Headline
केंद्र सरकार विकास और सुशासन के लिए काम कर रही- अमित शाह
केंद्र सरकार विकास और सुशासन के लिए काम कर रही- अमित शाह
गिलगिट-बाल्टिस्तान के स्कार्दू में विरोध-प्रदर्शन के दौरान भड़की हिंसा, गोलीबारी में 38 लोगों की मौत
गिलगिट-बाल्टिस्तान के स्कार्दू में विरोध-प्रदर्शन के दौरान भड़की हिंसा, गोलीबारी में 38 लोगों की मौत
चारधाम यात्रा 2026- हेली शटल सेवा के टेंडर अंतिम दौर में, जल्द शुरू होंगी सुविधाएँ
चारधाम यात्रा 2026- हेली शटल सेवा के टेंडर अंतिम दौर में, जल्द शुरू होंगी सुविधाएँ
किडनी स्टोन को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी, समय पर इलाज जरूरी
किडनी स्टोन को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी, समय पर इलाज जरूरी
पार्टी कार्यकर्ताओं संग हरिद्वार रवाना हुए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी
पार्टी कार्यकर्ताओं संग हरिद्वार रवाना हुए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
‘चरक: फियर ऑफ फेथ’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने रुपये
‘चरक: फियर ऑफ फेथ’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने रुपये
नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन का निर्माण कार्य अंतिम चरण में, जल्द खुलेगा आम जनता के लिए
नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन का निर्माण कार्य अंतिम चरण में, जल्द खुलेगा आम जनता के लिए
सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई- बंशीधर तिवारी
सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई- बंशीधर तिवारी

विकास कार्य प्रदेश सरकार की पहली प्राथमिकता : रेखा आर्या

विकास कार्य प्रदेश सरकार की पहली प्राथमिकता : रेखा आर्या

सोमेश्वर के धूमण और सतरासी अरडिया में हुआ जन मिलन कार्यक्रम

मंत्री रेखा आर्या ने की विकास कार्यों की घोषणाएं

सोमेश्वर/अल्मोड़ा। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने रविवार को सोमेश्वर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम धूमण और सतरासी अरडिया में आयोजित जन मिलन कार्यक्रमों में भाग लिया। इस दौरान क्षेत्रवासियों ने संपर्क पुल निर्माण, मंदिरों के सौंदर्यीकरण, पेयजल योजना शुरू करने तथा सड़क मार्गों के निर्माण की मांग रखी।

रेखा आर्या ने कहा कि ये सभी कार्य विधायक निधि और जिला योजना के माध्यम से शीघ्र पूरे कराए जाएंगे। उन्होंने जन मांगों को देखते हुए पेयजल योजना समेत अन्य विकास कार्यों के लिए विधायक निधि से ढाई-ढाई लाख रुपये देने की घोषणा की।

मंत्री ने बताया कि सोमेश्वर क्षेत्र में उप जिला चिकित्सालय, त्रिवेणी घाट, पुल और गैस गोदाम जैसे महत्वपूर्ण कार्य पहले ही पूरे हो चुके हैं।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार विकास कार्यों को हमेशा सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ पूरा करती रही है और यह क्रम आगे भी जारी रहेगा।

कार्यक्रम के दौरान कक्षा 10 की परीक्षा में पूरे ब्लॉक में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा दिया जीना को सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष सुंदर राणा, ग्राम प्रधान विमला आर्या, जिला मंत्री अंजलि जोशी, बच्ची राम, पूर्व मंडल महामंत्री उमेश मिश्रा, राजेंद्र खेड़ा, रंजीत रावत, खड़क सिंह नेगी, गोपाल, शंकर मेहरा, नरेंद्र नेगी, कृष्णा भंडारी, गोविंद सिंह, सुरेश बोरा, डॉक्टर देवेंद्र जोशी, भूपाल मेहरा, प्रकाश नेगी, किशनराम, जवाहर सिंह बिष्ट, नारायण सिंह बिष्ट, विशन सिंह बिष्ट, अमर सिंह मेहरा, राम सिंह, पूर्ण सिंह, कृष्ण, विनोद पांडे समेत क्षेत्र के अनेक लोग मौजूद रहे।

Back To Top