Headline
10 सितंबर को आईटीआई श्रीनगर में आयोजित होगा लघु रोजगार मेला
10 सितंबर को आईटीआई श्रीनगर में आयोजित होगा लघु रोजगार मेला
महानिदेशक ने स्वास्थ्य महानिदेशालय की समीक्षा बैठक में समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए कड़े निर्देश
महानिदेशक ने स्वास्थ्य महानिदेशालय की समीक्षा बैठक में समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए कड़े निर्देश
नैनीडांडा विकासखंड के शिक्षक गबर सिंह बिष्ट राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2026 से सम्मानित
नैनीडांडा विकासखंड के शिक्षक गबर सिंह बिष्ट राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2026 से सम्मानित
आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा
आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा
देश में बढ़ रहा स्वाइन फ्लू का खतरा, बुखार नहीं तो भी इन संकेतों पर रहें अलर्ट
देश में बढ़ रहा स्वाइन फ्लू का खतरा, बुखार नहीं तो भी इन संकेतों पर रहें अलर्ट
‘मिर्जापुर द मूवी’ ने सिनेमाघरों में मचाई धूम, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये
‘मिर्जापुर द मूवी’ ने सिनेमाघरों में मचाई धूम, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये
शिक्षक नई पीढ़ी के मार्गदर्शक, राष्ट्र एवं समाज निर्माण में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण है- सीएम धामी
शिक्षक नई पीढ़ी के मार्गदर्शक, राष्ट्र एवं समाज निर्माण में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण है- सीएम धामी
केदारनाथ धाम के लिए 15 सितंबर से फिर शुरू होगी हेली सेवा, 7 सितंबर से बुक होंगे टिकट
केदारनाथ धाम के लिए 15 सितंबर से फिर शुरू होगी हेली सेवा, 7 सितंबर से बुक होंगे टिकट
भगवान श्रीकृष्ण का जीवन सत्य, धर्म, कर्तव्य और कर्म के प्रति समर्पण की प्रेरणा देता है- मुख्यमंत्री
भगवान श्रीकृष्ण का जीवन सत्य, धर्म, कर्तव्य और कर्म के प्रति समर्पण की प्रेरणा देता है- मुख्यमंत्री

उत्तराखंड पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में 70 प्रतिशत मतदान, वोटिंग में दिखा जबरदस्त उत्साह

उत्तराखंड पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में 70 प्रतिशत मतदान, वोटिंग में दिखा जबरदस्त उत्साह

ऊधमसिंहनगर में सर्वाधिक 84.26% मतदान, देहरादून में 77.25% वोट डाले गए

देहरादून। उत्तराखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में मतदाताओं ने भारी उत्साह दिखाया। जहां एक ओर कई पर्वतीय जिलों में तेज बारिश हुई, वहीं दूसरी ओर मतदाताओं का उत्साह भी जमकर बरसा। राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार, इस चरण में 70 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया, जिसमें महिलाओं की भागीदारी पुरुषों से अधिक रही।

सोमवार को सुबह 8 बजे से प्रदेश के 40 विकासखंडों में स्थित 4,709 मतदान केंद्रों पर मतदान प्रक्रिया शुरू हुई। इस चरण में कुल 21,57,199 मतदाता पंजीकृत थे। तमाम जिलों में मौसम की बाधा के बावजूद मतदान केंद्रों पर लोगों की लंबी कतारें नजर आईं। खासतौर पर देहरादून और ऊधमसिंह नगर जैसे मैदानी जिलों में भारी उत्साह देखा गया।

राज्य निर्वाचन आयुक्त सुशील कुमार ने जानकारी दी कि सभी क्षेत्रों में मतदान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। उन्होंने बताया कि पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश के बावजूद मतदाताओं की सक्रियता उत्साहजनक रही।

इस चरण में 14,751 प्रत्याशियों की किस्मत मतपेटी में बंद हो गई है। पहले चरण में 17,829 उम्मीदवार मैदान में थे। अब सभी की किस्मत का फैसला 31 जुलाई को सुबह 8 बजे से मतगणना के बाद सामने आएगा।

जिलावार मतदान प्रतिशत 

जिला मतदान प्रतिशत

उत्तरकाशी 75.96%
पौड़ी गढ़वाल 69.27%
टिहरी 60.05%
देहरादून 77.25%
चमोली 66.47%
चंपावत 70.21%
नैनीताल 76.07%
अल्मोड़ा 58.20%
ऊधमसिंह नगर 84.26%
पिथौरागढ़ 64.90%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top