलों पर श्रद्धालुओं के ठहरने के लिए पर्याप्त इंतजाम किए गये हैं।

महाराज ने बताया कि यात्रा मार्ग पर सार्वजनिक शौचालय और पीने के पानी के पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं। चारधाम यात्रा में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए पर्याप्त मेडिकल सुविधाओं की व्यवस्था के साथ साथ यात्रा रूट पर मुख्य मार्गो और वैकल्पिक मार्गो को ठीक करने के निर्देश दिए गए हैं। चारधाम यात्रा को सुरक्षित और सुगम बनाने के लिए स्पष्ट निर्देश और यात्रा के मानकों को ध्यान में रखते हुए SOP भी जारी की जाएगी। यात्रा के दौरान हर वाहन के ट्रिप कार्ड पर यात्रियों और चालक की जानकारी के साथ-साथ टूर आपरेटर या वाहन मालिक का नाम, मोबाइल नंबर और लाइसेंस नंबर दर्ज होना अनिवार्य किया गया है।

पर्यटन मंत्री महाराज ने बताया कि चारधाम यात्रा में इस बार कुल 1800 बसें संचालित की जाएंगी, जिनमें 400 बसें रिजर्व रहेंगी। प्रतिदिन 130 बसें रवाना होंगी और 10 दिन की यात्रा अवधि में लगभग 1300 मार्गों पर चलेंगी।

]]>
7 मार्च को रिलीज होगा ‘धुरंधर 2’ का ट्रेलर, मेकर्स ने किया ऐलान https://tejasbuzz.com/the-trailer-of-dhurandhar-2-will-be-released-on-march-7-the-makers-announced/ Fri, 06 Mar 2026 10:37:54 +0000 https://tejasbuzz.com/?p=23215

फिल्म धुरंधर 2 को लेकर दर्शकों में उत्साह बढ़ता जा रहा है। मेकर्स ने अब फिल्म के ट्रेलर रिलीज की तारीख का ऐलान कर दिया है। पहले बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म की टक्कर टॉक्सिक से होने की चर्चा थी, लेकिन अब यश की फिल्म की रिलीज डेट आगे बढ़ा दी गई है। ऐसे में दर्शकों की नजरें अब पूरी तरह ‘धुरंधर 2’ पर टिक गई हैं।

07 मार्च को रिलीज होगा ट्रेलर

निर्देशक आदित्य धर की फिल्म धुरंधर 2 का ट्रेलर 7 मार्च 2026 को सुबह 11:01 बजे रिलीज किया जाएगा। मेकर्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Instagram पर पोस्ट साझा कर इसकी जानकारी दी। ट्रेलर रिलीज के ऐलान के बाद से ही फैंस में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

19 मार्च को सिनेमाघरों में देगी दस्तक

एक्शन से भरपूर धुरंधर 2 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म को पैन इंडिया स्तर पर रिलीज किया जाएगा। इसी के चलते ट्रेलर भी हिंदी और अंग्रेजी के साथ-साथ कई भारतीय भाषाओं में जारी किया जाएगा, ताकि देशभर के दर्शकों तक फिल्म की पहुंच बन सके।

पहली फिल्म रही थी सुपरहिट

इससे पहले धुरंधर 5 दिसंबर 2025 को रिलीज हुई थी। फिल्म में रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल, आर. माधवन, संजय दत्त और सारा अर्जुन जैसे कलाकार नजर आए थे। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करते हुए घरेलू स्तर पर करीब 838.5 करोड़ रुपये और दुनियाभर में 1305.35 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की थी।

अब देखना दिलचस्प होगा कि पहली फिल्म की बड़ी सफलता के बाद धुरंधर 2 दर्शकों की उम्मीदों पर कितना खरा उतरती है।

(साभार)

]]>
घर से ही शुरू होगा महिला सशक्तिकरण- रेखा आर्या https://tejasbuzz.com/women-empowerment-will-start-from-home-rekha-arya/ Fri, 06 Mar 2026 10:15:10 +0000 https://tejasbuzz.com/?p=23212

राज भवन में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले हुए सम्मानित

देहरादून। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर राजभवन स्थित लोक भवन में आयोजित महिला कल्याण उत्कृष्ट सेवा सम्मान एवं ‘मेरी पहचान–2026’ कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों, अधिकारियों और सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह और महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने संयुक्त रूप से सम्मान प्रदान किए।

