Headline
छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक, 30 सितम्बर तक ऑनलाइन आवेदन का अवसर
छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक, 30 सितम्बर तक ऑनलाइन आवेदन का अवसर
डिजिटल यूथ महोत्सव में विजेताओं की रही धूम, डीएम ने किया सम्मानित
डिजिटल यूथ महोत्सव में विजेताओं की रही धूम, डीएम ने किया सम्मानित
आईआरसीटीसी मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी की बड़ी कार्रवाई, 44.75 करोड़ की संपत्तियां जब्त
आईआरसीटीसी मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी की बड़ी कार्रवाई, 44.75 करोड़ की संपत्तियां जब्त
उत्तराखंड को खेल भूमि बनाने कि दिशा में आउट ऑफ़ टर्न जॉब होगा मील का पत्थर साबित- रेखा आर्या
उत्तराखंड को खेल भूमि बनाने कि दिशा में आउट ऑफ़ टर्न जॉब होगा मील का पत्थर साबित- रेखा आर्या
नितिन नवीन के बयान पर गणेश गोदियाल का पलटवार, बोले- भाजपा को कांग्रेस को ज्ञान देने का अधिकार नहीं
नितिन नवीन के बयान पर गणेश गोदियाल का पलटवार, बोले- भाजपा को कांग्रेस को ज्ञान देने का अधिकार नहीं
पेट रोज साफ नहीं होता? कब्ज समझकर न करें नजरअंदाज, इन बीमारियों का हो सकता है संकेत
पेट रोज साफ नहीं होता? कब्ज समझकर न करें नजरअंदाज, इन बीमारियों का हो सकता है संकेत
13 सितंबर को देहरादून में होंगी सीडीएस, एनडीए एवं एनए की परीक्षाएं
13 सितंबर को देहरादून में होंगी सीडीएस, एनडीए एवं एनए की परीक्षाएं
देहरादून बार एसोसिएशन को जल्द मिलेगा अपना प्रोफेशनल ऑफिस भवन
देहरादून बार एसोसिएशन को जल्द मिलेगा अपना प्रोफेशनल ऑफिस भवन
ऋषिकुल को आयुर्वेद, योग और भारतीय ज्ञान परंपरा के विशिष्ट केंद्र के रूप में विकसित किया जाए- मुख्यमंत्री
ऋषिकुल को आयुर्वेद, योग और भारतीय ज्ञान परंपरा के विशिष्ट केंद्र के रूप में विकसित किया जाए- मुख्यमंत्री

सावधान- तेजी से पतला होने के शार्टकट्स में कहीं जकड़ न ले यह गंभीर बीमारी, जानिए दवा के साइड इफैक्ट्स  

सावधान- तेजी से पतला होने के शार्टकट्स में कहीं जकड़ न ले यह गंभीर बीमारी, जानिए दवा के साइड इफैक्ट्स  

नई दिल्ली। दुनिया की एक बड़ी अबादी बढ़ते वजन से परेशान है। हर कोई तेजी से पतला होने के शार्टकट्स खोजने में लगा हुआ है। ऐसे में सबसे पहला तरीका जो दिमाग मे आता है, वह है मोटापे से निजात दिलाने वाली दवाओं का सेवन। लेकिन इसके बहुत गंभीर साइड इफैक्ट्स भी हो सकते हैं। हाल ही में अमेरिका में हुए एक अध्ययन में इस बात की पुष्टि हुई है। अध्ययन में बताया गया है कि तेजी से मोटापा घटाने में इस्तेमाल होने वाली वेगोवी और ओजेम्पिक जैसी दवाओं के लगातार सेवन के गंभीर दुष्परिणाम हो सकते हैं। इसमें पेट के लकवे जैसे रोग शामिल हैं।

दरअसल पेट के लकवा मारने पर वजन में तेजी से कमी आने लगती है। इसके साथ ही कुपोषण और अन्य जटिल रोगों का खतरा भी बढ़ जाता है। कई बार तो इसके इलाज के लिए सर्जरी तक का सहारा लेना पड़ सकता है। हालांकि अध्ययन में यह भी साफ किया गया है कि इन साइड इफैक्ट्स के होने की संभावना बहुत कम है।

भारत की बात करें तो ये दोनों ही दवाएँ कानूनी तौर पर यहाँ उपलब्ध नहीं हैं। लेकिन कुछ रिपोर्ट्स की मानें तो ग्रे मार्केट के जरिए प्रीमियम पर इन दवाओं को उपलब्ध कराया जा रहा है। हाल ही में डेनमार्क की एक कंपनी नोवो नोरडिस्क ने डायबिटिज के लिए एक दवा को लाँच किया है। ‘रेबेल्सस’ नाम की इस दवा में ओजेम्पिक की कुछ मात्रा पायी गई है। डॅाक्टर्स का कहना है कि इस दवा का इस्तेमाल वजन घटाने के लिए भी किया जा रहा है। बता दें कि वेगोवी और ओजेम्पिक को पहले शुगर की दवा के रूप में ही अप्रूव किया गया था। लेकिन कुछ रिपोर्ट्स सामने आईं जिनमें दावा किया गया कि इनकी मदद से साल भर के अंदर ही 10-15% वजन घटाया जा सकता है।

इसके बाद यूएस एफडीए ने मोटापे से ग्रसित लोगों के लिए भी इसके सीमित उपयोग की मंजूरी दे दी थी। कुछ ही दिनों में ये दवाएँ इतनी मशहूर हो गईं कि बड़े बड़े सेलिब्रिटी जैसे एलोन मस्क और ओपरा विनफ्रे तक इनका इस्तेमाल करते देखे गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top