Headline
ट्रंप की जेलेंस्की को दो टूक चेतावनी, बोले- समझौता नहीं किया तो भुगतने होंगे गंभीर परिणाम
ट्रंप की जेलेंस्की को दो टूक चेतावनी, बोले- समझौता नहीं किया तो भुगतने होंगे गंभीर परिणाम
उत्तराखंड की बेटी IPS तृप्ति भट्ट को CBI में SP की जिम्मेदारी, देवभूमि का बढ़ाया मान
उत्तराखंड की बेटी IPS तृप्ति भट्ट को CBI में SP की जिम्मेदारी, देवभूमि का बढ़ाया मान
ड्यूटी पर जाते समय सड़क हादसे में पुलिसकर्मी प्रमोद कुमार का निधन, तीन बेटियों के सिर से उठा पिता का साया
ड्यूटी पर जाते समय सड़क हादसे में पुलिसकर्मी प्रमोद कुमार का निधन, तीन बेटियों के सिर से उठा पिता का साया
सलमान खान की फिल्म ‘मातृभूमि’ का नया गाना ‘जय हिंद’ हुआ रिलीज
सलमान खान की फिल्म ‘मातृभूमि’ का नया गाना ‘जय हिंद’ हुआ रिलीज
चारधाम यात्रा में टूटा रिकॉर्ड, 60 लाख के पार पहुंची श्रद्धालुओं की संख्या
चारधाम यात्रा में टूटा रिकॉर्ड, 60 लाख के पार पहुंची श्रद्धालुओं की संख्या
22 से 26 अक्टूबर तक गढ़वाल और कुमाऊं मंडल में न्याय यात्रा निकाली कांग्रेस
22 से 26 अक्टूबर तक गढ़वाल और कुमाऊं मंडल में न्याय यात्रा निकाली कांग्रेस
नौ स्थानों पर 4G मोबाइल सेवा शुरू कराने की पहल, सांसद अजय भट्ट ने केंद्रीय मंत्री को लिखा पत्र
नौ स्थानों पर 4G मोबाइल सेवा शुरू कराने की पहल, सांसद अजय भट्ट ने केंद्रीय मंत्री को लिखा पत्र
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को दी विजयदशमी एवं दशहरा पर्व की शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को दी विजयदशमी एवं दशहरा पर्व की शुभकामनाएं
महाराज ने की नवनियुक्त राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट
महाराज ने की नवनियुक्त राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट

बॉक्स ऑफिस पर अक्षय कुमार की सरफिरा की हालत पस्त, 14वें दिन जुटाए इतने लाख रुपये

बॉक्स ऑफिस पर अक्षय कुमार की सरफिरा की हालत पस्त, 14वें दिन जुटाए इतने लाख रुपये

अक्षय कुमार और राधिका मदान की फिल्म सरफिरा को दो सप्ताह पहले 12 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था।यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर रही है। पिछले कुछ दिनों से फिल्म की दैनिक कमाई लाखों में सिमटी हुई है।लगभग 100 करोड़ रुपये की लागत में बनी इस फिल्म को जल्द सिनेमाघरों से हटाया जा सकता है।अब सरफिरा की 14वें दिन की कमाई के आंकड़े भी सामने आ गए हैं।

बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, सरफिरा ने अपनी रिलीज के 14वें दिन यानी दूसरे गुरुवार को 35 लाख रुपये का कारोबार किया, जिसके बाद इसका कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 22.55 करोड़ रुपये हो गया है।परेश रावल और सीमा बिस्वास जैसे सितारों ने भी इस फिल्म में अपनी अदाकारी का तडक़ा लगाया है।इस फिल्म का निर्देशन सुधा कोंगारा ने किया है। अरुणा भाटिया, विक्रम मल्होत्रा, ज्योतिका और सूर्या इसके निर्माता हैं।

अब अक्षय फिल्म खेल खेल में के जरिए दर्शकों का मनोंरजन करते हुए नजर आएंगे।इस फिल्म में तापसी पन्नू, वाणी कपूर और फरदीन खान भी मुख्य भूमिका में होंगे। एमी विर्क, आदित्य सील, प्रज्ञा जायसवाल भी इस फिल्म का हिस्सा हैं।मुदस्सर अजीज ने खेल खेल में का निर्देशन किया है। यह फिल्म 15 अगस्त, 2024 को सिनेमाघरों में दस्तक देने को तैयार है।बॉक्स ऑफिस इस फिल्म का सामान पुष्पा 2, स्त्री 2 और वेदा से होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top