Headline
केंद्र सरकार विकास और सुशासन के लिए काम कर रही- अमित शाह
केंद्र सरकार विकास और सुशासन के लिए काम कर रही- अमित शाह
गिलगिट-बाल्टिस्तान के स्कार्दू में विरोध-प्रदर्शन के दौरान भड़की हिंसा, गोलीबारी में 38 लोगों की मौत
गिलगिट-बाल्टिस्तान के स्कार्दू में विरोध-प्रदर्शन के दौरान भड़की हिंसा, गोलीबारी में 38 लोगों की मौत
चारधाम यात्रा 2026- हेली शटल सेवा के टेंडर अंतिम दौर में, जल्द शुरू होंगी सुविधाएँ
चारधाम यात्रा 2026- हेली शटल सेवा के टेंडर अंतिम दौर में, जल्द शुरू होंगी सुविधाएँ
किडनी स्टोन को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी, समय पर इलाज जरूरी
किडनी स्टोन को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी, समय पर इलाज जरूरी
पार्टी कार्यकर्ताओं संग हरिद्वार रवाना हुए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी
पार्टी कार्यकर्ताओं संग हरिद्वार रवाना हुए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
‘चरक: फियर ऑफ फेथ’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने रुपये
‘चरक: फियर ऑफ फेथ’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने रुपये
नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन का निर्माण कार्य अंतिम चरण में, जल्द खुलेगा आम जनता के लिए
नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन का निर्माण कार्य अंतिम चरण में, जल्द खुलेगा आम जनता के लिए
सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई- बंशीधर तिवारी
सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई- बंशीधर तिवारी

महिला टी20 विश्व कप 2024- भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुकाबला आज 

महिला टी20 विश्व कप 2024- भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुकाबला आज 

नई दिल्ली।  महिला टी20 विश्व कप 2024 में आज भारतीय क्रिकेट टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ अपना पहला मुकाबला खेलेगी। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला शाम 7.30 बजे दुबई के इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. जिसके लिए दोनों टीमें पूरी तरह से तैयार है. भारतीय टीम टी20 विश्व कप का जीत के साथ आगाज करना चाहेगी।

महिला टीम पिछले आठ संस्करणों में से केवल एक में फाइनल में पहुंची है। 2020 में उन्हें ऑस्ट्रेलिया की मजबूत टीम ने हराया था। हरमनप्रीत कौर और उनकी टीम यूएई में पिछले साल के बड़े मुकाबलों में मिली हार को भुलाकर जीत दर्ज करना चाहेगी. इस बार भारत की ताकत युवा और अनुभवी खिलाड़ियों का बेहतरीन मिश्रण हो सकता है।

आशा शोभना, श्रेयंका पाटिल, दीप्ति शर्मा और राधा यादव से 10 टीमों की प्रतियोगिता में अपनी स्पिन-गेंदबाजी क्षमताओं के साथ भारत के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाने की उम्मीद है। उनकी बल्लेबाजी प्रतिभा भी भारतीय सेटअप में काफी संतुलन जोड़ती है।

हेड टू हेड

दोनों टीमों के बीच अब तक 19 अंतरराष्ट्रीय टी20 मुकाबले खेले गए हैं. हालांकि, टी20 में न्यूजीलैंड का दबदबा है. भारत ने अब तक 4 और न्यूजीलैंड ने 9 मैच जीते हैं।

संभावित प्लेइंग इलेवन

भारत महिला –
शैफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), ऋचा घोष (विकेट कीपर), श्रेयंका पाटिल, दीप्ति शर्मा, पूजा वस्त्रकार, आशा शोभना, राधा यादव, रेणुका सिंह

न्यूजीलैंड महिला –
सुजी बेट्स, अमेलिया केर, सोफी डिवाइन (कप्तान), ब्रुक हॉलिडे, मैडी ग्रीन, इसाबेला गेज (विकेट कीपर), फ्रैन जोनास, लेघ कास्पेरेक, जेस केर, मौली पेनफोल्ड, रोजमेरी मैयर

भारत और न्यूजीलैंड के बीच वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2024 का मुकाबला शुक्रवार, 4 अक्टूबर को भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे होगा।  मैच का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top