Headline
खेत बचाओ अभियान को जनांदोलन बनाने का आह्वान, किसानों ने लिया मिट्टी और कृषि संरक्षण का संकल्प
खेत बचाओ अभियान को जनांदोलन बनाने का आह्वान, किसानों ने लिया मिट्टी और कृषि संरक्षण का संकल्प
खाद्य सुरक्षा मानकों पर सख्ती, होटल संचालकों को किया जागरूक
खाद्य सुरक्षा मानकों पर सख्ती, होटल संचालकों को किया जागरूक
डोईवाला क्षेत्र में हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, मामा- भांजा ही निकले आरोपी
डोईवाला क्षेत्र में हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, मामा- भांजा ही निकले आरोपी
आयरलैंड-इंग्लैंड टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित, श्रेयस अय्यर को मिली कप्तानी
आयरलैंड-इंग्लैंड टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित, श्रेयस अय्यर को मिली कप्तानी
आपकी हर जानकारी पर साइबर ठगों की नजर, बढ़ रहे ऑनलाइन फ्रॉड के मामले, विशेषज्ञों ने किया अलर्ट
आपकी हर जानकारी पर साइबर ठगों की नजर, बढ़ रहे ऑनलाइन फ्रॉड के मामले, विशेषज्ञों ने किया अलर्ट
‘है जवानी तो इश्क होना है’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये
‘है जवानी तो इश्क होना है’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये
काशीपुर के विकास को नई गति दे रही धामी सरकार
काशीपुर के विकास को नई गति दे रही धामी सरकार
वीकेंड पर नैनीताल में उमड़ा पर्यटकों का सैलाब, पर्यटन स्थलों पर भीड़ और सड़कों पर यातायात व्यवस्था हुई प्रभावित
वीकेंड पर नैनीताल में उमड़ा पर्यटकों का सैलाब, पर्यटन स्थलों पर भीड़ और सड़कों पर यातायात व्यवस्था हुई प्रभावित
हल्द्वानी में अमेजन स्टोर में लगी भीषण आग, दो कर्मचारियों की दर्दनाक मौत
हल्द्वानी में अमेजन स्टोर में लगी भीषण आग, दो कर्मचारियों की दर्दनाक मौत

दर्दनाक हादसा-  तेज रफ्तार बस ने स्कूटी सवार छात्रा को कुचला

दर्दनाक हादसा-  तेज रफ्तार बस ने स्कूटी सवार छात्रा को कुचला

पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर दर्ज किया केस

देहरादून। देहरादून में आईएसबीटी फ्लाईओवर के पास एक दर्दनाक हादसे में बीएफआईटी कॉलेज की छात्रा की जान चली गई। स्कूटी सवार छात्रा को एक तेज रफ्तार बस ने कुचल दिया। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने आक्रोशित होकर बस चालक की पिटाई कर दी और सड़क जाम कर दिया।

सोमवार शाम करीब चार बजे सहारनपुर निवासी लाइ बानो (पुत्री वाकत अली) अपनी स्कूटी से माजरा की ओर से आईएसबीटी की तरफ जा रही थीं। वह बीएफआईटी कॉलेज की छात्रा थीं और पढ़ाई के सिलसिले में देहरादून में रह रही थीं। इस दौरान उन्होंने एक टूरिस्ट बस को ओवरटेक किया, लेकिन अनियंत्रित रफ्तार के कारण बस का पिछला पहिया उन्हें कुचलता हुआ निकल गया।

हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने बस को रोका और चालक को पकड़कर उसकी पिटाई शुरू कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने हालात काबू में किए और चालक को भीड़ से छुड़ाकर आईएसबीटी चौकी ले गई। घायल छात्रा को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि बस सहारनपुर नंबर की टूरिस्ट बस है और उसके मालिकाना हक समेत तमाम जानकारी जुटाई जा रही है। साथ ही, घटना के सटीक कारणों की जांच के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top