Headline
किडनी स्टोन को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी, समय पर इलाज जरूरी
किडनी स्टोन को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी, समय पर इलाज जरूरी
पार्टी कार्यकर्ताओं संग हरिद्वार रवाना हुए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी
पार्टी कार्यकर्ताओं संग हरिद्वार रवाना हुए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
‘चरक: फियर ऑफ फेथ’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने रुपये
‘चरक: फियर ऑफ फेथ’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने रुपये
नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन का निर्माण कार्य अंतिम चरण में, जल्द खुलेगा आम जनता के लिए
नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन का निर्माण कार्य अंतिम चरण में, जल्द खुलेगा आम जनता के लिए
सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई- बंशीधर तिवारी
सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई- बंशीधर तिवारी
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई
गृहमंत्री के दौरे से पहले डीएम सविन बंसल ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया स्थलीय निरीक्षण
गृहमंत्री के दौरे से पहले डीएम सविन बंसल ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया स्थलीय निरीक्षण
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयार- महाराज
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयार- महाराज

हल्द्वानी होटल में दर्दनाक घटना, युवक ने की खुदकुशी, पत्नी और बेटा घायल

हल्द्वानी होटल में दर्दनाक घटना, युवक ने की खुदकुशी, पत्नी और बेटा घायल

हल्द्वानी। ऊधमसिंह नगर जिले के काशीपुर निवासी एक व्यक्ति ने हल्द्वानी के एक होटल में खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। इस घटना में कमरे में मौजूद उसकी पत्नी और बेटा भी घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पैगा गांव निवासी सुखवंत सिंह (40) परिवार के साथ गौलापार क्षेत्र स्थित एक होटल में ठहरा हुआ था। शनिवार देर रात करीब ढाई बजे अचानक उसने अपनी कनपटी पर गोली चला ली। गोली चलने के दौरान निकले छर्रों से उसकी पत्नी परदीप कौर और बेटा गुरसेज सिंह घायल हो गए। मौके पर ही सुखवंत सिंह की मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए सुशीला तिवारी अस्पताल भेजा गया। वहीं मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया गया है।

काठगोदाम थाना प्रभारी विमल मिश्रा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पूछताछ में सामने आया है कि मृतक पिछले कुछ समय से संपत्ति से जुड़े विवाद को लेकर मानसिक तनाव में था। परिजनों का आरोप है कि सुखवंत सिंह से करोड़ों रुपये लेकर गलत तरीके से जमीन का बैनामा किया गया था।

फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की गहनता से पड़ताल की जा रही है।

Back To Top