Headline
केंद्र सरकार विकास और सुशासन के लिए काम कर रही- अमित शाह
केंद्र सरकार विकास और सुशासन के लिए काम कर रही- अमित शाह
गिलगिट-बाल्टिस्तान के स्कार्दू में विरोध-प्रदर्शन के दौरान भड़की हिंसा, गोलीबारी में 38 लोगों की मौत
गिलगिट-बाल्टिस्तान के स्कार्दू में विरोध-प्रदर्शन के दौरान भड़की हिंसा, गोलीबारी में 38 लोगों की मौत
चारधाम यात्रा 2026- हेली शटल सेवा के टेंडर अंतिम दौर में, जल्द शुरू होंगी सुविधाएँ
चारधाम यात्रा 2026- हेली शटल सेवा के टेंडर अंतिम दौर में, जल्द शुरू होंगी सुविधाएँ
किडनी स्टोन को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी, समय पर इलाज जरूरी
किडनी स्टोन को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी, समय पर इलाज जरूरी
पार्टी कार्यकर्ताओं संग हरिद्वार रवाना हुए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी
पार्टी कार्यकर्ताओं संग हरिद्वार रवाना हुए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
‘चरक: फियर ऑफ फेथ’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने रुपये
‘चरक: फियर ऑफ फेथ’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने रुपये
नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन का निर्माण कार्य अंतिम चरण में, जल्द खुलेगा आम जनता के लिए
नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन का निर्माण कार्य अंतिम चरण में, जल्द खुलेगा आम जनता के लिए
सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई- बंशीधर तिवारी
सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई- बंशीधर तिवारी

च्यूइंगम चबाने की आपको भी है आदत… अगला पैकेट खरीदने से पहले जान लीजिए ये नुकसान

च्यूइंगम चबाने की आपको भी है आदत… अगला पैकेट खरीदने से पहले जान लीजिए ये नुकसान

आपने अक्सर ऐसे लोगों को देखा होगा, जो दिन भर च्यूइंगम चबाते रहते हैं. बाजार में च्यूइंगम कई फलवूर की मिलती है. बच्चें हो या बड़े च्यूइंगम चबाना अब लोगों की आदत बन गई है. कई लोग इसको मुंह की एक्सरसाइज के लिए भी चबाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसको खाना सेहत के लिए सही है या नहीं आज इस रिपोर्ट में हम आपको बताएंगे च्यूइंगम खाने के फायदे और नुकसान के बारे में।

च्यूइंगम के फायदे
च्यूइंगम को चबाना अब लोगों की आदत बन गया है.इसके नुकसान और फायदे दोनों हैं, फायदों की बात करें तो, इसको चबाने से दांत मजबूत रहते हैं और उनकी एक्सरसाइज हो जाती है. चिंगम खाने से पाचन तंत्र बढिय़ा रहता है. साथ ही भूख कम लगती है और वजन घटाने में भी यह मदद करता है. इसको खाने से लार बनती है जो मुंह को साफ करने और बैक्टीरिया को खत्म करने में मददगार है। कई लोग इसको डबल चिन कम करने के लिए भी चबाया करते हैं, क्योंकि यह एक्सरसाइज करने का बेस्ट तरीका है. पढाई करते वक्त नींद आ रही है, तो च्यूइंगम को मुंह में रख लें, इससे आपका पढाई में मन लगेगा साथ ही नींद नहीं आएगी।

च्यूइंगम के नुकसान
मीठी च्यूइंगम को चबाने में हर किसी को आनंद आता है. कई च्यूइंगम ऐसी होती है, जो मुंह में ठंडक का एहसास कराती है. अब लोगों को इसकी आदत होती जा रही है. लेकिन क्या आप जानते हैं इसको अधिक चबाने से कई प्रकार के नुकसान हो सकते हैं। इसका पहला नुकसान पेट में दर्द और गैस बनना हो सकता है। लगातार चबाने से दांतों में दर्द, स्किन प्रॉब्लम, डायबिटीज जैसी दिक्कत हो सकती है. इन सब से बचने के लिए आपको चिंगम का सेवन लिमिटेड करना चाहिए. यदि आप च्यूइंगम खाते भी हैं तो बिना चीनी वाली खाना ज्यादा सही रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top