Headline
किडनी स्टोन को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी, समय पर इलाज जरूरी
किडनी स्टोन को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी, समय पर इलाज जरूरी
पार्टी कार्यकर्ताओं संग हरिद्वार रवाना हुए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी
पार्टी कार्यकर्ताओं संग हरिद्वार रवाना हुए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
‘चरक: फियर ऑफ फेथ’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने रुपये
‘चरक: फियर ऑफ फेथ’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने रुपये
नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन का निर्माण कार्य अंतिम चरण में, जल्द खुलेगा आम जनता के लिए
नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन का निर्माण कार्य अंतिम चरण में, जल्द खुलेगा आम जनता के लिए
सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई- बंशीधर तिवारी
सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई- बंशीधर तिवारी
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई
गृहमंत्री के दौरे से पहले डीएम सविन बंसल ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया स्थलीय निरीक्षण
गृहमंत्री के दौरे से पहले डीएम सविन बंसल ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया स्थलीय निरीक्षण
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयार- महाराज
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयार- महाराज

बिग बॉस 19 में रोहित शेट्टी की एंट्री, प्रणीत मोरे के मजाक पर सेट पर छिड़ी हंसी की बारिश

बिग बॉस 19 में रोहित शेट्टी की एंट्री, प्रणीत मोरे के मजाक पर सेट पर छिड़ी हंसी की बारिश

Bigg Boss Season 19 Update: बिग बॉस 19 का नया वीकएंड एपिसोड दर्शकों के लिए मनोरंजन का डबल डोज़ लेकर आने वाला है। शो के ताज़ा प्रोमो में फिल्ममेकर और एक्शन के बादशाह रोहित शेट्टी बतौर स्पेशल गेस्ट नजर आ रहे हैं। सेट पर आते ही उन्होंने माहौल ऐसा बना दिया कि प्रतियोगियों के साथ-साथ दर्शकों की हंसी भी नहीं रुक रही।

वीडियो में दिखता है कि रोहित शेट्टी, स्टैंड-अप कॉमेडियन और कंटेस्टेंट प्रणीत मोरे से मजाकिया अंदाज़ में कहते हैं—“चलो, मेरे ऊपर तुरंत स्टैंड-अप करके दिखाओ।” इसके बाद प्रणीत अपनी चुटीली शैली में शुरू हो जाते हैं और कहते हैं कि रोहित शेट्टी को ‘खतरों के खिलाड़ी’ होस्ट करते देख लगता है जैसे वे किसी भी स्टंट में खुद कूद पड़ेंगे। यह सुनकर पूरा घर ठहाकों से गूंज उठता है।

इसके बाद प्रणीत फिल्म दिलवाले का जिक्र करते हुए कहते हैं कि शूटिंग में रोहित शेट्टी ने भारी भरकम बजट लगा दिया था। इस पर रोहित हंसते हुए उन्हें सुधारते हैं—“100 नहीं, पूरे 150 करोड़!” उनके यह कहते ही माहौल और भी मजेदार हो जाता है।

प्रणीत यहीं नहीं रुकते। वे मजाक करते हुए कहते हैं कि रोहित की फिल्मों की शूटिंग के दौरान इतनी सिक्योरिटी होती है कि ऐसा लगता है जैसे खुद निर्देशक पुलिस की गाड़ियों की जांच कर रहे हों। इस पर भी सभी जोर-जोर से हंस पड़ते हैं।

ध्यान रहे कि दिलवाले का निर्देशन और निर्माण दोनों की जिम्मेदारी रोहित शेट्टी ने ही संभाली थी, और उनके आने से बिग बॉस 19 का वीकएंड एपिसोड धमाकेदार होने वाला है।

Back To Top