Headline
ट्रंप की जेलेंस्की को दो टूक चेतावनी, बोले- समझौता नहीं किया तो भुगतने होंगे गंभीर परिणाम

उत्तराखंड की बेटी IPS तृप्ति भट्ट को CBI में SP की जिम्मेदारी, देवभूमि का बढ़ाया मान

ड्यूटी पर जाते समय सड़क हादसे में पुलिसकर्मी प्रमोद कुमार का निधन, तीन बेटियों के सिर से उठा पिता का साया

सलमान खान की फिल्म ‘मातृभूमि’ का नया गाना ‘जय हिंद’ हुआ रिलीज

चारधाम यात्रा में टूटा रिकॉर्ड, 60 लाख के पार पहुंची श्रद्धालुओं की संख्या

22 से 26 अक्टूबर तक गढ़वाल और कुमाऊं मंडल में न्याय यात्रा निकाली कांग्रेस

नौ स्थानों पर 4G मोबाइल सेवा शुरू कराने की पहल, सांसद अजय भट्ट ने केंद्रीय मंत्री को लिखा पत्र

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को दी विजयदशमी एवं दशहरा पर्व की शुभकामनाएं

महाराज ने की नवनियुक्त राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट

खेत में चारा लेने गई युवती पर किया भालू ने हमला, गंभीर रूप से घायल

चमोली। जिले के थराली तहसील अंतर्गत बूंगा गांव में एक महिला पर भालू के हमले से सनसनी फैल गई। घटना उस समय हुई जब महिला खेतों से चारा लेने गई थी और अचानक घात लगाए बैठे भालू ने उस पर हमला कर दिया।

मिली जानकारी के अनुसार, घायल महिला गोविंदी (26) अपने मायके आई हुई थी। घर के पास खेतों में काम के दौरान भालू ने उस पर हमला कर दिया, जिससे उसके सिर, गर्दन और चेहरे पर गंभीर चोटें आई हैं।

घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से महिला को तत्काल 108 एंबुलेंस के जरिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थराली पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार किया गया। हालत गंभीर होने के चलते उसे हेली एंबुलेंस के माध्यम से एम्स ऋषिकेश रेफर कर दिया है।

वन विभाग ने मामले का संज्ञान लेते हुए पीड़िता के परिजनों को तत्काल राहत के रूप में 30 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की है। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है।

Back To Top