Headline
किडनी स्टोन को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी, समय पर इलाज जरूरी
किडनी स्टोन को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी, समय पर इलाज जरूरी
पार्टी कार्यकर्ताओं संग हरिद्वार रवाना हुए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी
पार्टी कार्यकर्ताओं संग हरिद्वार रवाना हुए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
‘चरक: फियर ऑफ फेथ’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने रुपये
‘चरक: फियर ऑफ फेथ’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने रुपये
नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन का निर्माण कार्य अंतिम चरण में, जल्द खुलेगा आम जनता के लिए
नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन का निर्माण कार्य अंतिम चरण में, जल्द खुलेगा आम जनता के लिए
सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई- बंशीधर तिवारी
सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई- बंशीधर तिवारी
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई
गृहमंत्री के दौरे से पहले डीएम सविन बंसल ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया स्थलीय निरीक्षण
गृहमंत्री के दौरे से पहले डीएम सविन बंसल ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया स्थलीय निरीक्षण
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयार- महाराज
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयार- महाराज

वरुण धवन की फिल्म ‘बेबी जॉन’ का ट्रेलर जारी, जबरदस्त एक्शन करते नजर आए अभिनेता

वरुण धवन की फिल्म ‘बेबी जॉन’ का ट्रेलर जारी, जबरदस्त एक्शन करते नजर आए अभिनेता

वरुण धवन की बेबी जॉन साल की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है। कुछ दिन पहले ही इसका टीजर दर्शकों को खूब पसंद आया था तब से सब ट्रेलर का इंतजार कर रहे थे। अब आखिरकार बेबी जॉन का ट्रेलर रिलीज हो गया है जो पावर पैक्ड एक्शन से भरपूर है. फिल्म में वरुण एक पुलिस ऑफिसर का रोल प्ले करने जा रहे हैं जो रेप पीडि़ताओं के लिए लड़ता है। वहीं जैकी श्रॉफ ने इसमें विलेन का रोल प्ले किया है. ट्रेलर की खास बात यह है कि इसमें भाईजान का कैमियो भी है। जी हां ट्रेलर के आखिर में भाईजान की धांसू एंट्री दिखाई गई है।

उम्मीद के मुताबिक बेबी जॉन का ट्रेलर एक्शन से भरपूर है इसमें वरुण धवन ने पावर पैक्ड परफॉर्मेंस दी है. वहीं जैकी श्रॉफ का खूंखार लुक डर पैदा करने के लिए काफी है. ट्रेलर से पता चलता है कि वरुण धवन एक साहसी पुलिस ऑफिसर के रोल में रेप पीडि़तों के लिए लड़ते हैं और उन्हें न्याय दिलाते हैं. वहीं उनकी एक बेटी भी है जिसके ऊपर खतरा आने पर वे किसी भी हद तक जा सकते हैं।

बेबी जॉन के ट्रेलर की सबसे खास बात है भाईजान का कैमियो. जी हां वरुण धवन की बेबी जॉन में सलमान खान का कैमियो है, ट्रेलर के आखिर में सलमान खान की धांसू एंट्री होती है जिसमें वे अपना चेहरा तो नहीं दिखाते लेकिन मास्क के अंदर से उनकी आंखे दिखती हैं. आखिर में सलमान कहते हैं, मैरी क्रिसमस. वरुण धवन की इस फिल्म का सभी बेसब्री से इंतजार कर रहे थे लेकिन अब इसके लिए एक्साइटमेंट दोगुना हो गई है। क्योंकि इसमें सलमान खान का कैमियो होने वाला है. ट्रेलर देखते ही दर्शक अब फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

दर्शकों ने बेबी जॉन के टीजर को जबरदस्त रिस्पॉन्स दिया था. टीजर की शुरुआत एक बच्ची से होती है जो अपने पापा जो कि वरुण धवन हैं के बारे में बताती हैं. दूसरी तरफ वरुण एक पुलिस ऑफिसर के रुप में फुल एक्शन मोड में दिखाई दे रहे हैं. इसमें जैकी श्रॉफ बतौर विलेन नजर आएंगे जिनका लुक भी टीजर में काफी खूंखार था. बेबी जॉन में कीर्ति सुरेश और वामिका गब्बी का भी अहम रोल है उनकी झलक भी टीजर में देखने को मिली. बेबी जॉन से कीर्ति बॉलीवुड में शुरुआत करने जा रही हैं. फिल्म क्रिसमस के मौके पर 25 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. बता दें बेबी जॉन एटली की फिल्म थेरी का रीमेक है जो 2016 में रिलीज हुई थी इसमें थलापति विजय और सामंथा ने लीड रोल किया था. बेबी जॉन को कलीश ने लिखा और डायरेक्ट किया है. वरुण के साथ फिल्म में कीर्ति सुरेश, वामिका गब्बी, जैकी श्रॉफ और राजपाल यादव भी नजर आएंगे।

(आर एन एस )

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top