Headline
मोहनलाल की नई फिल्म के टाइटल का हुआ एलान, पोस्टर भी किया जारी
मोहनलाल की नई फिल्म के टाइटल का हुआ एलान, पोस्टर भी किया जारी
एमडीडीए का अवैध निर्माण पर शिकंजा, तीन निर्माण स्थल सील
एमडीडीए का अवैध निर्माण पर शिकंजा, तीन निर्माण स्थल सील
डीएम ने ईवीएम-वीवीपैट की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, निर्धारित प्रोटोकॉल के पालन के निर्देश
डीएम ने ईवीएम-वीवीपैट की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, निर्धारित प्रोटोकॉल के पालन के निर्देश
10 सितंबर को आईटीआई श्रीनगर में आयोजित होगा लघु रोजगार मेला
10 सितंबर को आईटीआई श्रीनगर में आयोजित होगा लघु रोजगार मेला
महानिदेशक ने स्वास्थ्य महानिदेशालय की समीक्षा बैठक में समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए कड़े निर्देश
महानिदेशक ने स्वास्थ्य महानिदेशालय की समीक्षा बैठक में समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए कड़े निर्देश
नैनीडांडा विकासखंड के शिक्षक गबर सिंह बिष्ट राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2026 से सम्मानित
नैनीडांडा विकासखंड के शिक्षक गबर सिंह बिष्ट राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2026 से सम्मानित
आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा
आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा
देश में बढ़ रहा स्वाइन फ्लू का खतरा, बुखार नहीं तो भी इन संकेतों पर रहें अलर्ट
देश में बढ़ रहा स्वाइन फ्लू का खतरा, बुखार नहीं तो भी इन संकेतों पर रहें अलर्ट
‘मिर्जापुर द मूवी’ ने सिनेमाघरों में मचाई धूम, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये
‘मिर्जापुर द मूवी’ ने सिनेमाघरों में मचाई धूम, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये

‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ ने बॉक्स ऑफिस पर किया 40 करोड़ का आंकड़ा पार

‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ ने बॉक्स ऑफिस पर किया 40 करोड़ का आंकड़ा पार

फिल्म ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ बीते गुरुवार को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई। रिलीज़ के पहले ही दिन इसे ऋषभ शेट्टी की हिट फिल्म ‘कांतारा चैप्टर 1’ जैसी बड़ी फिल्मों से मुकाबला करना पड़ा। हालांकि, इस चुनौती के बावजूद ‘सनी संस्कारी…’ दर्शकों के बीच टिकती हुई नजर आई, लेकिन कलेक्शन की गति थोड़ी धीमी रही। आइए जानते हैं फिल्म ने आठ दिनों में कैसा कारोबार किया।

औसत शुरुआत, फिर धीरे-धीरे बढ़ी कमाई
फिल्म ने पहले दिन 9.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। दूसरे दिन यह आंकड़ा 5.5 करोड़ रुपये रहा। सप्ताहांत ने फिल्म को थोड़ी राहत दी, शनिवार को 7.5 करोड़ और रविवार को 7.75 करोड़ रुपये कमाए। हालांकि सप्ताह के दौरान फिल्म की कमाई में गिरावट देखने को मिली, फिर भी यह लगातार करोड़ में कलेक्शन कर रही है।

लागत वसूलना अभी बाकी
आठवें दिन फिल्म ने 2 करोड़ रुपये कमाए, जिससे इसका कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 40.75 करोड़ रुपये तक पहुँच गया। फिल्म का बजट लगभग 60 करोड़ रुपये था, इसलिए अब भी पूरी लागत वसूलने में फिल्म को समय लगेगा।

स्टार कास्ट और निर्देशन
फिल्म में वरुण धवन और जान्हवी कपूर लीड रोल में हैं। रोहित सराफ और सान्या मल्होत्रा भी अहम भूमिकाओं में नजर आए। फिल्म का निर्देशन शशांक खेतान ने किया है। अगर फिल्म अपनी मौजूदा गति बनाए रखती है, तो धीरे-धीरे बजट निकालने में सफल हो सकती है।

(साभार)

Back To Top