Headline
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
‘चरक: फियर ऑफ फेथ’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने रुपये
‘चरक: फियर ऑफ फेथ’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने रुपये
नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन का निर्माण कार्य अंतिम चरण में, जल्द खुलेगा आम जनता के लिए
नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन का निर्माण कार्य अंतिम चरण में, जल्द खुलेगा आम जनता के लिए
सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई- बंशीधर तिवारी
सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई- बंशीधर तिवारी
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई
गृहमंत्री के दौरे से पहले डीएम सविन बंसल ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया स्थलीय निरीक्षण
गृहमंत्री के दौरे से पहले डीएम सविन बंसल ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया स्थलीय निरीक्षण
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयार- महाराज
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयार- महाराज
7 मार्च को रिलीज होगा ‘धुरंधर 2’ का ट्रेलर, मेकर्स ने किया ऐलान
7 मार्च को रिलीज होगा ‘धुरंधर 2’ का ट्रेलर, मेकर्स ने किया ऐलान
घर से ही शुरू होगा महिला सशक्तिकरण- रेखा आर्या
घर से ही शुरू होगा महिला सशक्तिकरण- रेखा आर्या

बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘स्काई फोर्स’ का गाना ‘माई’ रिलीज, वायुसेना अधिकारी के किरदार में नजर आएंगे अक्षय कुमार

बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘स्काई फोर्स’ का गाना ‘माई’ रिलीज, वायुसेना अधिकारी के किरदार में नजर आएंगे अक्षय कुमार

इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्म स्काई फोर्स में अक्षय कुमार और वीर पहाड़िया मुख्य किरदार में नजर आएंगे। मैडॉक फिल्म्स ने स्काई फोर्स का गाना माई रिलीज कर दिया है, जिसमें जांबाजों की कहानी को इस कदर दिखाया गया है कि हर कोई उनपर नाज करेगा। इस गाने को बी पराग ने गाया है। मैडॉक ने स्काई फोर्स का माई सॉन्ग इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर रिलीज किया है। इंस्टाग्राम पर फिल्म निर्माताओं ने लिखा, ‘अपने शहीदों की शान में, जिन्होंने हमारे अपने देश को हर चीज से आगे रखा।’ पेश है माई सॉन्ग, द एंथम ऑफ हीरोज… साथ ही स्काई फोर्स में अक्षय कुमार एक वायुसेना अधिकारी के किरदार में नजर आएंगे। हाल ही में फिल्म का मोशन पोस्टर रिलीज किया गया था, जिसमें फिल्म की रिलीज डेट भी सामने आई। फिल्म का ट्रेलर 5 जनवरी को रिलीज किया जा चुका है।

अभिषेक अनिल कपूर द्वारा अपनी पहली निर्देशित देशभक्ति फिल्म स्काई फोर्स के माई गाने के बाद प्रशंसक की उत्सुकता फिल्म को लेकर और अधिक बढ़ गई है। फिल्म 24 जनवरी,2025 को रिलीज होने वाली हैं। यह फिल्म भारत के पहले और सबसे घातक हवाई हमले की कहानी है। इसमें साल 1965 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान पाकिस्तान के सरगोधा एयरबेस पर हुए जवाबी हमले को दिखाया गया है। फिल्म स्काई फोर्स के माई गाने को रिलीज हुए अभी सिर्फ 45 मिनट ही हुए हैं और इस पर अभी तक 34 हजार से ज्यादा के व्यूज आ चुके हैं और यह व्यूज लगातार यूट्यूब पर बढ़ते ही जा रहे हैं। माई गाने पर प्रशंसकों भी अपनी राय शेयर कर रहे हैं। एक प्रशंसक ने लिखा, ‘अक्षय कुमार बी पराग फिर से साथ आ रहे हैं, मजेदार..’, एक और प्रशंसक ने लिखा, ‘मेरी मिट्टी माई…’, एक और प्रशंसक ने लिखा, ’26 जनवरी तक इस गाने को 50 मिलियन तक पहुंचा देना लव यू बी पराग..’

स्काई फोर्स के निर्माताओं ने माई गाने पर मनोज मुंतशिर को क्रेडिट नहीं दिया, जिसकी वजह से उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी आवाज उठाई और एक पोस्ट जारी किया था। जियो स्टूडियो ने आगामी गाने का एक्स पर टीजर जारी किया था, जिसमें गायक बी प्राक और संगीतकार तनिष्क बागची का नाम था। इस क्लिप में मनोज का नाम नहीं था, उन्होंने टीम ने उन्हें कैप्शन में टैग किया। बहरहाल, अब उन्हें इस माई गाने के लिए क्रेडिट मिल गया है।

(साभार)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top