Headline
केंद्र सरकार विकास और सुशासन के लिए काम कर रही- अमित शाह
केंद्र सरकार विकास और सुशासन के लिए काम कर रही- अमित शाह
गिलगिट-बाल्टिस्तान के स्कार्दू में विरोध-प्रदर्शन के दौरान भड़की हिंसा, गोलीबारी में 38 लोगों की मौत
गिलगिट-बाल्टिस्तान के स्कार्दू में विरोध-प्रदर्शन के दौरान भड़की हिंसा, गोलीबारी में 38 लोगों की मौत
चारधाम यात्रा 2026- हेली शटल सेवा के टेंडर अंतिम दौर में, जल्द शुरू होंगी सुविधाएँ
चारधाम यात्रा 2026- हेली शटल सेवा के टेंडर अंतिम दौर में, जल्द शुरू होंगी सुविधाएँ
किडनी स्टोन को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी, समय पर इलाज जरूरी
किडनी स्टोन को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी, समय पर इलाज जरूरी
पार्टी कार्यकर्ताओं संग हरिद्वार रवाना हुए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी
पार्टी कार्यकर्ताओं संग हरिद्वार रवाना हुए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
‘चरक: फियर ऑफ फेथ’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने रुपये
‘चरक: फियर ऑफ फेथ’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने रुपये
नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन का निर्माण कार्य अंतिम चरण में, जल्द खुलेगा आम जनता के लिए
नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन का निर्माण कार्य अंतिम चरण में, जल्द खुलेगा आम जनता के लिए
सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई- बंशीधर तिवारी
सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई- बंशीधर तिवारी

सर्दियों में बढ़ती जकड़न और दर्द से राहत दिलाएंगे ये सरल योगासन

सर्दियों में बढ़ती जकड़न और दर्द से राहत दिलाएंगे ये सरल योगासन

नवंबर की ठिठुरन शुरू होते ही शरीर में जकड़न, खिंचाव और दर्द महसूस होना सामान्य बात है। ठंडी हवा के कारण मांसपेशियां सिकुड़ जाती हैं, रक्त प्रवाह धीमा पड़ जाता है और इसी वजह से कमर, कूल्हों, कंधों और गर्दन में तनाव बढ़ने लगता है। दवाइयों की जगह अगर हम रोज़ कुछ मिनट साधारण योगाभ्यास करें तो शरीर के इन हिस्सों में गर्माहट आती है और अकड़न धीरे-धीरे कम होने लगती है। सर्द मौसम में योग सुबह की बजाय शाम के समय करना अधिक लाभकारी माना जाता है। अभ्यास से पहले हल्का वार्मअप ज़रूर करें। इसके साथ ही प्राणायाम जैसे अनुलोम-बिलोम और भ्रामरी को जोड़ लें, इससे शरीर में गर्म ऊर्जा बनी रहती है।

सर्दियों में अकड़न और दर्द को कम करने के लिए ये सरल योगासन उपयोगी माने जाते हैं—

भुजंगासन
यह आसन रीढ़ की हड्डी को लचीला बनाता है और कमर दर्द को कम करता है। पेट के बल लेटकर हथेलियों को कंधों के समीप रखें और धीरे-धीरे ऊपरी भाग को उठाएं। इससे जमे हुए हिस्से खुलते हैं और पीठ में राहत मिलती है।

मार्जरीासन
इस आसन से पूरे पीठ के भाग में गति आती है। दोनों हथेलियों और घुटनों के सहारे शरीर को टिका लें। सांस लेते हुए पीठ को नीचे झुकाएं और सांस छोड़ते हुए शरीर को ऊपर गोल कर लें। इससे मांसपेशियों की जकड़न कम होती है और रीढ़ हल्की महसूस होती है।

बालासन
यह आसन शरीर और मन, दोनों को शांत करता है। घुटनों के बल बैठें, आगे की ओर झुकें और माथा भूमि पर टिकाएं। इससे निचले पीठ वाले भाग में तनाव कम होता है और रक्त संचार बढ़ता है।

ताड़ासन
सर्दियों में सुस्ती और खिंचाव को दूर करने के लिए यह आसन बेहद लाभकारी है। पैरों को साथ रखकर सीधे खड़े हों, सांस भरते हुए दोनों हाथों को ऊपर की ओर उठाएं और पूरे शरीर को खींचें। इससे शरीर में स्फूर्ति आती है और संतुलन बढ़ता है।

(साभार)

Back To Top