कार्यक्रम में राज्यपाल ने कहा कि उत्तराखंड की महिलाओं ने पिछले एक दशक में बहुत तेजी से प्रगति की है और 2047 के विकसित भारत में यहां की महिलाएं बड़ा योगदान करेंगी।

इस अवसर पर मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि उत्तराखंड सरकार महिलाओं और बच्चों के कल्याण के लिए लगातार ठोस कदम उठा रही है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने वात्सल्य योजना लागू की है तथा अनाथ किशोर-किशोरियों को सरकारी नौकरियों में 5 प्रतिशत और महिलाओं को 30 प्रतिशत आरक्षण प्रदान किया है, जो महिला सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।

रेखा आर्या ने कहा कि महिलाओं के सशक्तिकरण की असली शुरुआत घर से ही होती है। जब परिवार में महिलाओं को सम्मान और बराबरी का स्थान मिलेगा, तभी समाज में वास्तविक परिवर्तन संभव होगा। उन्होंने कहा कि महिलाओं का वास्तविक सशक्तिकरण उस दिन माना जाएगा, जब उन्हें अपने अधिकारों के लिए अलग से आवाज उठाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी और महिला दिवस जैसे औपचारिक आयोजनों की प्रासंगिकता भी स्वतः समाप्त हो जाएगी।

कार्यक्रम में राज्य की प्रथम महिला गुरमीत कौर, राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल, बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्षा डॉ. गीता खन्ना, विभागीय सचिव चंद्रेश कुमार, राज्यपाल के सचिव रविनाथ रमन और निदेशक बंशीलाल राणा सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे।

]]>
प्रदेश में खुलेंगे 3 नए जिला सहकारी बैंक- डॉ. धन सिंह रावत https://tejasbuzz.com/3-new-district-cooperative-banks-will-be-opened-in-the-state-dr-dhan-singh-rawat/ Fri, 06 Mar 2026 09:59:25 +0000 https://tejasbuzz.com/?p=23209

55 नई शाखाएं खुलने से सहकारी बैंकों को मिलेगा विस्तार

देहरादून। सूबे में सहकारिता तंत्र को मजबूत बनाने को तीन जनपदों में जिला सहकारी बैंकों की स्थापना की जाएगी साथ ही 55 नई बैंक शाखाएं खोली जाएगी। जिससे प्रदेश के दूरस्थ क्षेत्रों में बैंकिंग सुविधाएं सुलभ होंगी और सहकारिता आंदोलन को नई गति मिलेगी।

सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने अपने शासकीय आवास पर राज्य सहकारी बैंक और जिला सहकारी बैंकों की वर्चुअल माध्यम से समीक्षा बैठक ली। बैठक में राज्य सहकारी बैंक तथा सभी जिला सहकारी बैंकों के महाप्रबंधक उपस्थित रहे, जबकि समस्त जनपदों के सहायक निबंधक भी वर्चुअल माध्यम से जुड़े।

बैठक में मंत्री डॉ. रावत ने एनपीए वसूली को लेकर सख्त रुख अपनाते हुए सभी जिला सहकारी बैंकों के महाप्रबंधकों को अगले 15 दिनों में युद्ध स्तर पर वसूली अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि निर्धारित लक्ष्य पूरा न करने वाले अधिकारियों को कार्रवाई के लिए तैयार रहना होगा।

उन्होंने कहा कि एनपीए वसूली में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि किसी जनपद में वसूली अभियान में ढिलाई पाई गई तो संबंधित सहायक निबंधक तथा बैंक के महाप्रबंधक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

डॉ. रावत ने बताया कि मार्च माह में वह स्वयं हर पांच दिन के अंतराल पर 30 मार्च तक समीक्षा बैठक करेंगे और एनपीए वसूली की प्रगति रिपोर्ट लेंगे। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि 30 मार्च के बाद जिन जनपदों में वसूली की प्रगति संतोषजनक नहीं मिलेगी, वहां जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

बैठक में सहकारिता मंत्री ने निबंधक सहकारिता को निर्देशित करते हुए कहा कि 1 अप्रैल से प्रदेश की शीर्ष सहकारी समितियों में बायोमेट्रिक उपस्थिति अनिवार्य की जाएगी, जिससे कार्यप्रणाली में पारदर्शिता और अनुशासन सुनिश्चित किया जा सके।

