Headline
केंद्र सरकार विकास और सुशासन के लिए काम कर रही- अमित शाह
केंद्र सरकार विकास और सुशासन के लिए काम कर रही- अमित शाह
गिलगिट-बाल्टिस्तान के स्कार्दू में विरोध-प्रदर्शन के दौरान भड़की हिंसा, गोलीबारी में 38 लोगों की मौत
गिलगिट-बाल्टिस्तान के स्कार्दू में विरोध-प्रदर्शन के दौरान भड़की हिंसा, गोलीबारी में 38 लोगों की मौत
चारधाम यात्रा 2026- हेली शटल सेवा के टेंडर अंतिम दौर में, जल्द शुरू होंगी सुविधाएँ
चारधाम यात्रा 2026- हेली शटल सेवा के टेंडर अंतिम दौर में, जल्द शुरू होंगी सुविधाएँ
किडनी स्टोन को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी, समय पर इलाज जरूरी
किडनी स्टोन को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी, समय पर इलाज जरूरी
पार्टी कार्यकर्ताओं संग हरिद्वार रवाना हुए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी
पार्टी कार्यकर्ताओं संग हरिद्वार रवाना हुए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
‘चरक: फियर ऑफ फेथ’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने रुपये
‘चरक: फियर ऑफ फेथ’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने रुपये
नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन का निर्माण कार्य अंतिम चरण में, जल्द खुलेगा आम जनता के लिए
नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन का निर्माण कार्य अंतिम चरण में, जल्द खुलेगा आम जनता के लिए
सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई- बंशीधर तिवारी
सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई- बंशीधर तिवारी

जिम जाते हैं, लेकिन प्रोटीन डाइट नहीं लेते, जानें ऐसा करने पर क्या होता है

जिम जाते हैं, लेकिन प्रोटीन डाइट नहीं लेते, जानें ऐसा करने पर क्या होता है

बहुत से लोग जिम में घंटों मेहनत करते हैं और पसीना बहाते हैं, लेकिन अपनी डाइट में पर्याप्त प्रोटीन नहीं लेते. क्या आप जानते हैं कि ऐसा करने से आपके शरीर पर क्या असर पड़ेगा? अगर आप सही मात्रा में प्रोटीन नहीं लेते, तो आपकी मांसपेशियां कमजोर हो सकती हैं और आपकी मेहनत का पूरा फायदा नहीं मिल पाता. आइए जानते हैं कि प्रोटीन की कमी से आपके शरीर पर क्या असर पड़ता है और इसके लिए क्या करें।

प्रोटीन क्यों जरूरी है?
प्रोटीन हमारे शरीर के लिए बहुत जरूरी है. जब आप जिम में वर्कआउट करते हैं, तो आपकी मांसपेशियों में टूट-फूट होती है. प्रोटीन इन मांसपेशियों को ठीक करने और मजबूत बनाने में मदद करता है. अगर आप पर्याप्त प्रोटीन नहीं लेंगे, तो आपकी मांसपेशियां ठीक से नहीं बन पाएंगी और कमजोर हो सकती हैं।

प्रोटीन की कमी के नुकसान

  • मांसपेशियों की कमजोरी: प्रोटीन की कमी से आपकी मांसपेशियां कमजोर हो सकती हैं. इससे आपकी ताकत कम हो जाएगी और आप जल्दी थक जाएंगे।
  • थकान और कमजोरी: पर्याप्त प्रोटीन नहीं लेने से आपको जल्दी थकान महसूस होगी और आपकी ऊर्जा कम हो जाएगी।
  • रोग प्रतिरोधक क्षमता कम होना: प्रोटीन आपकी इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है. इसकी कमी से आप जल्दी बीमार पड़ सकते हैं।
  • वजन कम करने में दिक्कत: अगर आपका लक्ष्य वजन कम करना है, तो प्रोटीन की कमी इसे मुश्किल बना सकती है. प्रोटीन से भरपूर आहार आपकी भूख को नियंत्रित करने और मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने में मदद करता है।

जिम में वर्कआउट करने वालों के लिए प्रोटीन बहुत जरूरी है, क्योंकि यह मांसपेशियों की मरम्मत और बड़े में मदद करता है. हर उम्र और लिंग के हिसाब से प्रोटीन की जरूरत अलग-अलग होती है. आइए जानते हैं कि किसे कितनी प्रोटीन लेनी चाहिए।

18-30 साल

मेल: इस उम्र में मेल्स को लगभग 1.6 ग्राम प्रोटीन प्रति किलोग्राम शरीर वजन के हिसाब से लेना चाहिए. अगर आपका वजन 70 किलो है, तो आपको लगभग 112 ग्राम प्रोटीन रोजाना लेना चाहिए।
फीमेल: फीमेल्स को इस उम्र में लगभग 1.4 ग्राम प्रोटीन प्रति किलोग्राम शरीर वजन के हिसाब से लेना चाहिए. अगर आपका वजन 60 किलो है, तो आपको लगभग 84 ग्राम प्रोटीन रोजाना लेना चाहिए।

31-50 साल

मेल: इस उम्र में मेल्स को लगभग 1.4-1.6 ग्राम प्रोटीन प्रति किलोग्राम शरीर वजन के हिसाब से लेना चाहिए. अगर आपका वजन 70 किलो है, तो आपको लगभग 98-112 ग्राम प्रोटीन रोजाना लेना चाहिए।
फीमेल: फीमेल्स को इस उम्र में लगभग 1.2-1.4 ग्राम प्रोटीन प्रति किलोग्राम शरीर वजन के हिसाब से लेना चाहिए. अगर आपका वजन 60 किलो है, तो आपको लगभग 72-84 ग्राम प्रोटीन रोजाना लेना चाहिए।

50 साल से ऊपर

मेल: इस उम्र में मेल्स को लगभग 1.2-1.5 ग्राम प्रोटीन प्रति किलोग्राम शरीर वजन के हिसाब से लेना चाहिए। अगर आपका वजन 70 किलो है, तो आपको लगभग 84-105 ग्राम प्रोटीन रोजाना लेना चाहिए।
फीमेल: फीमेल्स को इस उम्र में लगभग 1.0-1.2 ग्राम प्रोटीन प्रति किलोग्राम शरीर वजन के हिसाब से लेना चाहिए. अगर आपका वजन 60 किलो है, तो आपको लगभग 60-72 ग्राम प्रोटीन रोजाना लेना चाहिए।

प्रोटीन के अच्छे स्रोत

  1. अंडे: एक अंडे में लगभग 6 ग्राम प्रोटीन होता है।
  2.  चिकन: 100 ग्राम चिकन में लगभग 31 ग्राम प्रोटीन होता है।
  3. मछली: 100 ग्राम मछली में लगभग 20-25 ग्राम प्रोटीन होता है।
  4. दाल: एक कप दाल में लगभग 18 ग्राम प्रोटीन होता है।
  5. नट्स और बीज: एक मुठी नट्स में लगभग 5-7 ग्राम प्रोटीन होता है।
  6. दूध और दूध से बने उत्पाद: एक कप दूध में लगभग 8 ग्राम प्रोटीन होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top