Headline
देहरादून में स्वच्छता अभियान: 40 टन कूड़ा उठाया, डीएम ने खुद संभाली सफाई की कमान
देहरादून में स्वच्छता अभियान: 40 टन कूड़ा उठाया, डीएम ने खुद संभाली सफाई की कमान
विद्यालयों में हो स्थायी शिक्षक और सुदृढ़ शैक्षणिक व्यवस्थाः मुख्य सचिव
विद्यालयों में हो स्थायी शिक्षक और सुदृढ़ शैक्षणिक व्यवस्थाः मुख्य सचिव
आदि कैलाश अल्ट्रा मैराथन 2.0 की तैयारियों का डीएम ने लिया जायजा, धावकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता
आदि कैलाश अल्ट्रा मैराथन 2.0 की तैयारियों का डीएम ने लिया जायजा, धावकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता
ट्रंप की जेलेंस्की को दो टूक चेतावनी, बोले- समझौता नहीं किया तो भुगतने होंगे गंभीर परिणाम
ट्रंप की जेलेंस्की को दो टूक चेतावनी, बोले- समझौता नहीं किया तो भुगतने होंगे गंभीर परिणाम
उत्तराखंड की बेटी IPS तृप्ति भट्ट को CBI में SP की जिम्मेदारी, देवभूमि का बढ़ाया मान
उत्तराखंड की बेटी IPS तृप्ति भट्ट को CBI में SP की जिम्मेदारी, देवभूमि का बढ़ाया मान
ड्यूटी पर जाते समय सड़क हादसे में पुलिसकर्मी प्रमोद कुमार का निधन, तीन बेटियों के सिर से उठा पिता का साया
ड्यूटी पर जाते समय सड़क हादसे में पुलिसकर्मी प्रमोद कुमार का निधन, तीन बेटियों के सिर से उठा पिता का साया
सलमान खान की फिल्म ‘मातृभूमि’ का नया गाना ‘जय हिंद’ हुआ रिलीज
सलमान खान की फिल्म ‘मातृभूमि’ का नया गाना ‘जय हिंद’ हुआ रिलीज
चारधाम यात्रा में टूटा रिकॉर्ड, 60 लाख के पार पहुंची श्रद्धालुओं की संख्या
चारधाम यात्रा में टूटा रिकॉर्ड, 60 लाख के पार पहुंची श्रद्धालुओं की संख्या
22 से 26 अक्टूबर तक गढ़वाल और कुमाऊं मंडल में न्याय यात्रा निकाली कांग्रेस
22 से 26 अक्टूबर तक गढ़वाल और कुमाऊं मंडल में न्याय यात्रा निकाली कांग्रेस

शाहिद कपूर की ‘ओ रोमियो’ ओटीटी पर दस्तक देने के लिए तैयार, इस प्लेटफ़ॉर्म पर होगी स्ट्रीम

शाहिद कपूर की ‘ओ रोमियो’ ओटीटी पर दस्तक देने के लिए तैयार, इस प्लेटफ़ॉर्म पर होगी स्ट्रीम

शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की फिल्म ओ रोमियो अब सिनेमाघरों के बाद डिजिटल प्लेटफॉर्म पर दस्तक देने के लिए तैयार है। थिएटर में रिलीज के बाद इस फिल्म की ओटीटी रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे दर्शकों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। निर्देशक विशाल भारद्वाज की यह क्राइम-रोमांस फिल्म जल्द ही ऑनलाइन स्ट्रीम होगी।

फिल्म ओ रोमियो को ओटीटी प्लेटफॉर्म Amazon Prime Video पर रिलीज किया जाएगा। हालांकि, दर्शकों को इसे देखने के लिए शुरुआत में भुगतान करना होगा। जानकारी के मुताबिक, 27 मार्च 2026 से इस फिल्म को प्लेटफॉर्म के स्टोर सेक्शन के जरिए रेंट पर उपलब्ध कराया जाएगा।

वहीं, उम्मीद की जा रही है कि अप्रैल के दूसरे सप्ताह तक यह फिल्म सभी प्राइम सब्सक्राइबर्स के लिए बिना अतिरिक्त शुल्क के स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध हो जाएगी। हालांकि, मेकर्स की ओर से इसकी फाइनल ओटीटी रिलीज डेट का आधिकारिक ऐलान अभी बाकी है।

बॉक्स ऑफिस पर फिल्म को कुछ खास सफलता नहीं मिली थी, लेकिन अब निगाहें इसके डिजिटल प्रदर्शन पर टिकी हैं। ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कई फिल्में नया जीवन पाती हैं, ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि यह फिल्म दर्शकों के बीच कितना असर छोड़ पाती है।

फिल्म की कहानी एक खतरनाक गैंगस्टर के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसकी जिंदगी प्यार के बाद पूरी तरह बदल जाती है। क्राइम, इमोशन और रोमांस का मिश्रण इस फिल्म को खास बनाता है।

स्टारकास्ट की बात करें तो फिल्म में शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी के अलावा अविनाश तिवारी, नाना पाटेकर, फरीदा जलाल, तमन्ना भाटिया, दिशा पटानी और विक्रांत मैसी जैसे कलाकार नजर आते हैं।

यह फिल्म साजिद नाडियाडवाला के प्रोडक्शन में बनी है और इसमें दर्शकों को एक अलग तरह की प्रेम कहानी देखने को मिलती है, जिसमें अपराध और भावनाओं का गहरा मेल है।

(साभार)

Back To Top