Headline
खेत बचाओ अभियान को जनांदोलन बनाने का आह्वान, किसानों ने लिया मिट्टी और कृषि संरक्षण का संकल्प

खाद्य सुरक्षा मानकों पर सख्ती, होटल संचालकों को किया जागरूक

डोईवाला क्षेत्र में हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, मामा- भांजा ही निकले आरोपी

आयरलैंड-इंग्लैंड टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित, श्रेयस अय्यर को मिली कप्तानी

आपकी हर जानकारी पर साइबर ठगों की नजर, बढ़ रहे ऑनलाइन फ्रॉड के मामले, विशेषज्ञों ने किया अलर्ट

‘है जवानी तो इश्क होना है’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये

काशीपुर के विकास को नई गति दे रही धामी सरकार

वीकेंड पर नैनीताल में उमड़ा पर्यटकों का सैलाब, पर्यटन स्थलों पर भीड़ और सड़कों पर यातायात व्यवस्था हुई प्रभावित

हल्द्वानी में अमेजन स्टोर में लगी भीषण आग, दो कर्मचारियों की दर्दनाक मौत

डीएम सविन बंसल के हस्तक्षेप से शिक्षिका को मिला लंबित वेतन और प्रमाण पत्र

जनता दर्शन में उठी आवाज बनी असरदार, दो दिन में सुलझा मामला

देहरादून। मोथोरोवाला स्थित प्रतिष्ठित इडिफाई वर्ल्ड स्कूल द्वारा शिक्षिका कनिका मदान का दो माह का वेतन, ₹78,966 की सुरक्षा राशि और अनुभव प्रमाण पत्र रोके जाने का मामला जिलाधिकारी सविन बंसल के संज्ञान में आने के बाद सुलझ गया।

जनता दर्शन में शिक्षिका ने फरियाद की थी कि स्कूल प्रबंधन मार्च और जुलाई माह का वेतन तथा अनुभव प्रमाण पत्र जारी नहीं कर रहा है। जिलाधिकारी ने मुख्य शिक्षा अधिकारी को तत्काल जांच कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए।

डीएम के निर्देश पर स्कूल प्रबंधन ने दो दिन के भीतर शिक्षिका को लंबित वेतन और सही विवरण सहित नया अनुभव प्रमाण पत्र जारी कर दिया। शनिवार को शिक्षिका कनिका अपनी नन्हीं बेटियों संग कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी सविन बंसल का आभार व्यक्त करने पहुँची।

जिलाधिकारी के संवेदनशील हस्तक्षेप से असहायों, व्यथितों और शोषितों में प्रशासन के प्रति विश्वास और शोषण करने वालों में भय का वातावरण बना है। जिला प्रशासन की यह त्वरित कार्यशैली जनहित में सराहनीय उदाहरण बन रही है।

Back To Top