Headline
केंद्र सरकार विकास और सुशासन के लिए काम कर रही- अमित शाह
केंद्र सरकार विकास और सुशासन के लिए काम कर रही- अमित शाह
गिलगिट-बाल्टिस्तान के स्कार्दू में विरोध-प्रदर्शन के दौरान भड़की हिंसा, गोलीबारी में 38 लोगों की मौत
गिलगिट-बाल्टिस्तान के स्कार्दू में विरोध-प्रदर्शन के दौरान भड़की हिंसा, गोलीबारी में 38 लोगों की मौत
चारधाम यात्रा 2026- हेली शटल सेवा के टेंडर अंतिम दौर में, जल्द शुरू होंगी सुविधाएँ
चारधाम यात्रा 2026- हेली शटल सेवा के टेंडर अंतिम दौर में, जल्द शुरू होंगी सुविधाएँ
किडनी स्टोन को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी, समय पर इलाज जरूरी
किडनी स्टोन को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी, समय पर इलाज जरूरी
पार्टी कार्यकर्ताओं संग हरिद्वार रवाना हुए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी
पार्टी कार्यकर्ताओं संग हरिद्वार रवाना हुए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
‘चरक: फियर ऑफ फेथ’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने रुपये
‘चरक: फियर ऑफ फेथ’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने रुपये
नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन का निर्माण कार्य अंतिम चरण में, जल्द खुलेगा आम जनता के लिए
नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन का निर्माण कार्य अंतिम चरण में, जल्द खुलेगा आम जनता के लिए
सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई- बंशीधर तिवारी
सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई- बंशीधर तिवारी

जान लें बालों के झडने का असली कारण, कहीं आप भी तो नहीं करते ये गलतियां

जान लें बालों के झडने का असली कारण, कहीं आप भी तो नहीं करते ये गलतियां

बालों का झडना  एक आम समस्या है, जिससे अधिकतर लोग परेशान रहते हैं. लडक़ा हो या लडक़ी हर कोई झड़ते बालों की वजह से हमेशा चिंता में रहते हैं. लेकिन क्या आप झड़ते बालों का कारण जानते हैं? अगर नहीं तो यह खबर आपके लिए है. आज हम आपको कुछ ऐसे कारण बताएंगे, जिनकी वजह से अक्सर बाल झडऩे लगते हैं।

बाल झडने का कारण
बालों की ठीक से केयर नहीं करने की वजह से बाल झडऩे की समस्या हो सकती है. क्योंकि कई बार लोग समय पर हेयर वॉश नहीं करते हैं, जिसकी वजह से बाल झडऩे लगते हैं. आपको हर एक हफ्ते में अपने बालों में तेल लगाना चाहिए और बालों की अच्छी तरह मालिश करना चाहिए. अगर आप सही तरीके से अपने बालों की केयर करेंगे, तो आपके बाल झडऩा कम हो सकते हैं।

शरीर में पोषण की कमी
इसके अलावा कुछ लोगों को प्रोटीन, आयरन, विटामिन डी और ओमेगा 3 फैटी एसिड की कमी होने की वजह से बाल झडऩे लगते हैं. यही नहीं अगर आप लगातार किसी चीज को लेकर तनाव करते हैं या फिर चिंता में रहते हैं, तो भी इससे आपके बाल झड़ सकते हैं. अगर आपको बहुत ज्यादा कमजोरी होने लगी है, तो भी आपके बाल लगातार झडने लगेंगे।

हार्मोनल चेंजेस
कुछ लोगों के बाल हार्मोनल चेंजेस की वजह से झडऩे लगते हैं. जो लोग जरूर से ज्यादा दवाइयों का सेवन करते हैं, उनके भी बाल झड़ सकते हैं. कई बार स्कैल्प पर फंगल या बैक्टीरिया संक्रमण होने लगते हैं, जिसकी वजह से भी बाल झडऩे लगते हैं. जब आपके बहुत ज्यादा बाल झडऩे लगे और सर पर से बाल खत्म हो जाए, तो ये कुछ गंभीर बीमारियों का संकेत हो सकते हैं, जैसे कैंसर, लुपस आदि।

झड़ते बालों से बचने के उपाय
इन सभी से बचने के लिए अपने आपको तंदुरुस्त रखें, बालों की केयर करें, प्रोटीन, विटामिन और खनिज जैसे आहार का सेवन करें, तनाव करने से बचे, हफ्ते में एक बार हेयर मास्क जरूर लगाएं और बालों से संबंधित परेशानी अधिक होने पर डॉक्टर की सलाह जरूर ले।

ठंडे पानी से धोएं बाल
ध्यान रहे जब भी बाल धोए, तो ठंडे पानी से बालों को धोएं. गर्म पानी से बाल धोने की वजह से बाल रूखे और बेजान बन सकते हैं. इन सभी चीजों को ध्यान में रखकर आप इन झड़ते बालों से छुटकारा पा सकते हैं और अपने बालों को मजबूत बना सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top