Headline
केंद्र सरकार विकास और सुशासन के लिए काम कर रही- अमित शाह
केंद्र सरकार विकास और सुशासन के लिए काम कर रही- अमित शाह
गिलगिट-बाल्टिस्तान के स्कार्दू में विरोध-प्रदर्शन के दौरान भड़की हिंसा, गोलीबारी में 38 लोगों की मौत
गिलगिट-बाल्टिस्तान के स्कार्दू में विरोध-प्रदर्शन के दौरान भड़की हिंसा, गोलीबारी में 38 लोगों की मौत
चारधाम यात्रा 2026- हेली शटल सेवा के टेंडर अंतिम दौर में, जल्द शुरू होंगी सुविधाएँ
चारधाम यात्रा 2026- हेली शटल सेवा के टेंडर अंतिम दौर में, जल्द शुरू होंगी सुविधाएँ
किडनी स्टोन को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी, समय पर इलाज जरूरी
किडनी स्टोन को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी, समय पर इलाज जरूरी
पार्टी कार्यकर्ताओं संग हरिद्वार रवाना हुए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी
पार्टी कार्यकर्ताओं संग हरिद्वार रवाना हुए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
‘चरक: फियर ऑफ फेथ’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने रुपये
‘चरक: फियर ऑफ फेथ’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने रुपये
नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन का निर्माण कार्य अंतिम चरण में, जल्द खुलेगा आम जनता के लिए
नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन का निर्माण कार्य अंतिम चरण में, जल्द खुलेगा आम जनता के लिए
सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई- बंशीधर तिवारी
सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई- बंशीधर तिवारी

गर्मियों में इंटरमिटेंट फास्टिंग का पालन करते समय इन बातों का रखें ध्यान

गर्मियों में इंटरमिटेंट फास्टिंग का पालन करते समय इन बातों का रखें ध्यान

इंटरमिटेंट फास्टिंग सामान्य डाइट से अलग खाने का एक पैटर्न है और इससे वजन कम करने के साथ-साथ अन्य कई स्वास्थ्य लाभ मिल सकते हैं। इसका पालन करने वाले अधिकतर लोग 16 घंटे उपवास रखते हैं, जबकि 8 घंटे खाना-पीना करते हैं।हालांकि, गर्मियों के दौरान इस पैटर्न को अपनाने वाले लोगों को डाइट में कुछ बदलाव करने चाहिए। आइए जानते हैं कि इंटरमिटेंट फास्टिंग को अपनाने वाले लोगों को गर्मियों में किन-किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

हाइड्रेशन का रखें ध्यान
गर्मियों में हाइड्रेशन का ध्यान रखान बहुत जरूरी है। भरपूर पानी का सेवन शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद कर सकता है और शरीर को हाइड्रेट रखकर कई स्वास्थ्य लाभ प्रदान कर सकता है।गर्मियों के दौरान डिहाइड्रेशन एक आम समस्या है, जो थकान और अन्य स्वास्थ्य जटिलताओं का कारण बन सकती है।इसलिए इंटरमिटेंट फास्टिंग वाले उपवास के बीच इलेक्ट्रोलाइट संतुलन बनाए रखने के लिए स्वास्थ्यवर्धक तरल पदार्थों का सेवन करें।

मौसमी फल का करें सेवन
गर्मियों के दौरान बाजार में आने वाले फल तरबूज, खरबूजा और जामुन जैसे पानी से भरपूर फलों को डाइट में शामिल करना लाभदायक हो सकता है।इसका कारण है कि मौसमी फल बदलते मौसम की जटिलताओं से निपटने में मदद कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त इम्यूनिटी को बढ़ावा देने और पाचन क्रिया को स्वस्थ रख सकते हैं। यहां जानिए गर्मियों में आने वाले फलों से मिलने वाले फायदे।

पोषक तत्वों का होना चाहिए सही संतुलन
लोग अक्सर उपवास को खत्म करने के बाद बहुत कम खाते हैं, जिससे स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ सकता है।इंटरमिटेंट फास्टिंग खाने के समय को प्रतिबंधित करने का तरीका है और इसका पूरा उद्देश्य खाने को सही तरह से पचाने के लिए पर्याप्त समय देना है।इसके अतिरिक्त आपके संतुलित आहार में फाइबर, प्रोटीन और विटामिन जैसे पोषक तत्व जरूर होने चाहिए। ये पेट को लंबे समय भरा रखने और मांसपेशियों के निर्माण में मदद कर सकते हैं।

पर्याप्त नींद भी करेगी मदद
इस बात का ध्यान रखना भी बहुत महत्वूर्ण है क्योंकि उपवास के दौरान नींद की कमी से शरीर के लिए वसा जलाना मुश्किल हो जाता है।रात को अच्छी नींद के लिए सही सर्कडियन लय बनाए रखना जरूरी होता है क्योंकि यह भूख और मेटाबॉलिज्म को प्रभावित करने वाले हार्मोन को नियंत्रित करने में मदद कर सकता है।यहां जानिए नींद को बेहतर करने वाले खाद्य पदार्थ।

क्या कोई भी इंटरमिटेंट फास्टिंग का विकल्प चुन सकता है?
अधिकतर लोगों का मानना है कि कोई भी इंटरमिटेंट फास्टिंग का विकल्प चुन सकता है, लेकिन ऐसा नहीं है। गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाओं के लिए इंटरमिटेंट फास्टिंग को चुनना सही नहीं है क्योंकि शिशु के पर्याप्त विकास के लिए उन्हें नियमित रूप से उचित मात्रा में कैलोरी की आवश्यकता होती है, जो कि इंटरमिटेंट फास्टिंग से नहीं मिल सकती है।इसके अतिरिक्त बच्चों के लिए भी इंटरमिटेंट फास्टिंग सही नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top