इसके साथ ही जनपदों के प्रभारी अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि वे अपने-अपने जनपदों में सहकारी समितियों की बैठक आयोजित कर ग्राउंड जीरो पर जाकर निरीक्षण एवं भ्रमण करें। मंत्री ने कहा कि इस पूरी प्रक्रिया की व्यक्तिगत रूप से मॉनिटरिंग की जाएगी, ताकि सहकारिता तंत्र को और अधिक प्रभावी व जवाबदेह बनाया जा सके।

वर्चुअल बैठक में निबंधक सहकारी समितियां डॉ मेहरबान सिंह बिष्ट, अपर निबंधक श्रीमती ईरा उप्रेती, प्रबंध निदेशक राज्य सहकारी बैंक प्रदीप मेहरोत्रा सहित विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

]]>
​भौगोलिक बाधाओं के कारण कोई भी पीड़ित महिला न्याय की मुख्यधारा से वंचित न रहे- कुसुम कंडवाल https://tejasbuzz.com/no-victim-woman-should-be-deprived-of-mainstream-justice-due-to-geographical-barriers-kusum-kandwal/ Fri, 06 Mar 2026 07:59:50 +0000 https://tejasbuzz.com/?p=23205

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर उत्तराखंड राज्य महिला आयोग द्वारा समस्त जनपदों में शुरू होगा ‘महिला जनसुनवाई’ अभियान

​जन-सुनवाई में निर्भीक होकर प्रतिभाग करें मातृशक्ति, समस्याओं व लंबित प्रकरणों को आयोग के समक्ष करें प्रस्तुत : कुसुम कंडवाल

देहरादून। राष्ट्रीय महिला आयोग के अभियान “महिला आयोग आपके द्वार” के अंतर्गत अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2026 के अवसर पर उत्तराखंड राज्य महिला आयोग द्वारा महिलाओं के सशक्तिकरण और उनके अधिकारों के संरक्षण हेतु वृहद प्रदेशव्यापी अभियान का आयोजन किया जा रहा है। आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि आगामी 09 मार्च 2026 से 13 मार्च 2026 के मध्य प्रदेश के सभी 13 जनपदों में ‘महिला जनसुनवाई’ कार्यक्रमों का विशेष आयोजन सुनिश्चित किया गया है।

​इस महत्वपूर्ण अभियान के विषय में जानकारी साझा करते हुए अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने कहा कि, “हमारा संकल्प प्रदेश की प्रत्येक महिला को सुरक्षित और गरिमापूर्ण वातावरण प्रदान करना है। अक्सर भौगोलिक बाधाओं के कारण ग्रामीण क्षेत्रों की बहनें मुख्यालय तक नहीं पहुँच पातीं, इसलिए आयोग स्वयं उनके द्वार तक पहुँचकर उन्हें त्वरित न्याय दिलाने का प्रयास कर रहा है। महिला आयोग हर उस महिला के साथ मजबूती से खड़ा है जो अपने सम्मान के लिए आवाज उठाना चाहती है। हमारा उद्देश्य है कि कोई भी पीड़ित महिला न्याय की मुख्यधारा से वंचित न रहे।”

कुसुम कंडवाल ने विशेष रूप से स्पष्ट किया कि इस जनसुनवाई का उद्देश्य केवल नई शिकायतों को प्राप्त करना ही नहीं है, बल्कि विभिन्न सरकारी विभागों में महिलाओं से संबंधित लंबित पड़े पुराने मामलों की वर्तमान स्थिति की समीक्षा करना भी है।

​जनसुनवाई के दौरान संबंधित विभागों के अधिकारियों से जवाबदेही तय की जाएगी और यह सुनिश्चित किया जाएगा कि लंबे समय से अटके हुए प्रकरणों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण हो। इसमें पुलिस, समाज कल्याण, स्वास्थ्य और राजस्व जैसे महत्वपूर्ण विभागों के साथ समन्वय कर लंबित मामलों की सुनवाई भी की जाएगी।

​आयोग द्वारा जारी प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार, जनसुनवाई की शुरुआत 09 मार्च से होगी, जिसमें आयोग की अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं आयोग के सदस्यगण विभिन्न जनपदों में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित रहकर कार्यक्रमों की अध्यक्षता करेंगे। जनसुनवाई में घरेलू हिंसा, मानसिक, शारीरिक व दहेज उत्पीड़न/ हत्या, संपत्ति विवाद और कार्यस्थल पर मानसिक एवं यौन उत्पीड़न, मानव तस्करी, मातृत्व लाभ न मिलने वाले जैसे गंभीर विषयों पर प्राप्त शिकायतों को प्राथमिकता दी जाएगी। प्रत्येक जनपद में आयोजित होने वाली इन जनसुनवाई में जिलाधिकारी, पुलिस प्रशासन और विधिक सेवा प्राधिकरण के अधिकारी भी मौजूद रहेंगे, ताकि प्रकरणों पर तत्काल वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित की जा सके।

