Headline
केंद्र सरकार विकास और सुशासन के लिए काम कर रही- अमित शाह
केंद्र सरकार विकास और सुशासन के लिए काम कर रही- अमित शाह
गिलगिट-बाल्टिस्तान के स्कार्दू में विरोध-प्रदर्शन के दौरान भड़की हिंसा, गोलीबारी में 38 लोगों की मौत
गिलगिट-बाल्टिस्तान के स्कार्दू में विरोध-प्रदर्शन के दौरान भड़की हिंसा, गोलीबारी में 38 लोगों की मौत
चारधाम यात्रा 2026- हेली शटल सेवा के टेंडर अंतिम दौर में, जल्द शुरू होंगी सुविधाएँ
चारधाम यात्रा 2026- हेली शटल सेवा के टेंडर अंतिम दौर में, जल्द शुरू होंगी सुविधाएँ
किडनी स्टोन को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी, समय पर इलाज जरूरी
किडनी स्टोन को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी, समय पर इलाज जरूरी
पार्टी कार्यकर्ताओं संग हरिद्वार रवाना हुए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी
पार्टी कार्यकर्ताओं संग हरिद्वार रवाना हुए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
‘चरक: फियर ऑफ फेथ’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने रुपये
‘चरक: फियर ऑफ फेथ’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने रुपये
नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन का निर्माण कार्य अंतिम चरण में, जल्द खुलेगा आम जनता के लिए
नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन का निर्माण कार्य अंतिम चरण में, जल्द खुलेगा आम जनता के लिए
सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई- बंशीधर तिवारी
सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई- बंशीधर तिवारी

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में दिवाली पर जमकर हुई आतिशबाजी, वायु गुणवत्ता पहुंची ‘बहुत खराब’ श्रेणी में

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में दिवाली पर जमकर हुई आतिशबाजी, वायु गुणवत्ता पहुंची ‘बहुत खराब’ श्रेणी में

नई दिल्ली। गुरुवार, 31 अक्टूबर को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत पूरे देश में दिवाली का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। हालांकि पटाखों पर प्रतिबंध के बावजूद, कई राज्यों में जमकर आतिशबाजी हुई, जिससे हवा में प्रदूषण खतरनाक स्तर पर पहुंच गया। राजधानी दिल्ली में भी प्रतिबंध के बावजूद आतिशबाजी की गई, जिसके चलते एयर क्वॉलिटी इंडेक्स (AQI) ‘बहुत खराब’ श्रेणी में पहुंच गया। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, दिल्ली के कई इलाकों में वायु गुणवत्ता गंभीर श्रेणी में पहुंच गई है।

दिल्ली के प्रदूषण स्तर में खतरनाक वृद्धि
आतिशबाजी के चलते दिल्ली के प्रमुख इलाकों का AQI खतरनाक स्तर तक बढ़ गया। आनंद विहार में AQI 393, अशोक विहार में 359, बवाना में 366 और पंजाबी बाग में 380 तक पहुंच गया। इसके अलावा अन्य क्षेत्रों जैसे अलीपुर में 318, द्वारका में 357 और नॉर्थ कैंपस डीयू में 340 दर्ज किया गया।

दिल्ली-एनसीआर में भी प्रदूषण का असर
दिल्ली के साथ-साथ नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गुरुग्राम और गाजियाबाद में भी हवा की गुणवत्ता खराब रही। नोएडा में AQI 281, ग्रेटर नोएडा में 251, गुरुग्राम में 300 और गाजियाबाद में 265 रिकॉर्ड किया गया।

2023 की दिवाली रही सबसे साफ
पिछले साल 2023 की दिवाली के दौरान AQI 218 दर्ज किया गया था, जो अपेक्षाकृत साफ था। वहीं 2022 में AQI 312 और 2021 में 382 दर्ज किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top