Headline
किडनी स्टोन को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी, समय पर इलाज जरूरी
किडनी स्टोन को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी, समय पर इलाज जरूरी
पार्टी कार्यकर्ताओं संग हरिद्वार रवाना हुए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी
पार्टी कार्यकर्ताओं संग हरिद्वार रवाना हुए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
‘चरक: फियर ऑफ फेथ’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने रुपये
‘चरक: फियर ऑफ फेथ’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने रुपये
नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन का निर्माण कार्य अंतिम चरण में, जल्द खुलेगा आम जनता के लिए
नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन का निर्माण कार्य अंतिम चरण में, जल्द खुलेगा आम जनता के लिए
सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई- बंशीधर तिवारी
सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई- बंशीधर तिवारी
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई
गृहमंत्री के दौरे से पहले डीएम सविन बंसल ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया स्थलीय निरीक्षण
गृहमंत्री के दौरे से पहले डीएम सविन बंसल ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया स्थलीय निरीक्षण
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयार- महाराज
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयार- महाराज

यमुना कालोनी को मॉडल वार्ड बनाना लक्ष्य- सुमित्रा ध्यानी

यमुना कालोनी को मॉडल वार्ड बनाना लक्ष्य- सुमित्रा ध्यानी

वार्ड 33 से कांग्रेस की उम्मीदवार हैं निवर्तमान पार्षद सुमित्रा

जनता का मिल रहा अपार समर्थन, जीतने का किया दावा

देहरादून। देहरादून नगर निगम के यमुना कालोनी वार्ड 33 से कांग्रेस टिकट पर पार्षद चुनाव लड़ रही सुमित्रा ध्यानी ने कहा कि इस वार्ड को उन्होंने मॉडल वार्ड बनाने का लक्ष्य रखा है। इस बार जीत के बाद वार्ड को अत्याधुनिक सुविधाओं से जोड़ने और यहां की महिलाओं को सशक्त करने की योजना है। उन्होंने दावा किया कि इस बार रिकार्ड मतों से उनकी जीत होगी।

गौरतलब है कि सुमित्रा ध्यानी वार्ड 33 से निवर्तमान पार्षद हैं। सुमित्रा ध्यानी के मुताबिक वार्ड में पिछले पांच साल में उन्होंने सभी बुनियादी समस्याओं का समाधान करने का काम किया है। वार्ड के कुम्हार बस्ती, सैयद मोहल्ला, बिंदाल बस्ती आदि इलाकों में जलभराव की समस्याओं का निदान किया। असामाजिक तत्वों पर पुलिस से रोक लगाने का काम किया। इसके अलावा वार्ड में नालियों की सफाई के साथ ही सुरक्षा कर्मियों की तैनाती भी की। यमुना कालोनी इलाके में भी चाहरदीवारी और स्ट्रीट लाइटों के साथ ही सोलर लाइट लगाने का काम भी किया।

कांग्रेसी उम्मीदवार ने कहा कि आज चुनाव के दौरान वोट मांगने के लिए तो बहुत से नेता आ रहे हैंं, लेकिन कोरोना काल के दो साल तक ये नेता अपने घरों में दुबके रहे और पार्षद के तौर पर उन्हांेने घर-घर सेनीटाइजर का छिड़काव किया और जरूरमंदों को राशन और खाने के पैकेट बांटे। इसके अलावा वार्ड में आयुष्मान शिविर के साथ ही पेंशन के शिविर भी लगवाए। उन्होंने दावा किया कि जनता का उनको जबरदस्त समर्थन मिल रहा है और इस बार उनकी रिकार्ड मतों से जीत होगी।

यह गौरतलब है कि यमुना कालोनी में लगभग पांच हजार वोटर हैं। यहां सरकारी कर्मचारियों के अलावा इंजीनियर और मलिन बस्तियों के मतदाता भी पार्षद का चयन करने में अहम भूमिका अदा करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top