​अंत में अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने प्रदेश की समस्त महिलाओं से अपील की है कि वे निर्धारित तिथियों पर आयोजित होने वाली इन जनसुनवाई में निर्भीक होकर प्रतिभाग करें और अपनी समस्याओं व लंबित प्रकरणों को आयोग के समक्ष रखें।

]]>
चारधाम यात्रा-2026 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण आज से शुरू https://tejasbuzz.com/online-registration-for-chardham-yatra-2026-begins-today/ Fri, 06 Mar 2026 07:08:22 +0000 https://tejasbuzz.com/?p=23202

19 अप्रैल से शुरू होगी चारधाम यात्रा

देहरादून। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा 2026 की तैयारियां शुरू हो गई हैं। यात्रा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया आज सुबह सात बजे से शुरू कर दी गई है। श्रद्धालु अब आधिकारिक वेबसाइट और मोबाइल ऐप के माध्यम से घर बैठे पंजीकरण कर सकेंगे।

राज्य सरकार के अनुसार चारधाम यात्रा पर आने वाले सभी श्रद्धालुओं के लिए रजिस्ट्रेशन अनिवार्य किया गया है। इसके तहत श्रद्धालुओं को यात्रा पर आने से पहले ऑनलाइन पंजीकरण कराना होगा, ताकि यात्रा को व्यवस्थित और सुरक्षित तरीके से संचालित किया जा सके।

इस वर्ष चारधाम यात्रा की शुरुआत 19 अप्रैल से होगी। सबसे पहले 19 अप्रैल को यमुनोत्री और गंगोत्री धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोले जाएंगे। इसके बाद 22 अप्रैल को केदारनाथ धाम और 23 अप्रैल को बदरीनाथ धाम के कपाट खुलेंगे।

सरकार ने उन श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए ऑफलाइन पंजीकरण की व्यवस्था भी की है, जो ऑनलाइन पंजीकरण नहीं कर पा रहे हैं। ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 17 अप्रैल से शुरू की जाएगी।

राज्य सरकार का कहना है कि चारधाम यात्रा को सुचारू और सुरक्षित बनाने के लिए पंजीकरण अनिवार्य किया गया है। इससे यात्रियों की संख्या का सही आकलन करने और व्यवस्थाओं को बेहतर ढंग से संचालित करने में मदद मिलेगी।

]]>
पशुलोक बैराज के निकट टापू पर फंसे युवक को एसडीआरएफ ने किया सकुशल रेस्क्यू https://tejasbuzz.com/sdrf-successfully-rescues-youth-stranded-on-island-near-pashulok-barrage/ Fri, 06 Mar 2026 06:34:25 +0000 https://tejasbuzz.com/?p=23199

ऋषिकेश। ऋषिकेश में गंगा नदी के बीच बने टापू पर फंसे एक युवक को राज्य आपदा प्रतिवादन बल (एसडीआरएफ) की टीम ने देर रात सफल रेस्क्यू अभियान चलाकर सुरक्षित बाहर निकाल लिया। युवक के सुरक्षित मिलने पर परिजनों और स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली।

मिली जानकारी के अनुसार 5 मार्च की रात ऋषिकेश कंट्रोल रूम से एसडीआरएफ पोस्ट ढालवाला को सूचना मिली कि पशुलोक बैराज के पास नदी के बीच बने एक टापू पर एक युवक फंसा हुआ है। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ पोस्ट ढालवाला से निरीक्षक कविंद्र सजवाण के नेतृत्व में रेस्क्यू टीम आवश्यक उपकरणों के साथ तत्काल मौके के लिए रवाना हो गई।

घटनास्थल पर पहुंचने के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने पशुलोक बैराज से कुनाऊ गांव की ओर करीब डेढ़ से दो किलोमीटर तक युवक की तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं चल सका। इसके बाद एसडीआरएफ टीम ने तेज बहाव, अंधेरा और दुर्गम नदी तटों के बीच सघन सर्च अभियान शुरू किया।

