Headline
श्रीनगर में मुख्यमंत्री के स्वागत को सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब, करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात

मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड पुलिस के नवीन गौरव चिह्नों का किया अनावरण

यूक्रेन को मिलेंगी 500 पैट्रियट मिसाइलें, जेलेंस्की ने अमेरिका से की जल्द आपूर्ति की मांग

मुख्यमंत्री ने देहरादून में ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम में किया प्रतिभाग

मनीषा भांबरी ने रचा इतिहास, विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक

बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का दबदबा कायम, जानें उड़ता तीर, प्रहार और दृश्यम 3 का हाल

कम उम्र में बढ़ रहा डायबिटीज का खतरा, नींद की कमी से लेकर तनाव तक ये आदतें बढ़ा सकती हैं ब्लड शुगर

उत्तराखंड में राष्ट्रीय महिला आयोग ने लिया वर्ष 2030 तक ‘बाल विवाह मुक्त भारत’ के निर्माण का सामूहिक संकल्प

एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, सात स्थानों पर सीलिंग

कांवड़ मेले के चलते हरिपुरकलां क्षेत्र के स्कूल 11 अगस्त तक बंद, ऑनलाइन होगी पढ़ाई- जिलाधिकारी

देहरादून :देहरादून जनपद के हरिपुरकलां क्षेत्र में कांवड़ यात्रियों की बढ़ती भीड़ और यातायात व्यवस्था को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा निर्णय लिया है। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने आदेश जारी कर ऋषिकेश तहसील के हरिपुरकलां क्षेत्र में संचालित सभी सरकारी एवं गैर-सरकारी विद्यालयों, उच्च शिक्षण संस्थानों, तकनीकी संस्थानों तथा आंगनबाड़ी केंद्रों में आज से 11 अगस्त 2026 तक शैक्षणिक गतिविधियां स्थगित करने के निर्देश दिए हैं।

आदेश के अनुसार, कांवड़ यात्रा के दौरान मार्गों पर अत्यधिक भीड़ और यातायात डायवर्जन के कारण छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है। हालांकि इस अवधि में विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित न हो, इसके लिए सभी शिक्षण संस्थानों में ऑनलाइन माध्यम से शिक्षण कार्य संचालित किया जाएगा।

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों और शिक्षण संस्थानों को आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। यह निर्णय कांवड़ मेले के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा के साथ-साथ विद्यार्थियों की सुरक्षित आवाजाही को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

Back To Top