Headline
केंद्र सरकार विकास और सुशासन के लिए काम कर रही- अमित शाह
केंद्र सरकार विकास और सुशासन के लिए काम कर रही- अमित शाह
गिलगिट-बाल्टिस्तान के स्कार्दू में विरोध-प्रदर्शन के दौरान भड़की हिंसा, गोलीबारी में 38 लोगों की मौत
गिलगिट-बाल्टिस्तान के स्कार्दू में विरोध-प्रदर्शन के दौरान भड़की हिंसा, गोलीबारी में 38 लोगों की मौत
चारधाम यात्रा 2026- हेली शटल सेवा के टेंडर अंतिम दौर में, जल्द शुरू होंगी सुविधाएँ
चारधाम यात्रा 2026- हेली शटल सेवा के टेंडर अंतिम दौर में, जल्द शुरू होंगी सुविधाएँ
किडनी स्टोन को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी, समय पर इलाज जरूरी
किडनी स्टोन को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी, समय पर इलाज जरूरी
पार्टी कार्यकर्ताओं संग हरिद्वार रवाना हुए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी
पार्टी कार्यकर्ताओं संग हरिद्वार रवाना हुए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
‘चरक: फियर ऑफ फेथ’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने रुपये
‘चरक: फियर ऑफ फेथ’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने रुपये
नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन का निर्माण कार्य अंतिम चरण में, जल्द खुलेगा आम जनता के लिए
नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन का निर्माण कार्य अंतिम चरण में, जल्द खुलेगा आम जनता के लिए
सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई- बंशीधर तिवारी
सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई- बंशीधर तिवारी

कठिन विपरीत परिस्थितियों के बीच केदारनाथ पैदल मार्ग पर रेस्क्यू अभियान छठे दिन भी जारी

कठिन विपरीत परिस्थितियों के बीच केदारनाथ पैदल मार्ग पर रेस्क्यू अभियान छठे दिन भी जारी

देखें वीडियो, जंगलचट्टी व भीमबली से श्रद्धालुओं को निकालने का काम जारी

सीएम ने रुद्रप्रयाग में की समीक्षा, क्षतिग्रस्त पैदल मार्गों पर काम शुरू

रुद्रप्रयाग। सोनप्रयाग में मंदाकिनी नदी पर सेना के इंजीनियरों के बनाए पैदल पुल का निर्माण पूरा होने से भी रेस्क्यू एव राहत कार्यों में बड़ी राहत मिली है। कठिन विपरीत परिस्थितियों के बीच केदारनाथ पैदल मार्ग से रेस्क्यू अभियान मंगलवार को छठे दिन भी जारी है। मंगलवार को करीब 150 स्थानीय लोगों को केदारनाथ से भीमबली के लिए एनडीआरएफ एव एसडीआरएफ की देखरेख में रवाना किया गया है।जंगलचट्टी से भी 161 लोगों को एनडीआरएफ चीरबासा लेकर पहुंच रही है। केदारघाटी में मौसम का मिजाज सुबह 10 बजे तक खराब ही रहा। विजिबिलिटी बाधित होने के चलते हेली सेवाओं से अब तक रेस्क्यू शुरू नहीं किया जा सका है।

उधर सड़क एव पैदल मार्गों के नव निर्माण का कार्य तेजी से शुरू हो गया है। विभिन्न स्थानों पर पीडब्लूडी की टीम की निगरानी में पैदल यात्रा मार्गों का निर्माण शुरू हो गया है। वहीं राष्ट्रीय राजमार्ग सोनप्रयाग से गौरीकुंड के बीच वाश आउट एरिया एव अन्य क्षतिग्रस्त मार्गों पर कार्य शुरू कर चुके हैं।

सीएम ने रुद्रप्रयाग में की समीक्षा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रुद्रप्रयाग में अतिवृष्टि से प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा कर रहे हैं। मुख्यमंत्री अधिकारियों से अतिवृष्टि से प्रभावित क्षेत्रों में जन जीवन सामान्य बनाने के पुननिर्माण कार्यों की अधिकारियों से जानकारी ले रहे हैं। इसके बाद मुख्यमंत्री प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण करेंगे।

मौके पर कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा, विधायक भरत चौधरी,मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, डीजीपी अभिनव कुमार, प्रमुख सचिव आर.के. सुधांशु,सचिव लोक निर्माण विभाग पंकज पांडेय, सचिव आपदा प्रबंधन विनोद कुमार सुमन, गढ़वाल कमिश्नर विनय शंकर पांडेय, आईजी के.एस. नगन्याल जिलाधिकारी सौरभ गहरवार और पुलिस अधीक्षक डॉ विशाखा अशोक भदाणे मौजूद हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top