Headline
‘‘मुख्यमंत्री ने किया ‘सेवा विधि‘ पुस्तक का विमोचन‘‘
‘‘मुख्यमंत्री ने किया ‘सेवा विधि‘ पुस्तक का विमोचन‘‘
पटेलनगर क्षेत्र में कैफे के बाहर हुई फायरिंग का दून पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
पटेलनगर क्षेत्र में कैफे के बाहर हुई फायरिंग का दून पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
उत्तराखण्ड में बनेगा संस्कृत आयोग, सरकार ने मांगे सुझाव
उत्तराखण्ड में बनेगा संस्कृत आयोग, सरकार ने मांगे सुझाव
कम उम्र में बढ़ रहा दिल की बीमारियों का खतरा, जानिए कौन-सी आदतें बन रही हैं वजह
कम उम्र में बढ़ रहा दिल की बीमारियों का खतरा, जानिए कौन-सी आदतें बन रही हैं वजह
‘टॉक्सिक’ का नया गाना ‘मदहोश’ हुआ रिलीज, यश और तारा सुतारिया की केमिस्ट्री ने जीता दिल
‘टॉक्सिक’ का नया गाना ‘मदहोश’ हुआ रिलीज, यश और तारा सुतारिया की केमिस्ट्री ने जीता दिल
एकल महिला स्वरोजगार योजना: 212 नई महिलाओं को मिली सहायता राशि, 276 को जारी हुई दूसरी किस्त
एकल महिला स्वरोजगार योजना: 212 नई महिलाओं को मिली सहायता राशि, 276 को जारी हुई दूसरी किस्त
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून-मसूरी मार्ग के क्षतिग्रस्त मार्ग का किया निरीक्षण
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून-मसूरी मार्ग के क्षतिग्रस्त मार्ग का किया निरीक्षण
कल से शुरू हो रही भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज
कल से शुरू हो रही भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज
शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन गिरावट, सेंसेक्स 500 अंक तक टूटा, निफ्टी 24,000 के करीब
शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन गिरावट, सेंसेक्स 500 अंक तक टूटा, निफ्टी 24,000 के करीब

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन का उत्तराखंड आगमन, सीएम धामी ने किया स्वागत

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन का उत्तराखंड आगमन, सीएम धामी ने किया स्वागत

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नैसर्गिक सौंदर्य, देवत्व और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से परिपूर्ण देवभूमि उत्तराखंड आगमन पर उपराष्ट्रपति श्री सी.पी. राधाकृष्णन का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया।

उपराष्ट्रपति शनिवार सुबह विशेष विमान से दिल्ली से देहरादून के जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे। एयरपोर्ट पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी तथा पुलिस प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। इसके पश्चात उपराष्ट्रपति सड़क मार्ग से देहरादून के लिए रवाना हुए।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार उपराष्ट्रपति देहरादून में आयोजित एक कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। कार्यक्रम में सहभागिता के बाद वह दोपहर करीब एक बजे सड़क मार्ग से पुनः एयरपोर्ट पहुंचेंगे और वहां से दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।

उपराष्ट्रपति के आगमन को लेकर सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए गए थे। एयरपोर्ट से देहरादून तक फ्लीट दौड़ाकर रिहर्सल के माध्यम से तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। इस दौरान एसडीआरएफ सेनानायक अर्पण यदूवंशी, एसपी देहात जया बलूनी, सीओ विवेक कुटियाल, कोतवाली प्रभारी प्रदीप राणा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Back To Top