लगातार प्रयास के बाद टीम ने कुनाऊ गांव से लगभग दो किलोमीटर आगे नदी के बीच बने एक टापू पर फंसे युवक का पता लगाया। कठिन परिस्थितियों के बावजूद एसडीआरएफ के जवानों ने जोखिम उठाते हुए युवक तक पहुंच बनाई और उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

रेस्क्यू किए गए युवक की पहचान आयुष ममगई (20) निवासी इंद्र नगर, ऋषिकेश के रूप में हुई है, जो बीटेक का छात्र है। एसडीआरएफ टीम ने युवक को सकुशल रेस्क्यू कर उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

]]>
टी20 विश्व कप 2026- भारत ने इंग्लैंड को हराकर फाइनल में बनाई जगह https://tejasbuzz.com/t20-world-cup-2026-india-beat-england-to-reach-the-final/ Fri, 06 Mar 2026 06:08:19 +0000 https://tejasbuzz.com/?p=23196

लगातार दूसरी बार टी20 विश्व कप के फाइनल में पहुंची टीम इंडिया

नई दिल्ली। टी20 विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इंग्लैंड को सात रन से हराकर फाइनल में जगह बना ली है। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में गुरुवार को खेले गए इस रोमांचक मुकाबले में संजू सैमसन की विस्फोटक बल्लेबाजी और भारतीय गेंदबाजों के सधे हुए प्रदर्शन ने टीम इंडिया को यादगार जीत दिलाई।

टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने उतरी इंग्लैंड की टीम के सामने भारत ने बड़ा लक्ष्य रखा। भारतीय टीम ने निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट खोकर 253 रन बनाए। इस दौरान संजू सैमसन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 89 रनों की तूफानी पारी खेली और टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। उनके अलावा अन्य बल्लेबाजों ने भी तेज गति से रन बनाकर स्कोर को मजबूत बनाया।

254 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम ने भी कड़ी टक्कर दी। इंग्लैंड के बल्लेबाज जैकब बेथेल ने शानदार शतक जड़ते हुए 105 रन बनाए और टीम को जीत के करीब पहुंचाने की कोशिश की। हालांकि भारतीय गेंदबाजों ने निर्णायक क्षणों में विकेट लेकर मैच पर अपनी पकड़ बनाए रखी। निर्धारित 20 ओवर में इंग्लैंड की टीम सात विकेट पर 246 रन ही बना सकी और भारत ने यह मुकाबला सात रन से अपने नाम कर लिया।

भारतीय गेंदबाजी की बात करें तो हार्दिक पांड्या ने दो विकेट हासिल किए, जबकि अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती और अक्षर पटेल को एक-एक विकेट मिला।

इस जीत के साथ ही भारतीय टीम लगातार दूसरी बार टी20 विश्व कप के फाइनल में पहुंच गई है। इससे पहले पाकिस्तान (2007, 2009) और श्रीलंका (2012, 2014) की टीमें लगातार दो बार फाइनल में पहुंच चुकी हैं। भारत अब 2024 और 2026 में लगातार दो बार फाइनल खेलने वाली दुनिया की तीसरी टीम बन गयी है।

टीम इंडिया अब 8 मार्च, रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने वाले फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड का सामना करेगी। भारतीय टीम इस बार लगातार दूसरा टी20 विश्व कप खिताब जीतने के इरादे से मैदान में उतरेगी।

इसके साथ ही भारत चौथी बार टी20 विश्व कप का फाइनल खेलेगा। इससे पहले भारतीय टीम 2007, 2014 और 2024 में फाइनल में पहुंच चुकी है।

सेमीफाइनल मुकाबले में इंग्लैंड के जैकब बेथेल ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए 48 गेंदों में आठ चौकों और सात छक्कों की मदद से 105 रन बनाए। 218.75 के स्ट्राइक रेट से खेली गई इस पारी के साथ ही वह टी20 विश्व कप के नॉकआउट मुकाबलों में सबसे बड़ा स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। इससे पहले न्यूजीलैंड के फिन एलन ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सेमीफाइनल में नाबाद 100 रन की पारी खेली थी।

]]>
अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, दो व्यावसायिक निर्माण सील https://tejasbuzz.com/mdda-takes-strict-action-against-illegal-constructions-seals-two-commercial-buildings/ Fri, 06 Mar 2026 05:26:13 +0000 https://tejasbuzz.com/?p=23191

