Headline
महाराज ने की नेपाल के राजदूत से भेंट, हर संभव मदद कर दिया भरोसा
महाराज ने की नेपाल के राजदूत से भेंट, हर संभव मदद कर दिया भरोसा
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देखी आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’, नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा भावना से हुए अभिभूत
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देखी आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’, नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा भावना से हुए अभिभूत
बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने सीएम धामी से की मुलाकात, द्वितीय चरण की तैयारियों की दी जानकारी
बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने सीएम धामी से की मुलाकात, द्वितीय चरण की तैयारियों की दी जानकारी
कोटद्वार में आधार सेवा केंद्र शुरू, अब आधार सेवाओं के लिए नहीं जाना पड़ेगा अन्य शहर
कोटद्वार में आधार सेवा केंद्र शुरू, अब आधार सेवाओं के लिए नहीं जाना पड़ेगा अन्य शहर
बच्चे की हाइट नहीं बढ़ रही? सिर्फ खान-पान को न मानें वजह, इन संकेतों पर दें खास ध्यान
बच्चे की हाइट नहीं बढ़ रही? सिर्फ खान-पान को न मानें वजह, इन संकेतों पर दें खास ध्यान
मुख्यमंत्री धामी ने वीरेंद्र सिंह बिष्ट के निधन पर जताया दुख, उनके आवास पहुंचकर दी श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री धामी ने वीरेंद्र सिंह बिष्ट के निधन पर जताया दुख, उनके आवास पहुंचकर दी श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री धामी ने ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ एप  का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री धामी ने ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ एप का किया शुभारंभ
शिक्षक समाज की दिशा और आने वाली पीढ़ी का भविष्य तय करते हैं- ऋतु खण्डूडी भूषण
शिक्षक समाज की दिशा और आने वाली पीढ़ी का भविष्य तय करते हैं- ऋतु खण्डूडी भूषण
वन-क्लिक से 9.91 लाख लाभार्थियों के खातों में पहुंची पेंशन, मुख्यमंत्री धामी ने की जारी
वन-क्लिक से 9.91 लाख लाभार्थियों के खातों में पहुंची पेंशन, मुख्यमंत्री धामी ने की जारी

वीकेंड पर नैनीताल में उमड़ा पर्यटकों का सैलाब, पर्यटन स्थलों पर भीड़ और सड़कों पर यातायात व्यवस्था हुई प्रभावित

वीकेंड पर नैनीताल में उमड़ा पर्यटकों का सैलाब, पर्यटन स्थलों पर भीड़ और सड़कों पर यातायात व्यवस्था हुई प्रभावित

नैनीताल- सप्ताहांत की शुरुआत के साथ ही पर्यटकों की भारी आमद देखने को मिली। बड़ी संख्या में पहुंचे सैलानियों के कारण शहर के प्रमुख पर्यटन स्थल गुलजार नजर आए, वहीं यातायात व्यवस्था पर भी दबाव बढ़ गया। शहर की पार्किंग क्षमता पूरी तरह भरने के साथ कई स्थानों पर जाम की स्थिति बनी रही।

शुक्रवार को हजारों पर्यटकों के नैनीताल पहुंचने का अनुमान लगाया गया। बड़ी संख्या में निजी वाहनों के प्रवेश से शहर की प्रमुख सड़कों पर यातायात धीमा पड़ गया। बढ़ते दबाव को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुबह से ही विशेष ट्रैफिक प्लान लागू कर दिया और कई स्थानों पर वाहनों का डायवर्जन किया गया।

पर्यटकों की सुविधा के लिए बाइपास मार्ग पर वाहनों की पार्किंग और शटल सेवा की व्यवस्था की गई, लेकिन इसके बावजूद माल रोड, चिड़ियाघर रोड, मेट्रोपोल क्षेत्र और अन्य प्रमुख मार्गों पर कई बार जाम की स्थिति बनी रही। हल्द्वानी, कालाढूंगी और भवाली की ओर जाने वाले मार्गों पर भी वाहन रेंगते नजर आए।

पर्यटकों की बढ़ती संख्या का असर होटल कारोबार पर भी दिखाई दिया। शहर के अधिकांश होटल, रिसॉर्ट और होम-स्टे लगभग भर गए। पर्यटन सीजन के मुकाबले कम भीड़ वाले समय में मिलने वाले कमरों की कीमतों में भी उल्लेखनीय बढ़ोतरी दर्ज की गई।

स्नो व्यू, हिमालय दर्शन, वाटरफॉल, केव गार्डन और चिड़ियाघर जैसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों पर दिनभर सैलानियों की भीड़ रही। रोपवे सेवा का आनंद लेने के लिए भी बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचे। पर्यटन कारोबारियों का कहना है कि आगामी दिनों में भी पर्यटकों की संख्या बढ़ने की संभावना है।

प्रशासन ने पर्यटकों से यातायात नियमों का पालन करने और निर्धारित पार्किंग स्थलों का उपयोग करने की अपील की है, ताकि शहर में ट्रैफिक व्यवस्था सुचारु बनी रहे।

Back To Top