Headline
श्रीनगर में मुख्यमंत्री के स्वागत को सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब, करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात
श्रीनगर में मुख्यमंत्री के स्वागत को सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब, करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात
मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड पुलिस के नवीन गौरव चिह्नों का किया अनावरण
मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड पुलिस के नवीन गौरव चिह्नों का किया अनावरण
यूक्रेन को मिलेंगी 500 पैट्रियट मिसाइलें, जेलेंस्की ने अमेरिका से की जल्द आपूर्ति की मांग
यूक्रेन को मिलेंगी 500 पैट्रियट मिसाइलें, जेलेंस्की ने अमेरिका से की जल्द आपूर्ति की मांग
मुख्यमंत्री ने देहरादून में ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम में किया प्रतिभाग
मुख्यमंत्री ने देहरादून में ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम में किया प्रतिभाग
मनीषा भांबरी ने रचा इतिहास, विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक
मनीषा भांबरी ने रचा इतिहास, विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक
बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का दबदबा कायम, जानें उड़ता तीर, प्रहार और दृश्यम 3 का हाल
बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का दबदबा कायम, जानें उड़ता तीर, प्रहार और दृश्यम 3 का हाल
कम उम्र में बढ़ रहा डायबिटीज का खतरा, नींद की कमी से लेकर तनाव तक ये आदतें बढ़ा सकती हैं ब्लड शुगर
कम उम्र में बढ़ रहा डायबिटीज का खतरा, नींद की कमी से लेकर तनाव तक ये आदतें बढ़ा सकती हैं ब्लड शुगर
उत्तराखंड में राष्ट्रीय महिला आयोग ने लिया वर्ष 2030 तक ‘बाल विवाह मुक्त भारत’ के निर्माण का सामूहिक संकल्प
उत्तराखंड में राष्ट्रीय महिला आयोग ने लिया वर्ष 2030 तक ‘बाल विवाह मुक्त भारत’ के निर्माण का सामूहिक संकल्प
एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, सात स्थानों पर सीलिंग
एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, सात स्थानों पर सीलिंग

भिवंडी में दर्दनाक हादसा- चार मंजिला इमारत का हिस्सा ढहा, छह की मौत

भिवंडी में दर्दनाक हादसा- चार मंजिला इमारत का हिस्सा ढहा, छह की मौत

कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका

भिवंडी (महाराष्ट्र)। महाराष्ट्र के भिवंडी शहर में देर रात एक बड़ा हादसा हो गया, जब एक चार मंजिला रिहायशी इमारत का हिस्सा अचानक भरभराकर गिर पड़ा। हादसे में अब तक छह लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि कई अन्य लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका के चलते राहत एवं बचाव अभियान लगातार जारी है।

जानकारी के अनुसार, यह हादसा बालाजी नगर स्थित कोहिनूर बिल्डिंग में रात करीब 11:30 बजे हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, इमारत में पहले से मरम्मत का कार्य चल रहा था और हादसे से कुछ समय पहले भवन में दरारों जैसी आवाजें सुनाई दी थीं। खतरे का आभास होने पर कई लोग समय रहते बाहर निकल गए, जिससे बड़ी जनहानि टल गई।

राहत कार्य के दौरान एनडीआरएफ की टीम ने मलबे से एक महिला को जीवित बाहर निकालकर तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार जारी है। वहीं मलबा हटाने के दौरान कई शव भी बरामद किए गए हैं। अधिकारियों का कहना है कि अभी भी सात से आठ लोगों के दबे होने की आशंका है, इसलिए बचाव अभियान युद्धस्तर पर चलाया जा रहा है।

हादसे में बच निकले दीपक कुमार यादव ने बताया कि पड़ोसी हिस्से के खंभों की मरम्मत का काम चल रहा था। रात में अचानक तेज धमाके जैसी आवाज सुनाई दी, जिसके बाद चारों ओर अफरा-तफरी मच गई। उन्होंने अपनी जान बचाने के लिए पहली मंजिल से छलांग लगा दी।

इसी बीच स्थानीय निवासी नेहा सिंह अपने लापता पति की तलाश में घटनास्थल पर पहुंचीं। उन्होंने बताया कि उनके पति किसी काम से नीचे गए थे और कुछ ही मिनट बाद पूरी इमारत का हिस्सा ढह गया। तब से उनका कोई पता नहीं चल सका है, हालांकि मोबाइल फोन पर घंटी जा रही है।

नगर निगम अधिकारियों के अनुसार, चार मंजिला इस इमारत में कुल 48 कमरे थे और इसे पहले ही जर्जर एवं खतरनाक घोषित किया जा चुका था। इसके बावजूद भवन में मरम्मत का कार्य जारी था। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इमारत की ‘बी’ विंग अचानक ढह गई, जिससे यह हादसा हुआ।

फिलहाल घटनास्थल पर एनडीआरएफ, ठाणे डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स, दमकल विभाग और स्थानीय प्रशासन की संयुक्त टीमें राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हुई हैं। डॉग स्क्वॉड, एंबुलेंस और भारी मशीनों की मदद से मलबा हटाकर फंसे लोगों की तलाश की जा रही है।

Back To Top