Headline
केंद्र सरकार विकास और सुशासन के लिए काम कर रही- अमित शाह
केंद्र सरकार विकास और सुशासन के लिए काम कर रही- अमित शाह
गिलगिट-बाल्टिस्तान के स्कार्दू में विरोध-प्रदर्शन के दौरान भड़की हिंसा, गोलीबारी में 38 लोगों की मौत
गिलगिट-बाल्टिस्तान के स्कार्दू में विरोध-प्रदर्शन के दौरान भड़की हिंसा, गोलीबारी में 38 लोगों की मौत
चारधाम यात्रा 2026- हेली शटल सेवा के टेंडर अंतिम दौर में, जल्द शुरू होंगी सुविधाएँ
चारधाम यात्रा 2026- हेली शटल सेवा के टेंडर अंतिम दौर में, जल्द शुरू होंगी सुविधाएँ
किडनी स्टोन को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी, समय पर इलाज जरूरी
किडनी स्टोन को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी, समय पर इलाज जरूरी
पार्टी कार्यकर्ताओं संग हरिद्वार रवाना हुए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी
पार्टी कार्यकर्ताओं संग हरिद्वार रवाना हुए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
‘चरक: फियर ऑफ फेथ’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने रुपये
‘चरक: फियर ऑफ फेथ’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने रुपये
नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन का निर्माण कार्य अंतिम चरण में, जल्द खुलेगा आम जनता के लिए
नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन का निर्माण कार्य अंतिम चरण में, जल्द खुलेगा आम जनता के लिए
सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई- बंशीधर तिवारी
सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई- बंशीधर तिवारी

महिला एशिया कप 2024- नेपाल को 82 रनों से हराकर भारत ने सेमीफाइनल में बनाई जगह 

महिला एशिया कप 2024- नेपाल को 82 रनों से हराकर भारत ने सेमीफाइनल में बनाई जगह 

नई दिल्ली।  महिला एशिया कप 2024 में भारत का विजय अभियान जारी है। इंडिया ने नेपाल को 82 रनों से हराकर सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई कर लिया। अब उसका सामना ग्रुप बी की शीर्ष टीम से 26 जुलाई को होगा।

भारत-पाकिस्तान ने किया क्वालिफाई
ग्रुप ए से भारत और पाकिस्तान ने सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई किया है। दोनों टीमें इस ग्रुप में क्रमश: पहले और दूसरे स्थान पर रहीं। भारत ने ग्रुप स्टेज पर लगातार तीन मैचों में जीत दर्ज की  जबकि पाकिस्तान को सिर्फ दो मुकाबलों में जीत मिली। भारत के खाते में अब छह अंक हो गए हैं और उनका नेट रनरेट +3.615 है। वहीं, पाकिस्तान के खाते में चार अंक और नेट रनरेट +1.102 है।

भारत की लगातार तीसरी जीत
दांबुला के रणगिरि दांबुला अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और 20 ओवर में तीन विकेट पर 178 रन बनाए। जवाब में नेपाल 20 ओवर में नौ विकेट पर 96 रन ही बना सकी। भारत ने यह मैच 82 रनों से जीत लिया। मौजूदा टूर्नामेंट में यह भारत की लगातार तीसरी जीत है।

नेपाल की पारी
नेपाल के बल्लेबाजों को इस मैच में भारतीय गेंदबाजों के खिलाफ संघर्ष करते देखा गया। इस मैच में नेपाल के लिए सीता राणा मगर ने उच्चतम रन बनाए। उन्होंने कुल 18 रनों की पारी खेली। इसके अलावा समझना ने सात, कबिता ने छह, कप्तान इंदू ने 14, रुबीना ने 15, पूजा ने दो, कबिता जोशी ने शून्य, डॉली ने पांच और काजल ने तीन रन बनाए। वहीं, बिंदू और सबनम क्रमश: 17 और एक रन बनाकर नाबाद रहीं। भारत के लिए दीप्ति शर्मा ने सर्वाधिक तीन विकेट चटकाए जबकि अरुंधति और राधा को दो-दो विकेट मिले। इसके अलावा रेणुका सिंह को एक सफलता मिली।

शेफाली-हेमलता के बीच हुई शतकीय साझेदारी
शेफाली वर्मा और दयालन हेमलता ने टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 122 रनों की साझेदारी हुई। हेमलता 42 गेंदों में 47 रन बनाकर आउट हुईं। वहीं, शेफाली ने 26 गेंदों में मौजूदा टूर्नामेंट का दूसरा अर्धशतक लगाया। वह 48 गेंदों में 81 रन बनाकर आउट हुईं। इस दौरान उन्होंने 12 चौके और एक छक्का लगाया। इस मुकाबले में भारत को तीसरा झटका सजीवन सजना के रूप में लगा। उन्हें कबिता जोशी ने एलबीडब्ल्यू आउट किया। वह सिर्फ 10 रन बना सकीं। वहीं, जेमिमा और ऋचा क्रमश: 28 और छह रन बनाकर नाबाद रहीं।  नेपाल के लिए सीता राणा ने दो और कबिता जोशी ने एक विकेट चटकाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top