Headline
खेत बचाओ अभियान को जनांदोलन बनाने का आह्वान, किसानों ने लिया मिट्टी और कृषि संरक्षण का संकल्प
खेत बचाओ अभियान को जनांदोलन बनाने का आह्वान, किसानों ने लिया मिट्टी और कृषि संरक्षण का संकल्प
खाद्य सुरक्षा मानकों पर सख्ती, होटल संचालकों को किया जागरूक
खाद्य सुरक्षा मानकों पर सख्ती, होटल संचालकों को किया जागरूक
डोईवाला क्षेत्र में हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, मामा- भांजा ही निकले आरोपी
डोईवाला क्षेत्र में हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, मामा- भांजा ही निकले आरोपी
आयरलैंड-इंग्लैंड टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित, श्रेयस अय्यर को मिली कप्तानी
आयरलैंड-इंग्लैंड टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित, श्रेयस अय्यर को मिली कप्तानी
आपकी हर जानकारी पर साइबर ठगों की नजर, बढ़ रहे ऑनलाइन फ्रॉड के मामले, विशेषज्ञों ने किया अलर्ट
आपकी हर जानकारी पर साइबर ठगों की नजर, बढ़ रहे ऑनलाइन फ्रॉड के मामले, विशेषज्ञों ने किया अलर्ट
‘है जवानी तो इश्क होना है’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये
‘है जवानी तो इश्क होना है’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये
काशीपुर के विकास को नई गति दे रही धामी सरकार
काशीपुर के विकास को नई गति दे रही धामी सरकार
वीकेंड पर नैनीताल में उमड़ा पर्यटकों का सैलाब, पर्यटन स्थलों पर भीड़ और सड़कों पर यातायात व्यवस्था हुई प्रभावित
वीकेंड पर नैनीताल में उमड़ा पर्यटकों का सैलाब, पर्यटन स्थलों पर भीड़ और सड़कों पर यातायात व्यवस्था हुई प्रभावित
हल्द्वानी में अमेजन स्टोर में लगी भीषण आग, दो कर्मचारियों की दर्दनाक मौत
हल्द्वानी में अमेजन स्टोर में लगी भीषण आग, दो कर्मचारियों की दर्दनाक मौत

भट्ट ने की ईगास को रजत जयंती वर्ष में यादगार बनाने की अपील

भट्ट ने की ईगास को रजत जयंती वर्ष में यादगार बनाने की अपील

गांवों में मनाकर, महालोकपर्व ईगास की समृद्ध विरासत नई पीढ़ी को सौंपे- भट्ट

देहरादून। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने पारम्परिक महापर्व ईगास की सभी देवभूमिवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। वहीं पार्टी सांसदों, विधायकों एवं कार्यकर्ताओं के साथ सभी प्रवासी उत्तराखंडवासियों को गांवों में इसे मनाकर , रजत जयंती वर्ष के ईगास को यादगार बनाने का आग्रह किया है।

उन्होंने प्रदेशवासियों के नाम अपने लोक संदेश में कहा, यूं तो ईगास देवभूमि की समृद्ध सांस्कृतिक परम्परा की दिव्यता को प्रदर्शित करती है। हम सबका नैतिक दायित्व है कि पीढ़ियों और सदियों से चली आ रही इस विरासत को अधिक व्यापक और विस्तृत स्वरूप में नई पीढ़ी को सौंपा जाएं। यही कारण है कि सरकार और संगठन के प्रयासों से यह महा लोकपर्व आज राज्य की सीमाओं से निकलते हुए देश के अन्य राज्यों और विदेशों में पहुंच गया है। बहुत खुशी होती है ये देखकर कि पहाड़ के साथ मैदानी क्षेत्रों में भी उत्तराखंडवासी इसे बहुत उत्साह और उमंग के साथ मना रहे हैं।

वहीं उन्होंने कहा, पूर्व के वर्षों की तरह संगठन के सभी सांसद, विधायक, जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता अपने अपने गांवों के बूथों में ईगास को जनता के साथ मनाएंगे। वे स्वयं अपने गृह क्षेत्र चमोली के ब्रह्मणथाला गांव में स्थानीय लोगों के इस पारंपरिक त्यौहार का हिस्सा बनेंगे। इसके अतिरिक्त शेष लोग मुख्यमंत्री आवास में होने वाले मुख्य ईगास कार्यक्रम में शामिल होंगे। उन्होंने सभी प्रदेशवासियों से विशेष आग्रह किया कि राज्य अपने स्थापना के रजत जयंती वर्ष को मना रहा है, ऐसे में इस बार का ईगास भी हमे बेहद खास तरीके और अधिक उत्साह से मानना है।

Back To Top