नियम विरूद्व निर्माण कार्यों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी – बंशीधर तिवारी

देहरादून। मसूरी–देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) द्वारा प्राधिकरण क्षेत्र में अवैध निर्माणों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी रखते हुए दो स्थानों पर सीलिंग की कार्रवाई की गई। प्राधिकरण की टीम ने निर्धारित मानकों और स्वीकृत मानचित्रों का उल्लंघन कर किए जा रहे व्यवसायिक निर्माणों पर कार्रवाई करते हुए उन्हें सील कर दिया।

प्राधिकरण से प्राप्त जानकारी के अनुसार मै0 के0एस0 फर्नीचर हाउस, श्रीराम टावर्स, बंजारावाला रोड, निकट वृंदा गार्डन, देहरादून में बिना स्वीकृति के किए जा रहे व्यवसायिक निर्माण को चिन्हित किया गया था। संबंधित निर्माण प्राधिकरण के मानकों के विपरीत पाए जाने पर एमडीडीए की टीम ने मौके पर पहुंचकर उक्त परिसर को सील कर दिया।

इसी क्रम में गिरीश चन्द चौधरी द्वारा बैंक कॉलोनी, मोथरोवाला रोड, देहरादून में किए जा रहे अवैध व्यवसायिक निर्माण पर भी प्राधिकरण ने कार्रवाई की। जांच के दौरान पाया गया कि निर्माण कार्य बिना स्वीकृत मानचित्र के किया जा रहा था, जिसके बाद नियमानुसार सीलिंग की कार्रवाई करते हुए निर्माण को बंद करा दिया गया।

एमडीडीए द्वारा लगातार ऐसे निर्माणों की निगरानी की जा रही है जो प्राधिकरण के नियमानुसार स्वीकृत नहीं हैं। प्राधिकरण की टीम क्षेत्र में नियमित निरीक्षण कर रही है ताकि अनियमित और अवैध निर्माणों पर समय रहते कार्रवाई की जा सके और शहर के सुव्यवस्थित विकास को सुनिश्चित किया जा सके। इस कार्रवाई के दौरान संयुक्त सचिव गौरव वटवाल के आदेशों के क्रम में प्राधिकरण की प्रवर्तन टीम मौके पर मौजूद रही। टीम में सहायक अभियंता निशांत कुकरेती, अवर अभियंता नेहा बर्थवाल और जयदीप राणा सहित सुपरवाइजर तथा पुलिस बल भी मौजूद रहा, जिनकी उपस्थिति में पूरी प्रक्रिया को नियमानुसार संपन्न कराया गया।

एमडीडीए ने स्पष्ट किया है कि प्राधिकरण क्षेत्र में बिना स्वीकृति के किसी भी प्रकार का निर्माण या भूमि उपयोग परिवर्तन नियमों के विरुद्ध है और ऐसे मामलों में कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही नागरिकों से अपील की गई है कि किसी भी प्रकार का निर्माण कार्य शुरू करने से पहले प्राधिकरण से स्वीकृत मानचित्र प्राप्त करना अनिवार्य रूप से सुनिश्चित करें, ताकि भविष्य में किसी प्रकार की कानूनी कार्रवाई से बचा जा सके।

उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी का बयान
एमडीडीए के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा कि प्राधिकरण क्षेत्र में अवैध निर्माण किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि देहरादून और आसपास के क्षेत्रों का नियोजित और व्यवस्थित विकास सुनिश्चित करना प्राधिकरण की प्राथमिक जिम्मेदारी है। इसके लिए लगातार निरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है और जहां भी बिना स्वीकृति के निर्माण या नियमों का उल्लंघन पाया जा रहा है, वहां तत्काल प्रभाव से कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि भवन निर्माण से पहले प्राधिकरण से स्वीकृत मानचित्र अवश्य प्राप्त करें और निर्धारित मानकों का पालन करें, अन्यथा नियमों के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।

सचिव मोहन सिंह बर्निया का बयान
एमडीडीए के सचिव मोहन सिंह बर्निया ने कहा कि प्राधिकरण क्षेत्र में अवैध निर्माणों के खिलाफ प्रवर्तन अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि प्रवर्तन टीम नियमित रूप से क्षेत्र का निरीक्षण कर रही है और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सीलिंग, ध्वस्तीकरण सहित आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। नागरिकों से नियमों का पालन करने की अपील की गई है।

]]>