Headline
‘‘मुख्यमंत्री ने किया ‘सेवा विधि‘ पुस्तक का विमोचन‘‘
‘‘मुख्यमंत्री ने किया ‘सेवा विधि‘ पुस्तक का विमोचन‘‘
पटेलनगर क्षेत्र में कैफे के बाहर हुई फायरिंग का दून पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
पटेलनगर क्षेत्र में कैफे के बाहर हुई फायरिंग का दून पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
उत्तराखण्ड में बनेगा संस्कृत आयोग, सरकार ने मांगे सुझाव
उत्तराखण्ड में बनेगा संस्कृत आयोग, सरकार ने मांगे सुझाव
कम उम्र में बढ़ रहा दिल की बीमारियों का खतरा, जानिए कौन-सी आदतें बन रही हैं वजह
कम उम्र में बढ़ रहा दिल की बीमारियों का खतरा, जानिए कौन-सी आदतें बन रही हैं वजह
‘टॉक्सिक’ का नया गाना ‘मदहोश’ हुआ रिलीज, यश और तारा सुतारिया की केमिस्ट्री ने जीता दिल
‘टॉक्सिक’ का नया गाना ‘मदहोश’ हुआ रिलीज, यश और तारा सुतारिया की केमिस्ट्री ने जीता दिल
एकल महिला स्वरोजगार योजना: 212 नई महिलाओं को मिली सहायता राशि, 276 को जारी हुई दूसरी किस्त
एकल महिला स्वरोजगार योजना: 212 नई महिलाओं को मिली सहायता राशि, 276 को जारी हुई दूसरी किस्त
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून-मसूरी मार्ग के क्षतिग्रस्त मार्ग का किया निरीक्षण
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून-मसूरी मार्ग के क्षतिग्रस्त मार्ग का किया निरीक्षण
कल से शुरू हो रही भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज
कल से शुरू हो रही भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज
शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन गिरावट, सेंसेक्स 500 अंक तक टूटा, निफ्टी 24,000 के करीब
शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन गिरावट, सेंसेक्स 500 अंक तक टूटा, निफ्टी 24,000 के करीब

बिग बॉस 19 में बड़ा झटका: कुनिका सदानंद हुई शो से बाहर

बिग बॉस 19 में बड़ा झटका: कुनिका सदानंद हुई शो से बाहर

Bigg Boss Season 19 Update: बिग बॉस 19 अपने फाइनल की ओर तेजी से बढ़ रहा है और हर बीतते एपिसोड के साथ माहौल और भी तनावपूर्ण होता जा रहा है। वीकएंड का वार में एक और बड़ा मोड़ आया, जब शो से एक कंटेस्टेंट को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। नौ खिलाड़ियों वाली यह रेस अब केवल आठ प्रतियोगियों तक सिमट गई है।

कुनिका सदानंद की बिग बॉस यात्रा हुई खत्म

पिछले हफ्ते जहां किसी भी सदस्य का एविक्शन नहीं हुआ था, वहीं इस बार वीकएंड के एपिसोड में कुनिका सदानंद शो से बाहर हो गईं। उनके बाहर होने के साथ ही बिग बॉस का खिताब जीतने का उनका सपना भी अधूरा रह गया। इस फैसले ने दर्शकों के बीच मिली-जुली प्रतिक्रियाएं पैदा कर दी हैं—कुछ लोग उनके बाहर होने से खुश हैं, जबकि कई दर्शक उन्हें और समय देना चाहते थे।

सोशल मीडिया पर फैन्स की मिश्रित प्रतिक्रियाएं

एविक्शन की जानकारी सामने आते ही इंटरनेट पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई। एक दर्शक ने लिखा—“कुनिका जी, कुछ बाकी कंटेस्टेंट से बेहतर थीं।” वहीं एक अन्य यूजर ने तंज कसते हुए कहा—“मैं खुश नहीं हूं, इन्हें तो काफी पहले निकल जाना चाहिए था।” कई लोगों ने उनकी रणनीति और गेमप्ले की तारीफ भी की, जबकि कुछ ने इसे ‘अपेक्षित परिणाम’ बताया। सोशल मीडिया कमेंट्स में “बल्ले-बल्ले” जैसे मज़ेदार रिएक्शन्स भी देखने को मिले।

अब किसके बीच होगी खिताब की जंग?

कुनिका के बाहर होने के बाद बिग बॉस 19 में आठ प्रतियोगी बचे हैं—
गौरव खन्ना, फरहाना भट्ट, अमाल मलिक, तान्या मित्तल, प्रणीत मोरे, अशनूर कौर, शहबाज बदेशा और मालती चाहर।

सूत्रों के अनुसार इस सप्ताह सभी सदस्यों को नॉमिनेशन में डाल दिया गया है, जिससे आने वाला हफ्ता और भी धमाकेदार होने वाला है।

(साभार)

Back To Top